Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बेस्ट नेचुरल मेकअप रिमूवर
मेकअप करने से चेहरे पर चार चांद लग जाते हैं। आज मेकअप करना आवश्यकता सा बनता जा रहा है। आप मेकअप चाहे घर पर करें या फिर पार्लर पर, मेकअप उतारना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है।
मेकअप रिमूव करने के लिये अगर आप कोई अच्छा ऑपशन ढूंढ रही हैं तो प्राकृतिक चीज़ से बेहतर और कुछ भी नहीं होगा।
READ: मेकअप करते समय न करें ये 9 गल्तियां
आज हम आपको कुछ प्राकृतिक मेकअप रिमूवर के बारे में बताएंगे। जिनसे ना केवल मेकअप ही साफ होगा बल्कि आपका चेहरा भी मुलायम बनेगा।
READ: चेहरे से कैसे हटाएं अधिक मेकअप
कई महिलाओं को चेहरे पर कैमिकल युक्त मेकअप रिमूवर लगाना पसंद नहीं है इसलिये उन्हे यह प्राकृतिक मेकअप रिमूवर काफी पसंद आएगा। आइये जानते हैं इसके बारे में-

तेल
नारियल तेल, जैतून तेल और जोजोबा तेल मेकअप रिमूवर का काम अच्छी तरह से कर सकते हैं। इससे मेकअप भी साफ हो जाता है और त्वचा भी मुलायम बन जाती है।

एलोवेरा जैल
दो चम्मच एलोवेरा जैल लें और उसके साथ तीन चम्मच जैतून तेल मिक्स कर के चेहरे पर कॉटन से लगाएं। इसे चेहरे पर 2 मिनट रखें और फिर पोंछ लें।

खीरा
खीरे का पेस्ट बनाएं और उसमें 3 चम्मच दूध या फिर 1 चम्मच जैतून के तेल का मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और बाद में कॉटन से साफ कर ले।

दूध
कॉटन बॉल को दूध में भिगो कर मेकअप आराम से साफ किया जा सकता है। यह संवेदनशील त्वचा के लिये काफी फायदेमंद है।

दही
दही को 10 मिनट के लिये चेहरे पर लगा कर रखें और फिर उसे साफ कर लें। इससे चेहरा मुलायम बन जाएगा।

शिया बटर
शिया बटर को हाथों में ले कर चेहर पर लगाएं। फिर इसे कॉटन बॉल से साफ कर लें।

बेबी शैंपू
बेबी शैंपू बहुत ही माइल्स सा होता है इसलिये यह चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाता। शैंपू को कॉटन पर लगाइये और मेकअप साफ कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
