Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मेकअप किट की देखभाल करने के तरीके
हमेशा अच्छा दिखना बहुत महत्वपूर्ण है। कामकाजी महिलायें जिन्हें हमेशा अपने क्लाइंट के साथ मीटिंग के लिए जाना पड़ता है उनके लिए यह एक तथ्य है कि उन्हें हमेशा अच्छा दिखना आवश्यक है। वे अपने आप को जिस प्रकार प्रस्तुत करती हैं उससे उनके व्यक्तित्व का पता चलता है। लगभग प्रत्येक महिला के पास छोटी या बड़ी एक मेकअप किट अवश्य होती हैं। आप हमेशा अच्छी दिखें इसके लिए आवश्यक है कि आपके पास एक मेकअप किट अवश्य हो। यदि आपकी मेकअप किट अक्सर अस्तव्यस्त हो जाती है तो आपको अब यह जान लेना चाहिए कि आपको अपनी मेकअप किट साफ़ रखने के लिए कुछ सलाह की आवश्यकता है।
आपको हमेशा अपनी मेकअप किट साफ़ करने के लिए समय नहीं मिलता परंतु कभी कभी एक बार थोडा समय इसके लिए दिया जा सकता है। इससे आपकी मेकअप किट साफ़ रहेगी और आपकी त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होगा।
इसका कारण यह है कि यदि आप इसकी अच्छी तरह देखभाल नहीं करेंगे तो यह अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। नीच कुछ उपाय दिए गए हैं जो आपकी मेकअप किट को साफ़ रखने में सहायक होते हैं। इससे आप प्रत्येक उत्पाद का पूरा पूरा उपयोग कर पाएंगे।

मेकअप किट को अच्छी तरह से स्टोर करके रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यह बात जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि इसे कैसे स्टोर करके रखें। ध्यान रखने कि इसे सूखे और ठंडे स्थान पर रखें। यदि आप इसे बाथरूम में रखते हैं तो हवा की नमी के कारण ये ख़राब हो सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि उत्पाद पिघले नहीं। अपनी मेकअप किट को कभी भी कार में न रखें।
इसे साफ़ करें
आपको अपने सिंथेटिक ब्रश साफ़ करने चाहिए। मेकअप रिमूवर की सहायता से इन्हें साफ़ किया जा सकता है। यदि आप प्राकृतिक रेशे वाले ब्रश का उपयोग करते हैं तो महीने में कम से कम एक बार उन्हें पानी से धोएं। इस सलाह का उपयोग करके आप अपनी मेकअप किट का अधिक समय तक उपयोग कर सकते हैं।
फेंक दे
हालाँकि आप ऐसा नहीं करना चाहेंगे, यह एक सलाह है कि आप किस प्रकार अपनी मेकअप किट का अधिक समय तक उपयोग कर सकते हैं। आप इन्हें सूंघकर इसकी जांच कर सकते हैं तथा पता कर सकते हैं कि कौन सा उत्पाद ख़राब हो चुका है। क्रीम, नेल पॉलिश, मस्कारा और फाउंडेशन को समय समय पर बदलना आवश्यक है। अत: जब भी आवश्यकता हो तब पुराने सामान को नए सामान से बदल डालें।
हवा में सुखाएं
आपको किसी एक दिन अपनी मेकअप किट या बैग को हवा में सुखाना चाहिए। आपको अपनी बैग से सारे मेकअप के उत्पाद निकालकर बैग को पोंछना चाहिए। यदि आप मेकअप किट या बैग को धूप में रख सकते हैं तो रखें ताकि इससे सभी तरह की गंध निकल जाए। मेकअप किट की देखभाल का यह भी एक तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
