Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इस तरह से बचें मेकअप एलर्जी से
क्या आप की त्वचा संवेदनशील है? क्या हेयर कलर लगाते ही आप छींकना शुरु कर देती हैं? ये संकेत मेकअप एलर्जी के हो सकते हैं। कई लोगों को आंखों में काजल और चेहरे पर क्रीम लगाने से भी एलर्जी शुरु हो जाती है।
एलर्जी तब होती है जब आपकी त्वचा उस चीज को सहन नहीं कर पाती और रिएक्ट करना शुरु कर देती है। इसके अलावा शरीर का इम्मयून सिस्टम कमजोर होने पर भी ऐसा होता है।
Read: संवेदनशील आँखों के लिए 10 मेकअप टिप्स
ज्यादातर लोगों को कॉस्मेटिक में मौजूद खुशबू और संरक्षित करने वाले रसायनों से एलर्जी होती है। हेयर डाई, बॉडी क्लींजर, मस्कारा, आई शैडो, मॉइस्चराइजर, शैंपू, लिपस्टिक, नेल पॉलिश, सनस्क्रीन लोशन और डियो में काफी सारे कैमिकल होते हैं, जो त्वचा को नुकसान करते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिनसे आप मेकअप एलर्जी से बच सकती हैं।

ना लगाएं मेकअप
अगर आपको मेकअप से एलर्जी है तो आप बिना मेकअप के भी बाहर निकल सकती हैं। आप चाहें तो आंखों पर काजल लगा कर अलग सा लुक प्राप्त कर सकती हैं।

पैच टेस्ट
कोई भी मेकअप प्रोडक्ट खरीदने से पहले एक पैच टेस्ट जरुर कर लें। इस टेस्ट को करने के लिये मेकअप प्रोडक्ट को अपने कान के पीछे वाले हिस्से पर जरा सा लगाएं। फिर 48 से 72 घंटे तक का इंतजार करें। यदि आपको उससे कोई जलन या खुजली महसूस होती है तो उस प्रोडक्ट को ना खरीदें।
वॉटरप्रूफ के लिये जाएं
अगर आप को मेकअप लगाना ही लगाना है तो वॉटरप्रूफ या फिर कैमिकल फ्री मेकअप प्रोडक्ट खरीदें। इससे आपको एलर्जी नहीं होगी।

कपड़ों पर लगाएं परफ्यूम
अगर आपके शरीर पर परफ्यूम छिड़कने से वहां की त्वचा लाल पड़ जाती है या वहां जलन होने लगती है तो, अब से परफ्यूम शरीर पर नहीं कपड़ों पर छिड़के।

ना हों गुमराह
यदि मेकअप प्रोडक्ट पर जैविक या त्वचा विशेषज्ञ दृारा परीक्षण किया हुआ शब्द लिखा हो तो, इससे गुमराह ना हों। क्योंकि यह इस बात को साबित नहीं करता कि इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता।

मेकअप टूल रखें साफ
अपने मेकअप टूल को हमेशा साफ सुथरा और धो कर रखें। अगर आपको मेकअप ब्रश या टूल गंदा है और आपने उसे यूज़ कर लिया है तो , रिएक्शन होने का चांस बढ़ सकता है। ( कैसे रखें मेकअप प्रोडक्ट को सुरक्षित )

आई मेकअप से दूर रहें
अगर आपकी आंखें इतनी संवेदनशील हैं कि जरा सा काजल लगाने से आंखों में पानी भर आता है तो, अच्छा है कि उसे ना लगाएं। या फिर हो सकता है कि आप काजल या मस्कारे को बहुत ज्यादा आंखों के अदंर भर कर लगाती हों, तो ऐसा ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
