Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
लड़कियों को जरुर ट्राई करने चाहिये लिपस्टिक के ये 5 शेड्स
कहते हैं कि गुलाबी रंग छोटी बच्चियों का पसंदीदा रंगा है। लेकिन जब बात मेकअप की हो तो किशोर लड़कियां तथा महिलाएं भी इस रंगी की दीवानी नज़र आती हैं। खैर, अपनी इस आदते के कारण आपको इस पिंक लिपस्टिक के शेड़ से दूर जाने की जरुरत नहीं है। चूंकि आज पिंक लिपस्टिक के शेड़ में कई विकल्प मौजूद हैं तथा हॉलीवुड सेलिब्रिटी एम्मा स्टोन व जेमी चुंग, इन गुलाबी शेड्स को बड़े अच्छे से कैरी करती हैं।
इस समय हम आपको पिंक लिपस्टिक के कुछ पसंदीदा शेड़्स के बारे में बताएंगे साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों पर इन शेड़्स के साथ नज़र आने वाली सेलिब्रिटी की भी जानकारी देंगे। रेड लिपस्टिक लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

1 मजेंटा
'बर्डमैन' अभिनेत्री एम्मा स्टोन अपने नए बॉब हैरकट के साथ बहुत सुंदर लग रही थी। इन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए आंखों पर एगप्लांट आई शैड़ो व काला मस्कारा लगाया था तथा होठों पर मजेंटा रंग की लिपस्टिक लगाई थी। मजेंटा, पिंक लिपस्टिक का एक क्लासिक तथा रोयल शेड है। यह आपके चेहरे को आकर्षक तथा आपके होठों को खूबसूरत बनाने के लिए पर्याप्त है।

2 बेबी पिंक
बेबी पिंक एक सरल तथा प्यारा शेड है जो आपके होठों को एक प्राकृतिक रंग देता है। अगर आपको गहरे शेड पसंद नहीं है तथा आपके होठों का रंग प्राकृतिक रुप से गुलाबी है, तो यह शेड आपके लिए एक सही विकल्प है। हालांकि, शाम की पार्टी के लिए लिपस्टिक के साथ इसी रंग का लिप ग्लोस या लिप टिन्ट लगाएं। एक इवेंट पर हॉलीवुड सेलिब्रिटी जेमी चुंग अपनी खूबसूरत पोनीटेल, आकर्षक आई मेकअप व आई लाइनर सहित बेबी पिंक लिपस्टिक में नज़र आई थी।

3 कोरल पिंक
अगर आप एक ऐसी लिपस्टिक चाहती हैं तो ना ज़्यादा गहरी हो तथा ना ज़्यादी फीकी, तो कोरल पिंक शेड़ आपकी रुचि के अनुरुप होगी! इस शेड़ को आप आम मौकों पर व कुछ खास अवसरों पर लगा सकते हैं तथा यह आपको कभी निराश नहीं करेगी। यह शेड़ आपके पूरे लुक को एक नया रुप प्रदान करता है।

4 मोव
मोव शेड़ आपको एक स्टाइलिश व फ़ैशनपरस्त लुक देता है। आप इस शेड़ को गहरे या फीके दोनों रुपों में लगा सकते हैं। आप इसे एक औपचारिक अवसर पर, डिनर, दफ्तर तथा आम अवसरों पर भी लगा सकते हैं।

5 रोज पिंक
एक चंचल व नम लुक के लिए रोज पिंक एक निर्मल एवं मधुर शेड़ है। यह लड़कियों का पसंदीदा शेड़ है। घुंघराले बाल, ब्रॉन्ज आई शैडो व गुलाबी होठों के साथ ऐश्स बहुत ग्लैमरस दिख रही थी।



Click it and Unblock the Notifications