Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
क्या कहता है आपका आईलाइनर लगाने का तरीका
जब लोग आपको देखते हैं तो संभवत: सबसे पहले ध्यान आँखों पर ही जाता है। और जैसा कि पुरानी कहावतों में कहा गया है, “आँखें आत्मा का झरोखा हैं”, वे आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं। कहने की आवश्यकता नहीं कि आपकी आँखों का मेकअप इस सुन्दर झरोखे की सुन्दर फ्रेम की तरह होता है। और जिस प्रकार आपकी आँखों के हाव भाव आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ उजागर करते हैं उसी प्रकार आँखों का मेकअप विशेष रूप से आईलाइनर लगाने की शैली भी आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है।
प्रत्येक महिला की आईलाइनर लगाने की एक विशिष्ट पद्धति होती है जो गुप्त रूप से ज़िंदगी के प्रति उसके दृष्टिकोण को प्रदर्शित करती है। और वे सभी लोग जिन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है वे देखें कि उनकी आईलाइनर लगाने की पद्धति या शैली उनके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती है।

#1. गहरा और गाढ़ा आईलाइनर
आपकी आईलाइनर शैली की तरह ही ज़िंदगी के प्रति भी आपका नजरिया बोल्ड (बिंदास) होता है। आप एक मज़बूत दिमाग वाली महिला हैं तथा आप जैसी हैं उसमें आप खुश हैं। कभी कभी आप अपनी उपस्थिति मात्र से दूसरों को भयभीत भी कर देती हैं। आप एक राजा की तरह जीवन जीती हैं, कड़ी मेहनत करती हैं और पार्टी भी करती हैं। आप प्रत्येक दृष्टि से एक बिंदास, सुंदर और आधुनिक भारतीय महिला है।

#2. कैट आई
आपको पता होता है आप क्या चाहती हैं और उसे कैसे प्राप्त करना है। आपका स्वभाव चौकस होने के कारण जो भी व्यक्ति आपके संपर्क में आता है उस के वास्तविक स्वभाव को आप तुरंत पहचान लेती हैं। इसके अलावा आपकी आभा में एक विशेष आकर्षण होता है। आपके दोस्तों का समूह तथा आप विशेषज्ञता और श्रेणी की व्याख्या करते हैं।
आईलाइनर लगाते वक़्त की जाने वाली 5 गलतियाँ

#3. ग्लिटरी आई
आप ज़िन्दगी में अनोखी और नई चीज़ों के लिए कोशिश करने से नहीं घबराती। आपको खतरों से खेलना पसंद है तथा आप बहुत अधिक बहिर्मुखी होती हैं। आप अपने समूह का दिल और आत्मा होते हैं। कोई भी पार्टी, आउटिंग या अन्य कोई गेट टुगेदर आपके बिना पूरे नहीं होते। आप इस बात में मजबूती से विश्वास रखती हैं कि “आप वह बनोगे जो आप स्वयं को बनाओगे” और यही बात आपको विशिष्ट बनाती है।

#4. स्मोकी आईलाइनर
आप विद्रोही होती हैं तथा आप को स्वयं को खुश करने के लिए किसी की आवश्यकता नहीं होती। आप ज़िन्दगी के किसी भी पहलू में परंपरागत तरीके से जाना पसंद नहीं करती। बल्कि आप चीज़ों को उसी तरीके से करती हैं जो तरीका आप सही समझती हैं। आप उग्र, दृष्टिकोण वाली महिला हैं। आप अपनी शर्तों पर ज़िन्दगी जीती हैं तथा आप किसी से भी किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं कर सकती।

#5. कलर ब्लास्ट
आप जीवन के मज़े उठाना पसंद करती है क्योंकि आपकी आभा जीवन से भरपूर है। आपकी सहजता ही आपका सबसे बड़ा आकर्षण है। आपके विनोदपूर्ण व्यवहार के कारण आप जहाँ भी जाती हैं वहां खुशियाँ फैलती हैं। आपकी उपस्थिति मात्र ही से नकारात्मकता दूर भागती है तथा विश्व एक खुशनुमा स्थान बन जाता है। आंखों की पलकें छोटी हैं तो लगाइये इस रंग का मस्कारा

#6. सिंगल स्ट्रोक ऑन टॉप
आप एक बहुत ही व्यावहारिक महिला हैं। आप जानती हैं कि ज़िन्दगी में आपके उद्देश्य क्या हैं तथा उन्हें आप अपने स्वयं के तरीके से प्राप्त करना पसंद करती हैं। क्योंकि आप सरलता में विश्वास रखती हैं अत: आप अनावश्यक रूप से शेखी नहीं बघारती तथा अपने प्रियजनों पर अनावश्यक उम्मीदों का बोझ भी नहीं डालती।



Click it and Unblock the Notifications