Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मानसून के दौरान बैग में रखें 5 जरूरी चीजें
(आईएएनएस)| आपको मानूसन में घर में बैठकर बारिश देखना शायद अच्छा लगता हो, लेकिन बारिश में बाहर जाते वक्त आप अपने लुक को लेकर फिक्रमंद हो सकती हैं।
READ: मानसून में भी बने रहें ऐसे स्टाइलिस्ट
एक विशेषज्ञ की सलाह है कि बाहर जाते वक्त बैग में कुछ जरूरी चीजें जरूर रखें, ताकि बारिश आपके लुक में खलल न डाले। फैशन तथा जीवनशैली से संबंधित एक फ्लैश वेबसाइट के स्टाइलिस्ट अनुज ललवानी ने मानसून में बैग के लिए जरूरी पांच ऐसी ही अति जरूरी चीजों के बारे में बताया जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

1. फेसवॉश :
बारिश का मौसम पसीने का मौसम भी कहा जा सकता है। इस मौसम में पसीने से जुड़ी दिक्कतें और बीमारियां आम हैं, ऐसे में दिन में रोजाना चेहरा धोएं। बाहर से लौटने के बाद एक बार चेहरा जरूर साफ करें। एंटी-बैक्टीरियल फेसवॉश आजमाएं।

2. वेट वाइप्स :
हो सकता है कि ऑफिस में हमेशा चेहरा धुल पाना संभव न हो। ऐसे में एल्कोहल मुक्त और एंटी बैक्टीरियल वाइप्स को चुनें। बाजार में विटामिन सी, एलोवेरा और गुलाब जल वाले वेट वाइप्स भी उपलब्ध हैं, जो चेहरे को न केवल साफ बल्कि तारोताजा भी करते हैं।

3. पाउडर :
मानसून में फाउंडेशन की बजाय सादे पाउडर का इस्तेमाल करें। पसीना आने पर फाउंडेशन आपके लुक को मटियामेट कर सकता है। वहीं, बारिश में भीगने पर आपको बदरंग भी कर सकता है।

4. वाटरप्रूफ आईलाइनर और काजल :
बारिश में लिक्वि ड आईलाइनर का प्रयोग करने से बचें। यह बारिश या पसीने में बह जाएगा। इसकी जगह वाटरप्रूफ काजल या स्मज फ्री (न फैलने वाले) जैल लाइनर को अपनाएं। बारिश में काजल और आई लाइनर हल्का ही लगाएं।

5. छाता :
इस मौसम में आपके बैग में एक प्यारा और मजबूत छाता होना बेहद जरूरी है। दमदार स्टाइल स्टेटमेंट के लिए आंखों को लुभाने वाले और खूबसूरत छाते की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
