Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
लिपस्टिक लगाने के ये बेसिक तरीके हमेशा याद रखें
लड़कियों के नैन नक्श उनकी बेशकीमती सम्पत्ति होती है जिसे अगर हाइलाइट किया जाए या सजाया जाए तो यह आपको और सुन्दर और मनमोहक बना देता है।
और जब बात होठों की आती है तो आप होठों के रंग के साथ कोई छेड़ छाड़ नहीं कर सकते। कुछ तरीके और नियम का पालन कर आप सुन्दर होंठ पा सकते हैं।
Paytm Great Cashback Sale! Now 100% Cashback on Booking Movie Tickets
चलिए कुछ महत्वपूर्ण टिप पर ध्यान दें ताकि आप होंठों को सही तरह से रंगने में महारथ हासिल कर लें।

सही कॉम्बिनेशन हो
अगर आप अपने होंठों पर कुछ बिंदास इस्तमाल करना चाहते हैं तो अपना बाकी का मेकअप सामान्य रखें। एक ऐसा चेहरा जिसपर कई तरह के शेड एकसाथ दिख रहे हों कभी देखने में अच्छा नहीं लगता। इसलिए, एक बार में चेहरे के किसी एक ही हिस्से पर ध्यान दें। अगर दुसरे हिस्से भी होठों की तरह ही ज़्यादा दिखेंगे तो आप अच्छे नहीं दिखेंगे।

चमकी का इस्तमाल न करें
कई मैटे और क्रीम बेस वाले लिपस्टिक ने आजकल चमकीले लिपस्टिक की जगह ले ली है। थोड़ी बहुत चमक चल जाती है पर ज़्यादा चिमकी से बचें। मेटल के पिग्मेंट आपके होठों पर चिपक जाते हैं और कई बार आपके चेहरे पर बिखर जाते हैं। यह आपके मेकअप को बिगाड़ देता है।

ज़्यादा मेकअप न करें
अगर आपके होठों पर कोई बोल्ड रंग लगा हो तो यह लोगों को आपकी ओर जल्दी आकर्षित करता है। इसके साथ ही अगर ग्लॉस आपके दांतों पर लग जाता है या होठों के किनारों पर आकार चिपक जाता है तो आपका पूरा मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए लिपस्टिक की कम कोट लगाएं।

सही शेड चुनें
बाजार में लिपस्टिक के ऐसे कई शेड होंगे जिनपर आपका दिल आ गया होगा। पर जब आप इन्हें अपने होठों पर लगाते हैं तो आपको जंचता नहीं। इसके पीछे एक कारण है। आपको अपना लिपस्टिक अपने रंग के अनुसार चुनना चाहिए। अपनी स्किन टोन के बारे में पता करें और यह देखें कि कौन सी लिपस्टिक आप पर अच्छी लगेगी।

प्राइमर का इस्तमाल करें
लिप शेड को ज़्यादा देर तक टिकाने के लिए प्राइमर का इस्तमाल करें। अच्छी क्वालिटी का प्राइमर लिपस्टिक लगाने से पहले लगाएं ताकि लिपस्टिक देर तक टिके। इससे लिपस्टिक सही तरीके से और सामान रूप से पूरे होंठ पर लग जाती है। अगर आपके पास प्राइमर नहीं है तो आप लिपस्टिक लगाने के बाद इसपर पाउडर या फाउंडेशन लगा सकते हैं।

लिप ब्रश का इस्तमाल करें
किनारों पर सही तरह से लिपस्टिक लग जाए इसके लिए लिप ब्रश की ज़रुरत पड़ सकती है। एक आर्टिस्ट सीधे स्टिक का इस्तमाल न कर के हमेशा स्ट्रोक के लिए ब्रश का इस्तमाल करता है ताकि गलतियां कम हों। ब्रश से होंठों के सिलवट भी नहीं दिखते।

तरीका
हां, अपने होंठों को हाईलाइट करने का तरीका होता है। आपको होंठों के बीच से शुरुआत कर अंत तक जाना होता है। इससे आप कम गलतियां करेंगे। लगाने के बाद उन किनारों को मिला लें जो स्मज हो चुके हैं।

ब्लॉटिंग
अगर आप किसी शादी को और गाढ़ा दिखाना चाहते हैं तो इसे टिश्यू से थपथपा सकते हैं। ब्लॉट करने के बाद इसपर लिपस्टिक का दूसरा कोट लगाएं। इससे शेड देर तक होंठों पर टिका रहेगा और आपके होंठों पर चमक बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
