Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आपके नेल पेंट का कलर और आपका व्यक्तित्व
सभी लड़कियों को अपने नाखूनों पर विभिन्न शेड्स की नेल पोलिश लगाना पसंद है। नेल पेंट आपके व्यक्तित्व की चमक है। इसके बिना आपका मेकअप पूरा नहीं होता है। आजकल आपके नेल पेंट का कलर आपकी ड्रेस से मैच होना जरूरी नहीं है।
READ: ऐसे अप्लाइ करें यह नेल आर्ट
यदि नेल आर्ट की बात करें तो कुछ लड़कियां बोल्ड कलर्स पसंद करती हैं जबकि कुछ नाख़ून पर एक साथ बहुत सी शेड्स पसंद करती हैं। कुछ लड़कियां क्रिस्टल को नाख़ून पर लगाकर औरों से अलग और विशेष तरह की नेल आर्ट बनाने की शौक़ीन होती हैं।
READ: क्या कहता है आपका आईलाइनर लगाने का तरीका
नेल पेंट का रंग आपके व्यक्तित्व की झलक है। हम आपको बता रहे हैं नेल पेंट के कुछ कलर्स और उनका आपके व्यक्तित्व से सम्बन्ध...

लाल
इससे पता चलता है कि आप बोल्ड और आत्म-विश्वासी हैं। इससे आत्म-विश्वास झलकता है। यह आपको नटखट लुक भी देता है इसलिए इसे आप अपनी पहली डेट पर भी लगा सकती हैं।

पीला
यह रंग हंसमुख व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि आप शांत और ठंडे दिमाग की धनी हैं। इससे आप खुश और ऊर्जावान दिखती हो। यह खास तौर पर कॉलेज की लड़कियों का पसंदीदा कलर है। उम्र से छोटी और जवां दिखने की दृष्टि से यह नेल कलर शानदार है।

हरा
यह रंग आपको धैर्यवान, स्वस्थ और दयालु दिखाता है। यह आपके व्यक्तित्व में 'दयालु' शब्द जोड़ता है। लाल रंग के विपरीत यह कलर सुख और शांति को दर्शाता है।

नारंगी
इस कलर का मतलब है कि आपको दोस्तों से घिरा रहना पसंद है। यह आपके दोस्ताना स्वाभाव को दर्शाता है। इससे प्रतीत होता है कि आप सोशल हैं, आपको बाहर घूमना और लोगों से बातें करना पसंद है। जब आप किसी ऐसी जगह जाएँ जहाँ आपको ज्यादा लोग नहीं जानते हैं वहां यह कलर इस्तेमाल करें।

नीला
यह गहराई और स्थिरता का प्रतीक है। यह दिखाता है कि आप सच्ची और विश्वसनीय हैं। यह आपको पवित्र और साफ़ सुथरा लुक देता है। आप आसमानी से फिरोजी कलर तक कोई भी नीला रंग चुन सकती हैं।

सफ़ेद
इस तरह की नेल पेंट इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप पवित्र हैं। यह पारदर्शिता और नई शुरुआत को दर्शाता है। जब आप नए जॉब की शुरुआत कर रहे हैं या छुट्टियों पर जा रहे हैं तब इस रंग का इस्तेमाल करें। सफ़ेद रंग ऐसा है जैसे कि एक सफ़ेद कैनवास पर कुछ नई यादें पेंट होने वाली हैं।

बैंगनी
यह रंग दर्शाता है कि आप धार्मिक और एकांतप्रिय हैं। इस रंग का इस्तेमाल तब करें जब आप तनाव और अपने आप में कुछ कमी महसूस करें।

गुलाबी
यह एक वास्तविक लड़कियों वाला कलर है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपको दोस्तों के साथ घूमना पसंद है और आपको खुद से प्यार है। गुलाबी रंग अपने आप के प्रति लाड-प्यार और केयर को दर्शाता है।



Click it and Unblock the Notifications
