Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
जब लेनी हो सेल्फी तो एसा करें मेकअप
आज कल जिसे देखो उसी पर सेल्फी लेने का भूत सवार है। लेकिन हर सेल्फी खूबसूरत दिखे ये जरुरी नहीं। सेल्फी तभी अच्छी आती है जब आपका मेकअप सही ढंग से अवसर के अनुरूप किया गया हो।
अगर सेल्फी लेने के बाद आप हर वक्त यही शिकायत करती हैं कि इस सेल्फी में आपकी फोटो अच्छी नहीं आई तो यदि आप हमारे बताए गए तरीके से मेकअप करेंगी तो यकीन मानिये कि अगली बार आप आप खुद के चेहरे को फोटोजनिक मानेंगी।
READ: बॉलीवुड की दुल्हनों से सीखिये खास मेकअप टिप्स
हम आपको ना तो ज्यादा मेकअप करने के लिये बोलेंगे और ना ही भड़काऊ कपड़े पहनने को बोलेंगे। तो तैयार हो जाइये अपनी सेल्फी लेने के लिये...

सेल्फी लेने के लिये ऐसा हो मेकअप
कैसा हो मेकअप
सेल्फी किस जगह पर और किस अवसर के लिये खींच रही हैं उस बात का ध्यान रखें। जैसे अगर आप कॉलेज में हैं तो न्यूड मेकअप रखें यानी की त्वचा के रंग से मिलता जुलता मेकअप।

बाहर के लिये मेकअप
अगर आप प्राकृतिक लाइट में सेल्फी ले रही हैं तो मेकअप हल्का रखें। आंखों पर काजल और मस्कारा लगाएं और चेहरे से मेल खाता फाउन्डेशन लगाएं। इसके बाद ट्रान्सुलेट पावडर और पिंक कलर का ब्लशर हल्का लगाएं।

BB क्रीम का प्रयोग
अपने चेहरे को स्मूथ और डेलिकेट लुक देने के लिये आप चाहें तो बीबी क्रीम या फिर टिंटिड मॉइस्चराइजर का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा नेचुरल लगेगा।

आईब्रो करें डार्क
एक शेड डार्क आई ब्रो पेंसिल का इस्तमाल करें। क्योंकि ज्यादातर कैमरे के फ्लैश से आई ब्रो हल्की दिखने लगती हैं तो ऐसे में अगर वो गहरी और सेट रहेंगी तो अच्छा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
