Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चेहरे पर रोज़ मेकअप लगाने से होने वाले 7 नुकसान
खूबसूरत चेहरों को देखकर हम में भी उस रूप को धारण करने की इच्छा उत्पन्न होती है। उन जैसा दिखने के लिए हम मेकअप का इस्तेमाल प्रारंभ करते हैं। कभी-कबार इन रसायन से युक्त उत्पादों को लगाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन रोज़ाना इनका इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकता है। फिर चाहे वह फाउंडेशन हो या मस्कारा सभी उत्पाद एक दिन अपना रंग दिखाएंगे।
भगवान ने हम सबको सुंदर बनाया है। अतः दूसरों की तरह दिखने के लिए हमें मेकअप लगाने की जरूरत नहीं है। मेकअप के नुकसान, फायदों से अधिक हैं। इसलिए, ऐसे उत्पाद के इस्तेमाल को रोज़ाना के लिए नहीं बल्कि त्योहारों व समारोहों के लिए रखा जाना चाहिए।
आज, इस लेख में हम रोज़ाना मेकअप लगाने से होने वाले नुकसानों को गिनाने जा रहे हैं। ये रसायन से भरे उत्पाद कुछ समय के लिए आपको आकर्षक बना सकते हैं। लेकिन लंबे समय के लिए इन्हें चेहरे पर लगाने के नुकसान भी कई हैं। आपकी खिलती व मुस्कुराती त्वचा कब इनकी चपेट में आकर अपना दम दोड़ देगी आपको पता भी नहीं चलेगा। अतः नीचे दी गई सूची में इनके बुरे प्रभावों का उल्लेख किया गया है।

1 आप बूढ़ी दिख सकती है
मेकअप में मौजूद पिगमेंट व अन्य कण बैक्टीरिया एवं प्रदूषित हवा के साथ मिल जाते हैं। अतः ये आपकी त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं तथा नई एवं नाश हुई त्वचा कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं। जिस वजह से आपके चेहरे पर झुर्रियाँ पड़ सकती हैं।

2 मेकअप रोमकूपों के आकार को बढाता है
रोज़ाना चेहर पर मेकअप लगाने से आपकी त्वचा के रोमकूपों का आकार बढ सकता है। इन बड़े रोमकूपों में मेकअप का अंश रह जाता है जो बैक्टीरिया के साथ मिलकर मुँहासों का कारण बनते हैं।

3 नेत्र संक्रमण
अपनी गोल व मोटी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए लगाया गया मेकअप आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। मेकअप में मौजूद रसायन से आंख पर अल्सर या आंखों में खुजली या जलन महसूस हो सकती है। इसलिए मेकअप को नियमित रूप से नहीं बल्कि जरूरत अनुसार इस्तेमाल करें।

4 पलकें झड़ सकती हैं
क्या आप जानती हैं कि पलकों पर नियमित रूप से मस्कारा लगाने पर पलकें झड़ सकती हैं? पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए आप जिस सौन्दर्य-उत्पाद का इस्तेमाल कर रही हैं वह कुछ देर बाद आपना विकट रूप दिखाएगा। इसका खामियाज़ा आपको झड़ती हुई पलकों के साथ चुकाना होगा।

5 आपके होंठो को शुष्क व काला बनाता है
बाज़ार में मौजूद रंग-बिरंगे शेड्स को आज़माकर आप अपने होंठो को निखारती हैं। लेकिन 24सों घंटे आपके होंठो पर मौजूद लिपस्टिक आपके होंठो के प्राकृतिक रंग को छीन सकती है। लिपस्टिक से आपके गुलाबी होंठ काले पड़ सकते हैं। होंठो पर लिपस्टिक के बजाय कोई लिप बाम या प्रकृतिक उत्पाद लगाएं।

6 आंखों के आसपास झुर्रियां पड़ सकती हैं
नियमित रूप से चेहरे पर फाउंडेशन लगाने पर चेहरे पर झुर्रियां पड़ सकती हैं तथा इसके निशान सबसे पहले चेहरी की संवेदनशील त्वचा पर नज़र आएंगे। झुर्रियों के कारण आप बूढी नज़र आएंगी और इसका श्रेय मेकअप को जाता है! अतः, मेकअप को लेकर ज्यादा उत्साहित ना हों।

7 त्वचा की लचक खो जाती है
हमारी त्वचा में मौजूद लचक इसे जवा बनाए रहती है। लेकिन मेकअप इन लचक बनाए रखने वाले ऊतकों को नाश कर देता है। जिस वजह से आपकी चमड़ी लटकने लगती है और आप बूढी नज़र आती हैं। इसलिए, मेकअप को रोज नहीं बल्कि कभी-कबार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
