Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नवरात्रि में कुछ ऐसे करें अपना मेकअप
25 सितंबर से नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव प्रारंभ होने जा रहा है और इस समय अपनी सुन्दरता बढ़ाने के लिए आपको अच्छे कपड़ों के साथ साथ सही मेकअप टिप्स की भी आवश्यकता है। यहाँ कुछ उपाय बताए गए हैं जिनके द्वारा आप बिना किसी परेशानी के आपने रूप को संवार सकते हैं।

1. चेहरे को उजला बनायें
सबसे पहले चेहरे पर बेस फाउंडेशन लगायें जिससे आपके चेहरे को एक आभा मिलेगी जो इस उत्सव के लिए बहुत आवश्यक है। चेहरे को दमकाना आवश्यक है। फाउंडेशन में लिक्विड क्रीम मिलाकर तथा आपके गालों की हड्डियों को उभार देकर आपकी त्वचा में निखर लाया जा सकता है तथा उसे दमकाया जा सकता है। जब आपको ऐसा लगे कि मौसम के कारण आपकी त्वचा चमकहीन दिख रही है तब आप इस सलाह का उपयोग कर सकते हैं।
READ: पार्टी के लिए 9 बेस्ट मेकअप टिप्स
2. अच्छी तरह से समन्वय
आप को आपके परिधान के साथ मैचिंग करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि ऐसे रंगों का चुनाव करें जो आपके परिधान के साथ अच्छे से घुल मिल जाएँ। हलके रंग के लिपस्टिक के साथ उसी रंग का नेल पॉलिश बहुत मेल खाता है। होंठों और नाखूनों पर गुलाबी या लाल रंग अच्छा लगता है। गहरे रंग के लिपस्टिक आपकी सुंदरता में नए आयाम जोड़ सकते हैं तथा आपकी आँखों के रंग को अधिक प्रभावी तरीके से दिखा सकते हैं! मेकअप के टच अप के लिए अपने लिपस्टिक या ग्लॉस को हमेशा अपने पास रखें।
READ: लड़कियों को जरुर पता होने चाहिये ये सिंपल ब्यूटी ट्रिक्स
3. आँखों का जादू
आकर्षक दिखने के लिए आँखों के मेकअप का सही होना बहुत आवश्यक होता है। वे अच्छे से परिभाषित होनी चाहिए तथा ऐसी दिखनी चाहिए जो आपके रूप को निखार सकें तथा आपके चेहरे के अनुसार दिखें।। आपकी पलकों का आकर्षण बढ़ाने के लिए काले रंग के अलावा अन्य किसी रंग का मस्कारा लगायें। आप नीले, हरे या बैंगनी रंग का मस्कारा लगाकर अपने चेहरे को आकर्षक बना सकते हैं तथा लोग भी यह देखकर आश्चर्यचकित हो जायेंगे कि आपने किस प्रकार थोड़े से प्रयास से अपने मेकअप को कुछ अलग बनाया है। नीले रंग के लिए इंग्लेट कलर प्ले के मस्कारे का उपयोग करें।
READ: आईलाइनर लगाते वक़्त की जाने वाली 5 गलतियाँ
4. बालों के लिये कुछ खास
यदि आप नृत्य करने में, घर के कामों में या धार्मिक कामों में व्यस्त हैं तो अपने बालों को ऊपर की ओर इस प्रकार बांधकर रखें कि वे आपके चेहरे पर न गिरें। इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपका माथा चौड़ा है तो अपने चेहरे पर कुछ बालों को गिरने दें जिससे आपके चेहरे को एक सॉफ्ट लुक मिलेगा। आप फ्रेंच चोटी बना सकते हैं या एक एक साइड बन (एक ओर जूडा) बना सकते हैं तथा इसे पारंपरिक गजरे से सजा सकते हैं। बालों को आधा खुला छोड़ने के लिए आप ऊपर की और के बालों को सीधा तथा बाकी के बालों को घुंघराले रख सकते हैं। इसके बाद इसकी हॉफ पोनी बनायें तथा क्लियर इलास्टिक बैंड का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
