Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बड़ी आंखों वाली लड़कियों को जरुर पता होने चाहिये ये मेकअप हैंक
Make Up
oi-Staff
By Super Admin
अगर किसी लड़की की आंखें बड़ी-बड़ी हैं तो उसकी सुंदरता में अपने आप ही चार चांद लग जाते हैं। लेकिन अगर वो इस आटिकल में दिए गए कुछ टिप्स को अपनाएं, तो वह और भी खूबसूरत लग सकती है। आइए जानते हैं बड़ी आंखों के आईमेकअप हैकिंग टिप्स के बारे में:

1. शिमरी आईशैडो -
चमकने वाला आईशैडो, आंखों को स्टैंड आउट बना देता है। इससे आंखों में जीवंतता आ जाती है। आप बड़ी आंखों में हमेशा ऊपर की ओर ही शिमर का इस्तेमाल करें।

2. नीचे की पलकों पर मस्कारा -
बड़ी आंखों में हमेशा नीचे की पलक पर मस्कारा लगाएं। इससे आंखों में भारीपन आएगा और वो खूबसूरत दिखेगी।

3. व्हाइट आईशैडो -
आंखों में हमेशा व्हाइट आईशैडो को लगाएं। ऐसा करने से आंखों में अनोखापन आ जाता है और आंखें बड़ी भी दिखती हैं।

4. आईब्रो को उठाएं -
आप चाहें तो आंखों पर व्हाइट आईशैडो से मेकअप करने के अलावा, आईब्रो को उठाने का लुक भी दे सकती हैं। इससे चेहरे पर ताजगी साफ झलकती है।

5. अच्छी तरह से बनाई हुई आईब्रो -
अगर आपकी आंखें बड़ी हैं तो आईब्रो को पतला न बनवाएं। उन्हें अच्छे से बढ़ा होने दें और मोटा सेट करवाएं। आप चाहें तो आईब्रो मोटी करने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

6. प्राइमर जरूरी -
बड़ी आंखों में अपर लिड भी बड़ी होती हैं। मेकअप को करने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें। आप अपनी पलकों पर प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें।

7. डार्क टोन आईशैडो -
आंखों पर डार्क टोन आईशैडो, बेहद कमाल का दिखता है। इससे आंखों में चमक दिखती है और वो परफेक्ट दिखती हैं।

8. विंग्ड आईलाइनर -
अगर आंखों को शॉर्प लुक देना है तो आपको विंग्ड आईलाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए, आप चाहें तो आंखों को वॉटरलाइन भी कर सकती हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
