Latest Updates
-
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स -
World Milk Day पर अपनों को बताएं दूध पीने के 10 बेमिसाल फायदे, हड्डियां रहेंगी वज्र जैसी मजबूत -
Global Parents Day 2026 Wishes: आपकी मुस्कान मेरी खुशी...ग्लोबल पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
MP Style Bafla Recipe: घर पर बनाएं मध्य प्रदेश का मशहूर और पौष्टिक नाश्ता -
World Milk Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व दुग्ध दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व और थीम
बोल्ड मेकअप लगाने के लिए कुछ टिप्स
बोल्ड मेकअप आपको भीड़ से अलग करता है| सही मेकअप करना हर किसी के बस की बात नहीं है| अच्छा मेकअप करना भी अपने आप में एक कला है| और जब बोल्ड मेकअप की बात आती है तो कुछ ही लोग हैं जो इसे प्रभावी रूप से कर पाते हैं| यदि आप बोल्ड मेकअप टिप्स पर ठीक प्रकार से ध्यान दें तो आप ऐसा कर सकते हैं| कुछ साधारण से टिप्स और थोड़ी सी सावधानी से आप बोल्ड मेकअप कर सकती हैं| थोड़ी सी मेकअप कुशलता से आप साधारण से ग्लैमरस लुक पा सकते हैं|
इससे पहले कि आप चेहरे पर मेकअप करें एक जरुरी चीज ध्यान रखें - स्किन केयर| लगातार मेकअप का इस्तेमाल करने से त्वचा पर विपरीत असर पड़ता है| अच्छे और गुड लुकिंग दिखने के लिए यह शायद बड़ी कीमत है, जिसके लिए आप तैयार नहीं होंगे| फिर भी आप अपनी स्किन की अच्छी देखभाल कर सकते हैं| अपने त्वचा को नियमित रूप से साफ़, मॉश्चुराइज और स्किन टोनिंग करते रहें| यदि आप त्वचा की बेहतर देखभाल करेंगे तो मेकअप आपकी त्वचा को ख़राब नहीं करेगा|

इसलिए हम लेकर आये हैं लड़कियों और महिलाओं के लिए कुछ मेकअप टिप्स ....
आत्मविश्वास - हालांकि हम मेकअप जैसे बाहरी पहलु पर बात कर रहे हैं लेकिन इसमें आत्मविश्वास भी बहुत जरूरी है| आप अपने आप को बोल्ड मेकअप करके भद्दा नहीं बनाना चाहेंगी| अच्छी मेकअप टिप्स अंदर से निकल कर आती है| आपको अपने मेकअप के अनुसार पोज़, भाव और सौम्यता रखना जरूरी है| आप अनेकों बोल्ड मेकअप टिप्स इस्तेमाल कर सकती हैं| लेकिन यदि आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो आप सब कुछ बिगाड़ लेंगी|
अपनी स्किन शेड को जानें - हर किसी की स्किन की अलग स्किन शेड और अलग प्रकृति होती है| इस कारण से सब पर एक ही प्रकार का कॉस्मेटिक शूट नहीं होता है| जाने माने कॉस्मेटिक ब्रांस इस बात को जानते हैं और इसलिए अलग अलग स्किन शेड के अनुसार अलग-अलग प्रोडक्ट्स लेकर आते हैं| यह महिलाओं के लिए एक जरुरी मेकअप टिप है| किसी जानकार से अपनी स्किन शेड के बारें में जानें और उसके अनुसार फाउंडेशन, पाउडर और अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें|
एक्सेसरीज - हो सकता है कि आपके पास अच्छा फाउंडेशन, ब्लशर, आई शैडो या अच्छी लिपस्टिक हो लेकिन यदि इन्हे लगाने का सही उपकरण नहीं है तो सब बेकार है| हर चीज को सही काम करने के लिए उचित उपकरण की जरुरत होती है| जब आप कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की खरीददारी करती हैं तो ब्रश और अन्य उपकरण खरीदना नहीं भूलें| सही उपकरण इस्तेमाल करने से आपको ब्लीडिंग और दाग धब्बों रहित परफेक्ट लुक मिलेगा|
बारीकी - याद रखें बोल्ड मेक के लिए टिप्स है लेकिन भारी मेकअप के लिए नहीं| वास्तव में बारीकी से अच्छी सुंदरता आती है| आप किसी थिएटर परफॉरमेंस या हैलोवीन के लिए मेकअप नहीं कर रही हैं| आप अपने आपको और अपनी छवि को बेहतर दिखाने के लिए मेकअप करती हैं इसलिए मेकअप इसके अनुसार होना चाहिए| बोल्ड मेकअप टिप्स का जहाँ तक सवाल है यह बोल्ड्नेस और बारीकी का मिश्रण है|
हाईलाइट - पहले निर्धारित करें कि आप चेहरे के किस हिस्से हो ज्यादा हाईलाइट करना चाहती हैं| यदि आप आँखों पर बोल्ड कलर्स कर रहीं हैं तो होंठों को कलर रहित या हल्का कलर करें या दोनों को इसके विपरीत कर सकती हैं| यदि दोनों ही भारी होंगी तो यह गड़बड़ और भारी तस्वीर की भांति लगेगा| ब्लशर भी ज्यादा डार्क नहीं हो जब आप इस ही हिस्से को फोकस कर रही हों| ज्यादा ब्लशर आपको एक रोड डांसर की भांति बना सकता है|



Click it and Unblock the Notifications