Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पार्टी के लिए 9 बेस्ट मेकअप टिप्स
पार्टी में ड्रेस ही नहीं बल्कि मेकअप का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इवनिंग पार्टी में हैं तो आपको स्पेशल अटेंशन देना होगा कि आपका मेकअप कहीं पार्टी में आपका मज़ा किरकिरा न कर दें।
सबसे पहले तो पार्टी की थीम और अवसर के हिसाब से ड्रेस का चयन कर लें और उसी हिसाब से मेकअप करने की प्लानिंग करें।
READ: लड़कियों को जरुर पता होने चाहिये ये सिंपल ब्यूटी ट्रिक्स
मेकअप करने से पहले खुद को रिलेक्स रखें, ज्यादा हाइप न हों। बहुत ज्यादा चीजें चेहरे पर न लगाएं, एक दिन में कुछ भी कर लेने से आप सुंदर नहीं दिखने लगेगी, बल्कि चेहरा खराब होने का डर रहता है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हे पार्टी के लिए मेकअप करते समय ध्यान रखना चाहिए।

समय से तैयार हों:
किसी भी पार्टी में जाने से पहले लास्ट मूमेंट का इंतजार न करें। समय से तैयार हो जाएं, ड्रेस पहन लें और मेकअप करने बैठ जाएं। जहां मेकअप करें, वहां उचित रोशनी होनी चाहिए। जल्दबाजी में मेकअप न करें और एक मेकअप प्रोडक्ट को सही से सूखने के बाद ही दूसरे को एप्लाई करें। कुछ मेकअप जैसे- पैडीक्योर और मैनीक्योर को पहले से ही करके रखें। यहां तक कि फेशियल आदि भी एक दिन पहले ही करा लें।

ड्रेस का उचित चयन:
अवसर के हिसाब से सही ड्रेस का चयन करें। ऐसा न हों आप कुछ अलग दिखने के चक्कर में बिल्कुल ही निराली और भद्दी लगने लगें। आपकी ड्रेस बिल्कुल आरामदायक होनी चाहिए।

मेकअप चेक कर लें:
आपने जो ड्रेस पहनी है उस पर किस तरह का मेकअप करना है, उसे अपने माइंड में पहले से ही फ्रेम कर लें। डार्क या लाइट मेकअप करना भी पहले ही डिसाइड कर लें। बिल्कुल आखिर में हड़बड़ाहट में सारा काम बिगड़ जाता है।

प्राइमर से शुरूआत करें:
पार्टी के लिए तैयार होने के लिए सबसे पहला और जरूरी मेकअप टिप्स होता है कि आप प्राइमर का इस्तेमाल करें। इसे लगाने के कई लाभ हैं; जैसे- चेहरे के दाग छुप जाना, छेंद भर जाना, मेकअप में शाइन आना, स्कीन में ग्लो आ जाना।

कंसीलर लगाना न भूलें:
चेहरा कितना भी क्लीन हों, लेकिन कुछ स्पॉट होते ही हैं, इसलिए अपने चेहरे पर कंसीलर लगाना न भूलें। इसे लगाने से चेहरे की त्वचा में शाइन आ जाती है और स्पॉट भी छिप जाते हैं। काले दाग या धब्बे भी काफी हद तक छुप जाते हैं।

ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें:
चेहरे पर बेकार या सस्ते प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। इससे चेहरा बेकार हो सकता है। अगर आपको मेकअप काफी करना होता है तो ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, इससे चेहरा खराब नहीं होगा।

पिक्सी डस्ट को स्प्रिंकल करें:
चेहरे पर एक्ट्रा इफेक्ट के लिए पिक्सी डस्ट को स्प्रिंकल कर दें। भौं और गालों पर ज्यादा स्प्रिंकल कर दें। इससे आपका चेहरा निखरकर सामने आ जाएगा।

टचअप करें:
मेकअप करने के बाद आप फ्री नहीं हो जाती है बल्कि उसकी केयर भी करनी पड़ती है। साथ ही साथ समय-समय पर उसका टचअप भी करना पड़ता है। वॉटरप्रुफ मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें तो आप ज्यादा लम्बे समय तक खूबसूरत दिख सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
