Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मानसून के मौसम में दुल्हन के लिए मेकअप गाइड
मेकअप के लिहाज से यदि देखा जाए तो मानसून अच्छा मौसम नहीं है| यदि आप इस मानसून के सीजन में दुल्हन बनने जा रही हैं तो आपको उन सभी चीजों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान रखें दें जिन्हे आप अपने लुक को सवारने में इस्तेमाल कर रही हैं|
शादी से एक सप्ताह पूर्व के ब्राइडल ब्यूटी टिप्स
अपने शादी के दिन को बेहतर और मानसून प्रूफ बनाने के लिए आपको निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए|

मेकअप की पहले से तैयारी
आपकी स्किन शादी के दिन के लिए पूरी तरह तैयार रहनी चाहिए| चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चरीज कर लें| यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आँख, नाक, ठोडी, गर्दन आदि संवेदनशील जगहों पर विशेष पोषण का ध्यान रखें|

होंटों पर मेकअप जरूरी है
आप मानसून में चमक रहित लिप कलर इस्तेमाल कर सकती हैं| यदि आपको विवाह समारोह के दौरान कुछ चमक चाहिए तो लिप ग्लॉस के बजाय लिप बाम इस्तेमाल कर सकती हैं| शाम के समय आप चमकीन लिप शेड्स इस्तेमाल कर सकती हैं| शाम के समारोह के लिए कैंडी पिंक, फ़ूशिया, मूँगिया और लाल रंग बेहतर हैं|

आँखों का मेकअप
चमक रहित आई शैडोज मानसून में अच्छी दिखती है| दिन के समय हल्के रंग वाली आई -शैडोज शानदार लुक देती हैं| शाम के लिए आप भूरे, ग्रे या ब्रॉन्ज कलर की चमक रहित आई - शैडोज इस्तेमाल कर सकती हैं| चमक रहित आई -शैडोज और काजल एक अच्छा विकल्प है| इमोशनल, आंसू आने या विदाई के समय आप वाटरप्रूफ मस्करा लगा सकती हैं| मेकअप आर्टिस्ट के द्वारा मेकअप करने के बाद दुल्हन को आँखों के मेकअप को छूने की जरूरत नहीं है| यदि आप चाहें तो छोटे मेकअप बॉक्स में काजल की डिबिया जरूर रख सकती हैं|

ये चीजें जरूर करें
लाइनिंग और हाइलाइटिंग से आपके चेहरे को उचित और संतुलित आकार मिलता है| इसके अतिरिक्त मेकअप की बनावट को चमक रहित रखें क्यों कि चमक सिर्फ कुछ जगहों पर ही अच्छी लगती है जैसे कि चेहरे के बीच में, आई ब्रो पर और गालों पर |

ये चीजें ना करें
क्लोज अप फोटो के लिए आपका चेहरा उज्जवल और दमकता हुआ होना चाहिए| मेकअप की पोता - पाती ज्यादा न करें नहीं तो चेहरा प्लास्टिक केक की भांति दिखेगा जो कि एक बुरा अनुभव है| जितना हो सके इसे प्राकृतिक रखें| आपकी फाउंडेशन शेड भी बहुत महत्वपूर्ण है| अपने स्किन कलर से ज्यादा हल्के शेड्स इस्तेमाल नहीं करें, इनसे आपके लुक में गोरापन नहीं दिखेगा| मतलब ये कि अपनी स्किन टोन को भी बाहर आने दें| अपने चेहरे पर एक ही बार में बहुत से कलर्स नहीं लगाएं| एक बार में एक ही लुक पर ध्यान दें| आँखों और होंठों के लिए कोई ब्राइट टोन का इस्तेमाल करें|

हाथ में एक छोटा रुमाल रखें
हालाँकि शादी वाले दिन प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट आपका सामान्य मेकअप के साथ आँखों और होठों तक का पूरा मेकअप कर देती है जो कि देर तक चलता है| लेकिन फिर भी सेफ साइड के लिए एक छोटा कपडा या रूमाल रखें जिससे आप ऑयल, चमक और लिपस्टिक की अधिक मात्रा को हटा सकें|



Click it and Unblock the Notifications
