Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पेशल मेकअप ट्रिक्स जो बना दें आपको जवां
दुनिया की हर औरत चाहती है कि वह सुंदर दिखे, जवां दिखे और हमेशा आकर्षक लगे। जब कोई महिला 40 या 50 साल ही होती है तो उसे अपनी बढ़ती उम्र का एहसास सबसे ज्यादा होता है। इस उम्र में महिलाएं अपनी सुंदरता को लेकर सबसे ज्यादा कॉन्शियस होती हैं। वे कई तरीके अपनाती है, कई प्रोडक्ट यूज करती है ताकि उनकी त्वचा फिर से जवानी के दिनों की तरह ही चमकने लगे। डार्क होठों पर लगाएं इस कलर की लिपस्टिक
कई बार तो वह ढ़ेर सारा मेकअप भी थोप लेती है। बहुत कम महिलाओं को ही ये बात पता होती है कि अगर आप सही तरीके से मेकअप एप्लाई नहीं करती हैं तो आपकी उम्र, वास्तविक उम्र से ज्यादा लगने लगती है।
यहां आपको कुछ स्पेशल मेकअप ट्रिक्स के बारे में बताया जा रहा है जो आपको जवां दिखाते हैं : टीनेज लड़कियों के लिये खास मेकअप टिप्स

टिप 1 : हैवी मेकअप न करें -
अगर आप उम्र 40 से ज्यादा है तो कभी भी ज्यादा डार्क मेकअप न करें। फाउंडेशन आदि को लगाने से बचें, इसके इस्तेमाल से फाइनल लाइन्स क्रिएट हो जाती है और चेहरे पर उम्र का असर साफ दिखाई देने लगता है। हेल्दी मॉश्चराइजर का यूज करें और स्कीन को पोषण प्रदान करें।

टिप 2 : लिपस्टिक का डार्क शेड यूज न करें -
कई महिलाएं अक्सर इस भूल में रहती है कि लिपस्टिक का डार्क शेड लगाने से उनकी उम्र कम लगने लगती है। लेकिन अगर आप लिपस्टिक का डार्क ब्राउन या मैरून शेड यूज करती है तो उम्र, वास्तविक उम्र से 5 साल ज्यादा लगने लगती है। इसलिए हल्के शेड का यूज करें।

टिप 3 : आईब्रो को बहुत ज्यादा हाईलाइट न करें -
कई औरतों की आईब्रो हल्की होती है, ऐसे में उन्हे आईब्रो को डार्क करना पसंद होता है। अगर आप अपनी उम्र से कम दिखना पसंद करती है तो आईब्रो को हाईलाइट न करें, इससे आपका माथे का हिस्सा एकदम से उभरा हुआ और बनावटी नहीं लगेगा। नेचुरल लुक में रहें।

टिप 4 : नीचे वाली पलक पर न लगाएं आईलाइनर -
अगर आप आंखों के नीचे आईलाइनर लगाने की शौकीन है तो जान लें कि इसे लगाने से मैच्चोर लुक आता है, अगर आपकी उम्र कम है तब भी आप बहुत बड़ी सी लगेगी। आंखों का निचला हिस्सा सबसे जल्दी फाइनल लाइन्स विकसित करता है। इस परिस्थिति में, आपको बिना फैलने वाला काजल इस्तेमाल करना चाहिये। इससे आपकी आंखें सुंदर और बड़ी लगेगी।

टिप 5 : शिमर का इस्तेमाल न करें -
बढ़ती उम्र में आप हर ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना छोड़ दें जो ज्यादा भड़कीले हों। सबसे पहले शिमर का इस्तेमाल करना बंद करें, आंखों पर हल्का मेकअप करें। शिमर आंखों के ऊपर लगाया लगाया जाता है जो आंखों को हाईलाइट कर देता है। इसलिए इसे यूज न करें।

टिप 6 : व्हाइट शैडो का इस्तेमाल करें -
व्हाइट शैडो हमेशा एज को कम दिखाती है। अगर आप व्हाइट शैडो का इस्तेमाल करती है तो हमेशा फैशन ट्रेंड में इन रहेगी और स्मार्ट भी दिखेगी। इससे लोगों का अटेंशन भी आपको मिलेगा।

टिप 7 : हमेशा अपने लिप्स को लाइनअप करें -
कई महिलाएं सोचती है कि अगर आपको डार्क मेकअप करना हो, तभी लिप्स को लाइनअप करना चाहिये। लेकिन अगर आप अपनी उम्र को छुपाना या कम दिखाना चाहती है तो लिप्स पर लाइनर लगाना जरूरी होता है, इससे आपके लिप्स अच्छे लगते है और लिपिस्टक भी बाहर नहीं फैलती है, कई बार लिपिस्टक बाहर फैलने से भी फाइन लाइन्स दिखने लगती है जो वाकई में भद्दा दिखता है। इसलिए, बेहतर होगा कि लिप लाइनर का इस्तेमाल किया जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
