Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
घर पर खुद बनाएं फाउंडेशन और दिखें खूबसूरत
अगर आपको रोजमर्रा की जिंदगी में फाउंडेशन लगाना अच्छा लगता है तो बाजार से फाउंडेशन क्यूं खरीदना जब आप खुद ही घर पर उसे तैयार कर सकती हैं। जी हां, बाजार में मिलने वाले फाउंडेशन को लगाने से चेहरे पर बुरा असर पड़ता है इसलिये इसका अत्यधिक प्रयोग करने से बचें।
READ: फाउंडेशन लगाते वक्त कौन सी गलती करती हैं आप?
शुद्ध और नेचुरल फाउंडेशन अब घर पर बनाना काफी आसान हो चुका है। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान विधियां बताएंगे जिसकी मदद से आप कुछ नेचुरल प्रोडक्ट से फाउंडेशन बना सकती हैं। इसे बनाने के लिये आपको मात्र कुछ जरुरी सामानों की शॉपिंग करनी होगी जैसे, दालचीनी पावडर, कोकोआ पावडर, स्टार्च पावडर आदि।
READ: पावडर फाउंडेशन कैसे लगाएं?
घर पर बने इस फाउंडेशन को लगाने से आपका चेहरा पॉलिश किया हुआ लगेगा, जो कि काफी नेचुरल दिखेगा। अब आइये जानते हैं कि घर पर किस प्रकार से खुद ही फाउंडेशन बनाया जा सकता है।

होम मेड फाउंडेशन पावडर
2 चम्मच स्टार्च पावडर, 1½ चम्मच दालचीनी पावडर और 1 चम्मच कोकोआ पावडर मिक्स करें। यह एक पावडर फाउंडेशन होगा। इस पावडर को लोश के साथ मिला कर चेहरे पर लगाएं।

होम मेड फाउंडेशन तेल
1 चम्मच जोजोबा ऑइल या ऑलिव ऑइल के साथ आरारोट पावडर और 1 चम्मच दालचीनी पावडर मिक्स करें। इसका अच्छी तरह से पेस्ट बनाएं। आप चाहें तो इसमें और अधिक तेल मिक्स कर सकती हैं।

नेचुरल लिक्विड फाउंडेशन
1 चम्मच पिघला शिया बटर, 1 चम्मच एलोवेरा जैल, 1 चम्मच विच हैज़ल, 1/2 चम्मच दालचीनी पावडर और 1 चम्मच कोकोआ पावडर मिक्स करें। इन्हें मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और प्रयोग करें।

बीवैक्स फाउंडेशन
इसे बनाने के लिये 1 चम्मच बीवैक्स, विटामिन ई तेल, 1½ चम्मच दालचीनी पावडर या कोकोआ पावडर, 1 चम्मच आरारोट पावडर, 1 चम्मच ऑलिव ऑइल और 1 चम्मच चारकोल मिलाएं। इसका पेस्ट बनाएं और जरुरत हो तो उसमें और तेल मिलाएं। फिर इसे गाढा कर के यूज़ करें।

स्मूथ फिनिश फाउंडेशन विध सनस्क्रीन
इसके लिये आपको 1 चम्मच जिंक ऑक्साइड, 1 चम्मच कोकोआ पावडर, 1 चम्मच दालचीनी पावडर और 1 चम्मच पिघला शिया बटर मिक्स करें। इन्हें मिक्स करें और फिर इसमें थोड़ा सा लोशन मिक्स कर दें, जिससे यह लगाने लगायक हो जाए।

लौंग का फाउंडेशन पावडर
1 छोटा चम्मच पिसी हुई लौंग, 1 चम्मच पिसी अदरक, 1 चम्मच कार्नस्टार्च और 1 चम्मच दालचीनी पावडर मिक्स करें। इन्हें मॉइस्चराइजर के साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
