Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ब्लैकहेड्स वाले चेहरे के लिए मेकअप टिप्स
ब्लैकहेड्स की समस्या इन दिनों बहुत आम है, हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ दिखें और वह सुंदर दिखें। अगर आपको अपने दोस्त की पार्टी में जाना है तो सबसे पहले चेहरे को प्रॉपर साफ करें, उसके बाद चेहरे पर मेकअप करें, इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा और आप सुंदर दिखेगी।
READ: तिल को छिपाने के कुछ सरल मेकअप टिप्स
लेकिन अगर आप अपने चेहरे को ब्लैकहेड्स को टेम्परेरी तरीके से कवर करना चाहती हैं तो आपको सही तरीके से मेकअप करने की जरूरत होती है। इस प्रकार, आपके पास दो विकल्प हैं कि आप ब्लैकहेड्स को हटाकर मेकअप करें और बिना हटाएं मेकअप करें।
READ: मेकअप करते समय न करें ये 9 गल्तियां
इस आर्टिकल में हम आपको ब्लैकहेड्स वाले चेहरे पर मेकअप के कुछ टिप्स बता रहे हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

स्टेप 1: चेहरे को साफ करें:
अगर आप ब्लैकहेड वाले चेहरे पर मेकअप करना चाहती हैं तो सबसे चेहरे को फेसवॉश लगाकर क्लींजर से साफ कर लें।

स्टेप 2: मॉश्चराइज:
क्लीन करने के बाद चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाएं। इससे आपके चेहरे का रूखापन दूर हो जाएगा और आपके चेहरे की त्वचा को सुरक्षा मिलेगी, ऐसा करने से मेकअप भी लम्बे समय तक टिका रहता है।

स्टेप 3: फाउंडेशन:
मॉश्चराइजर लगाने के बाद फांउडेशन लगाएं। इससे आपके चेहरे पर अगर पैचेस होंगी तो वो दूर हो जाएंगे और पूरे चेहरे पर स्कीन की टोनिंग एक तरह की हो जाएगी। आप इस स्टेप में फाउंडेशन को हल्के हाथों से या ब्रश से लगाएं।

स्टेप 4: ब्लेंडिंग:
फांउडेशन लगाने के बाद चेहरे पर ब्लेंड करना बहुत जरूरी होता है इससे चेहरे पर धब्बे-धब्बे नहीं दिखते हैं और न ही भद्दापन लगता है। आप इसके लिए कंसीलर ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

स्टेप 5: कंसीलर:
कंसीलर को हल्के हाथों से फाउंडेशन के बाद लगाएं। जिस जगह पर आपको ज्यादा ब्लैकहेड्स हों, वहां इसे हल्का ज्यादा लगाएं। इससे ब्लैकहेड्स छुप जाएंगे।

स्टेप 6: पाउडर मेकअप:
सबसे अंत में चेहरे पर पाउडर मेकअप करें। इससे आपका चेहरा बराबर सा लगेगा। इस तरह आपका चेहरा ब्लैकहेड फ्री दिखेगा और आप सुंदर भी लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
