Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिन मेकअप दिखें ऐसे खूबसूरत
अगर आप सोंचती हैं कि आप केवल मेकअप के सहारे ही खूबसूरत दिख सकती हैं तो आप गलत हैं। मेकअप केवल कैमिकल से भरा होता है जो कि चेहरे को धीरे धीरे नुकसान पहुंचाता है। अगर आप प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो बोल्डस्काई के कुछ टिप्स आजमाइये।
कैसे पहुंचाती है पुरानी कॉस्मैटिक हमारी त्वचा को नुकसान
कई गुना मेकअप लगाने के बाद भी शायद आपको सनतुष्टी नहीं मिलती होगी। पर अब आपको खुद को सुंदर दिखाने के लिये और परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। अगर आप खुद की साफ सफाई बरतेगी और ढंग के कपड़े पहनेंगी तो आप सच मुच बहुत अच्छी दिखेंगी। आइये जानते हैं कैसे हो सकता है ये कमाल-

साफ सफाई:
ज्यादा पावडर और क्रीम लगाने की जगह पर आप अच्छी तरह से शावर ले सकती हैं। अच्छा हो अगर आप दिन में दो बार नहाएं। साफ सफाई रखने से आप अपने लुक को और भी बेहतरीन कर सकती हैं।

चेहरे को धोएं दो बार
अपने चेहरे को रोजाना दो बार ठंडे पानी से धोना चाहिये। इसके साथ ही बेड़ पर जाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो कर गंदगी को क्लीजिंग मिल्क से साफ करें और फिर टोनर लगाएं। इससे पोर्स खुल जाते हैं।

मॉइस्चराइजर लगाएं
अपने शरीर और चेहरे पर अच्छी तरह से मॉइस्चराइजर लगाना चाहिये। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके अलावा खूब पानी पियें।

ना लगाएं परफ्यूम
अपने पैसे परफ्यूम पर बरबाद करने की बजाए आप एक अच्छा लोशन ले सकती हैं, जिसमें अच्छी खुशबू आती हो।

करवाएं एक अच्छा हेयरकट
खूबसूरत दिखने के लिये एक ऐसा हेयरस्टाइल करवाएं जो आपके चेहरे पर फबता हो। हो सकता है कि आपके लंबे बाल आपके ऊपर उतना सूट ना करते हों जितना की एक शॉर्ट हेयरकट सूट करेगा।

अच्छा फैशन सेंस
आप सेल्फ कॉन्फिडेंस आपके कपड़े पहनने के तरीके से आता है। कोशिश करें कि बाहर निकलने से पहले सिकुड़ी और फेडेड टी शर्ट ना पहले। साथ ही सीज़न और अवसर को देख कर ही कपड़ों का चुनाव करें।

रंगों का चयन
अगर आप सोंचती हैं कि काले रंग का कपड़ा आप पर भी उतना ही फबेगा जितना की आपके दोस्त पर फबता है, तो आप गलत हैं। हर इंसान का स्टाइल अलग होता है इसलिये जरुरी नहीं है कि उस पर जिस रंगे के कपड़े अच्छे दिखते हैं, वह आप पर भी अच्छे दिखेंगे।

जूते भी हैं जरुरी
अगर आपको अच्छा दिखना है तो अपने जूतों पर खास ध्यान दें। जूते या तो आपके लुक को खराब दिखा सकते हैं या फिर आपको अच्छा। अपने पास हर अवसर के लिये जूते रखें। अगर आपको कोई जूता, चप्पल या सैंडल पहनने में परेशानी होती है तो उसे बिल्कुल भी ना पहने भले ही वह कितना अच्छा दिखता हो।

मुस्कुराएं
गॉर्जियस दिखने के लिये अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखें। इसमें बिल्कुल भी खर्चा नहीं आता।



Click it and Unblock the Notifications
