Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
छोटी पलकों के लिए चुनें मस्कारा के ये खूबसूरत रंग
आंखों में काजल और लाइनर लगाने के बाद भी कुछ सूनापन सा लगता है, जो कि सिर्फ मस्कारा से ही दूर होता है। मस्कारा लगाते ही पलकों में जान आ जाती है और उनका लुक एकदम से रिफ्रेशिंग लगने लगता है।
कुछ लोगों की पलकें काफी छोटी होती हैं, ऐसे लोग आंखों के मेकअप में मस्कारा लगाएं या न लगाएं, ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अगर आपके साथ भी यही प्रॉब्लम है तो कलरफुल मस्कारा लगाएं।
READ: छोटी आंखों के लिए आईमेकअप टिप्स
इससे आंखें बड़ी सी दिखेगी और आप प्यारी भी लगेगी। आइए जानते हैं छोटी पलकों के लिए मस्कारा के खूबसूरत रंग :

1. नियॉन: अगर आप कोई सफेद रंग की ड्रेस पहनने जा रही है तो नियॉन कलर का मस्कारा आपकी आंखों पर बेहद फबेगा। बस आपको नियॉन कलर का लेनपेंट भी अपने नाखूनों पर लगाना होगा, इससे सेट मेकअप नज़र आएगा। आप चाहें तो इसमें भी कई शेड मिक्स कर सकते हैं जैसे- नियॉन पिंक, नियॉन ग्रीन और नियॉन ब्लू आदि।
2. सफेद: आजकल सफेद मस्कारा बहुत ट्रेंड में है, इससे आंखें बड़ी सी दिखती हैं। दिन हो या रात, हर समय यह मस्कारा काफी खिलता है। अगर आपकी ड्रेस ब्लैक या कंट्रास्ट रेड है तो यह मस्कारा और भी ज्यादा प्यारा लगता है। जिन महिलाओं का रंग हल्का दबा हुआ है, वो बेझिझक इसे लगाएं।
3. बोल्ड कलर्स: चेरी रेड, इलेक्ट्रिक ब्लू या डार्क ग्रीन कलर के मस्कारा भी बेहद अच्छे लगते है। ये ड्रेस की मैचिंग के साथ लगाने चाहिए। ऐसे मस्कारा को डार्क मेकअप करने पर ही लगाएं, वरना चेहरे पर फूहडपन नज़र आता है।
4. ट्रांसपेरेंट और शाइन: छोटी पलकों पर ट्रासंपेरेट मस्कारा सही लगता है। गोरी महिलाओं; अगर डार्क मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं तो उन्हे यही वाला मस्कारा लगाना चाहिए।
5. गोल्ड या सिल्वर: गोल्ड या सिल्वर सदाबहार मस्कारा होते हैं, इन्हे अपनी मेकअप किट में अवश्य रखें। इन्हे अपनी ज्वैलरी के हिसाब से लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
