Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तिल को छिपाने के कुछ सरल मेकअप टिप्स
कुछ लोग तिल को ब्यूटी मार्क मानते हैं जबकि कुछ लोग उसके रंग, आकार और पैटर्न के कारण उसे पसंद नहीं करते हैं। सुंदरता के प्रति जागरुक सभी महिलाएं अपने चेहरे पर तिल के बारे में चिंतित होती हैं और कुछ तो इसे हटाने के लिए काॅस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए भी तैयार हो जाती है।
चेहरे से तिल हटाने के 11 उपाय
क्या आप तिलों को छिपाने के लिए कुछ सरल मेकअप टिप्स के बारे में सोच रही हैं? आमतौर पर तिल आपके शरीर के किसी भी भाग पर दिखाई देते हैं। जिनके चेहरे पर तिल होते हैं, वे लोग खुद को खूबसूरत नहीं मानते और इसे छिपाने के लिए कई चीज़ें करते हैं। चिंता न करें ; तिल को छिपाने के कुछ सरल मेकअप टिप्स हैं।
लड़कियों को जरुर पता होने चाहिये ये सिंपल ब्यूटी ट्रिक्स
कुछ ब्यूटी तकनीकों के साथ, आप अपने काले सा भूरे तिल को छिपा सकते हैं। आइए, तिलों को छिपाने के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स की चर्चा करें।

क्लीनिंग और टोनिंग
तिलों को छिपाने के लिए मेकअप टिप्स अपनाने से पहले चेहरे की सफाई करना बहुत महत्वपूर्ण है। गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें और रूई में थोड़ा टोनर लेकर चेहरे और गरदन पर लगाएं। टोनिंग से आपका मेकअप अधिक देर तक टिकेगा क्योंकि यह आपकी त्वचा को शुष्क रखता है। यह तिलों को छिपाने के लिए मेकअप टिप्स में से एक है।

फाउंडेशन:
यदि आप वास्तव में तिलों को लेकर चिंतित हैं और उन्हें छिपाना चाहते हैं, तो एक आॅयल फ्री फाउंडेशन लें और अपनी प्राकृतिक त्वचा के रंग से हल्का रेग चुनें। यक तिल को छिपाने के लिए प्रभावशाली रहेगा। अपनी त्वचा पर समान रूप् से फाउंडेशन लगाएं और इस बात का ध्यान रखें कि तिल छिप जाए।

कंसीलर:
यह तिल छिपाने कि लिए सरल मेकअप टिप्स में से एक है। कंसीलर का उपयोग करके आप अपने चेहरे के लगभग सभी काले धब्बे, तिल या निशान छिपा सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन और कंसीलर का रंग एक जैसा होना चाहिए। फाउंडेशन और कंसीलर का कांबीनेशन तिलों को छिपाने के लिए एक प्रभावशाली मेकअप टिप है।

कंसीलर - फाउंडेशन मिश्रण:
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि कंसीलर और फाउंडेशन अच्छी तरह से मिलाए जाएं। आप कंसीलर की दो परतें लगा सकते हैं लेकिन, दूसरी परत लगाने से पहले थोड़ा पाउडर लगाना अच्छा रहेगा।

कंसीलर का रंग:
पहले कंसीलर केवल दो रंगों में उपलब्ध होते थे। लेकिन, अब हरे, लैवेंडर और यहां तक कि पीले कंसीलर भी उपलब्ध हैं जो प्रभावशाली तरीके से आपके तिलों को छिपाने में मदद करते हैं। इसलिए, तिलों को छिपाने के लिए मेकअप के साथ उपयुक्त रंग का कंसीलर प्रयोग करें।

क्रीम कंसीलर:
तिल छिपाने के लिए सरल मेकअप टिपस् में से एक है- क्रीम कंसीलर का उपयोग। क्रीम कंसीलर की एक बूंद के साथ, आप अपने चेहरे पर जादू कर सकते हैं। यह तिल को प्रभावी ढंग से छिपाएगा, चाहे वह कितना ही काला क्यों न हो!

काॅम्पेक्ट पाउडर:
जो लोग तिल छिपाना चाहते हैं, उनके लिए पाउडर लगाना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पाउडर मेकअप को फैलने से रोकता है। ऐसे मेकअप टिप्स अपनाकर आपका मेकअप अधिक देर तक टिका रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
