Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आईलाइनर लगाते वक़्त की जाने वाली 5 गलतियाँ
हमारी आँखें हमारी आईना होती हैं, इनका खूबसूरत लगना हमे खुश रखता है। इन्हीं आँखों को हम और भी खूबसूरत बना सकते हैं। ऑयलाइनर आँखों की खूबसूरती को चारचाँद लगा देता है। आँखें अगर छोटी हो तो ऑयलाइनर लगा लेने भर से और खूबसूरत लगने लगती हैं। लेकिन इसे लगाने का भी एक सही तरीका होता है। जिन्हें वो तरीका पता है वे काफी अच्छे से ऑयलाइनर लगा लेती हैं, और जिन्हें नहीं पता होता है वे अपनी ही आँखों को नुकसान पंहुचा लेती हैं। तो आइये जाने कुछ ऐसी ही गलतियां जो हम ऑयलाइनर लगते वक़्त करती है।
1. आँखों के निचले हिस्से में ज्यादा लगना
हम अक्सर आखों के निचले हिस्से में ज्यादा ऑयलाइनर लगा लेते हैं, इससे हमारी आँखें छोटी लगने लगती हैं। साथ ही वह ऑयलाइनर भी फ़ैल जाता है जिससे आँखें ख़राब लगने लगती हैं। इससे बचने के लिए पेंसिल काजल का इस्तेमाल करें। READ: ऐसे लगाएं लिक्विड आई लाइनर

2. ऑयलाइनर ख़राब तरीके से लगाना
कई बार ऑयलाइन लगाते वक़्त ऑयलाइनर ख़राब हो जाता है। इससे बचने के लिए अपनी चिन को ऊपर की तरफ करें और नीचे देखें इससे आप थोड़ा थोड़ा देख सकती हैं। अब ऑयलाइनर लगाएं इससे आपका लाइनर ख़राब भी नहीं होगा और आपकी आँखें भी खूबसूरत लगेंगी।
3. केवल काले और भूरे रंग के प्रयोग करें
आज कल बाजार में कई रंग के लाइनर आने लगें हैं। जिसे अक्सर लड़कियां लगाती हैं, कभी कभी वे काफी खूबसूरत लगते हैं लेकिन हमेशा उन्हें ही लगते रहना, अच्छा नहीं लगता है। इसलिए जितना हो सके ब्लैक या ब्राउन रंग के ऑयलाइनर का ही प्रयोग करें।
4. पेंसिल, जेल और लिक्विड में फर्क नहीं पता होता
पेंसिल ऑयलाइनर तब लगाया जाता है जब आप जल्दी में हों और जेल लाइनर तब जब आपको थोड़ा ग्लैम लुक चाहिए क्योंकि यह वाटरप्रूफ होता है। और लिक्विड लाइनर लगाने के लिए आपके हाथ बिलकुल भी हिलने नहीं चाहियें इससे यह बिगड़ सकता है।
5. लाइनर को ख़राब होने से बचने के लिए
सबसे पहले पेंसिल लाइनर या लाइनर को छोटे ब्रश से लगाएं इसके बाद उसके आस पास उसी से मैचिंग शैडो पाउडर लगाएं। इससे आपका लाइनर काफी लम्बे वक़्त तक चलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
