Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
लड़कियों को जरुर पता होने चाहिये ये सिंपल ब्यूटी ट्रिक्स
अगर आप हर वक्त बेहद खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो, जरुरी है कि आप कुछ ब्यूटी ट्रिक्स जान लें। ये ब्यूटी ट्रिक्स काफी सिंपल और आसान हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मेकअप करते वक्त कुछ गल्तियां कर बैठें या फिर तुरंत ही आपको किसी ब्यूटी प्रोडक्ट का परिणाम चाहिये हो तो, आप हमारे बताए गए ब्यूटी ट्रिक्स का इस्तमाल कर सकती हैं।
READ: लड़कियों के लिए ब्यूटी सीक्रेट्स
ये ब्यूटी ट्रिक्स आपका पैसा और समय दोनों ही बचाएंगे। इन ब्यूटी ट्रिक्स में शामिल हैं कुछ घरेलू नुस्खे और मेकअप लगाने के सिंपल तरीके। आइये जानते हैं क्या है इनमें इतना खास...

पिंपल होने पर
सुबह उठते ही जैसे आपको लगे कि आपके चेहरे पर पिंपल निकल आया है, वैसे ही तुलसी और नीम की पत्तियां पीस कर मुंहासे पर लगा लें। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें, आपको फरक जरुर दिखाई देगा।

ना खरीदें टोनर
आप बाजारू टोनर की जगहर पर प्राकृतिक रोज वॉटर खरीद सकती हैं इससे आपके चेहरे के पोर्स टाइट बनेंगे।

लिप बाम
घर पर भी आप लिप बाम बना सकती हैं। बस आपको विटामिन ई कैपसूल और वैसलीन की आवश्यकता होगी। इन्हें एक साथ मिक्स कर के होंठो पर लगा सकती हैं।

गोरी बनने के लिये
खसखस के दानों को रातभर पानी में भिगो दें। फिर उनका पेस्ट बना लें। उसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं और चेहरे पर हल्के से इस पेस्ट से मसाज करें। इससे आपका चेहरा दमक उठेगा।

ओवरनाइट फेस मास्क
थोड़ी सी मेथी पत्ती पीस कर चेहरे पर रातभर के लिये लगाइये। इससे चेहरे की हर समस्या जैसे, ब्लैकहेड, एक्ने, पिंपल आदि गायब हो जाएंगे। रात मे इसे लगा कर सुबह मुंह धो लें।

नेलपॉलिश जल्दी सुखाने के लिये
अगर आप जल्दी में हैं आप चाहती हैं कि आपकी नेलपॉलिश जल्दी सूख जाए तो ठंडे पानी का कटोरा लें, उसमें अपनी उंगलियों को कुछ देर के लिये डुबाएं और फिर देखें।

घनी बरौनियों के लिये
अपनी बरौनियों को कर्ल कर लीजिये, फिर उस पर थोड़ा सा टैल्कम पावडर लगाइये और फिर ऊपर से मस्कारा लगाइये। इससे आपकी आईलैश मोटी हो जाएगी।

आईलाइनर लगाते वक्त
अगर आपके पास सही तरीके से आईलाइनर लगाने का समय नहीं है तो, अपनी आंखों पर न्यूड आईशैडो लगा लें, जिससे गलत डायरेक्शन में लगा आईलाइनर छुप सके।

लिपस्टिक हैक
अगर आप चाहती हैं कि आपके होठो पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहे तो होठों पर पहले थोड़ा सा फाउंडेशन लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
