Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जानिये मॉडल्स के सीक्रेट मेकअप टिप्स
जब भी हम किसी मॉडल को देखते हैं तो मन में एक ही सवाल दिखता है कि ये हैं तो हमारी जैसी, फिर भी अलग क्यों दिखती हैं, वही मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं जो हम करते हैं, लेकिन फिर भी हमेशा अलग दिखती हैं। पर आप इस बात पर कभी ध्यान नहीं देते हैं कि इसके पीछे वह क्या ट्रिक इस्तेमाल करती हैं।
READ MORE: गर्मियों के लिए हॉट और बेहतरीन लिपस्टिक्स
हर मॉडल, मेकअप केा अपने हिसाब से करती है और इसके लिए वह पूरी तरह से डेडीकेटेड रहती है। वह कुछ मेकअप टिप्स को फॉलो करती हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आप भी उनके जैसा दिख सकती हैं बस आपको इन्हे अच्छी तरह सीखने की जरूरत है।
आइए जानते हैं कि मॉडल कौन-कौन से सीक्रेट मेकअप टिप्स इस्तेमाल करती हैं:

होंठो पर डार्क मेकअप, चेहरे पर लाइट मेकअप:
हमेशा ध्यान दीजिएगा कि कोई भी मॉडल जब अपने लिप्स पर डार्क मेकअप करती हैं तो वह चेहरे पर हल्का मेकअप रखती है। वह चेहरे के दाग धब्बे को हटाने के लिए थोड़ा सा कंसीलर इस्तेमाल करती हैं। इससे उनका चेहरा उभरकर आता है।

कंसीलर के दो शेड:
मॉडल्स हमेशा कंसीलर के दो शेड का इस्तेमाल करती हैं, इससे लुक अच्छा आता है। लाइट कंसीलर को आंखों के पास लगाएं और डार्क कंसीलर को चेहरे के बाकी हिस्सों पर एप्लाई करें। इससे काफी नेचुरल लुक आता है।

ड्रामाटिक और सिडक्टिव लिप्स:
आपने हमेशा देखा होगा कि मॉडल के लिप्स बहुत सेक्सी दिखते हैं। अगर आप भी ऐसे ही लिप्स चाहती हैं तो सबसे पहले लिप्स पर कंसीलर लगाएं, उसके पास लिपस्टिक लगाएं। आप चाहें तो रेड पेंसिल लाइनर से आउटिंग दे सकते हैं। रेड कलर की लिपस्टिक ज्यादा हॉट दिखती है।

स्मोकी आंखें:
आंखों को मेकअप करने से पहले बेस तैयार कर लें। इसके लिए लाइट कलर के फाउंडेशन को लें। इसे लगाएं और हल्के ग्रे कलर की पेंसिल लाइनर से ऊपर से नीचे की ओर एप्लाई करें। बाद में हाथों से स्मज कर लें। इससे स्मोकी लुक आता है। इसके बाद ही मस्कारा लगाएं।

भरे हुए लिप्स:
होंठो की वास्तविक शेप से हटकर लाईनिंग करना और उसके बाद होंठों पर ग्लॉसी लिपस्टक लगाकर उसे निखारना ही फुल्लेर लिप्स मेकअप कहलाता है। इससे लिप्स बड़े और हॉट दिखते हैं।

बालों के लिए:
रूखे बालों पर थोड़ी सी मात्रा में फेस क्रीम को लगाने से उनमें चमक आ जाती है। इससे बाल अच्छी तरह सेट हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
