Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या होती है बीबी क्रीम और कैसे करते हैं प्रयोग
बाजार में बीबी क्रीम को आए हुए काफी समय हो गया है। आज की महिलाओं को इसके बारे में अच्छी खासी जानकारी भी हो चुकी है, लेकिन फिर वह इसको किस तरह से उपयोग करना है, उसके बारे में कंफ्यूज हो जाती हैं।
READ: फाउंडेशन लगाते वक्त कौन सी गलती करती हैं आप?
बीबी क्रीम को ब्यूटी बाम या ब्लेमिश बाम भी कहते हैं जो कि आपके चेहरे के दाग धब्बों को छुपाने में सहायकता करता है। साथ ही यह मेकअप के लिये बेस का भी काम करती है। पर हर प्रोडक्ट हमेशा अच्छा हो यह जरुरी नहीं है। इस क्रीम में भी कुछ सीमाएं हैं इसलिये आइये जानते हैं इस नई क्रीम के बारे में और अधिक।

क्या है BB क्रीम?
बीबी क्रीम या ब्यूटी बाम क्रीम जर्मनी में बनाई गई थी जो कि त्वचा को पूरी तरह से कवरेज दे सके। तभी से यह क्रीम एशिया के ब्यूटी मार्केट में ऐसी चली जिसका कोई तोड़ नहीं।
दावा किया जाता है कि यह क्रीम 5-6 वैराइटी की क्रीमो का काम खुद अकेली ही कर सकती है। यह क्रीम त्वचा को मॉस्चराइज़ करती है, यह प्राइमर, सनस्क्रीन, स्किन ट्रीटमेंट, कंसीलर और फाउंडेशन का काम भी करती है।
READ: एक्ने वाली त्वचा के लिये चुने ये फाउंडेशन
इस क्रीम में लगभग SPF 30 तक की सनस्क्रीन भी होती है। कुछ प्रकार की बीबी क्रीम्स में एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं जैसे विटामिन ई और पेप्टाइड्स आदि। इसके अलावा कुछ बीबी क्रीम्स त्वचा को चमकदार और गोरा भी बनाती हैं।

कैसे करें प्रयोग?
बीबी क्रीम फाउंडेशन की जगह पर प्रयोग की जा सकती है। इस क्रीम को मटर के साइज जितना अपनी उंगली पर रखें और चेहरे पर जहां भी दाग धब्बे, झाइयां या डार्क सर्कल हों, वहां लगाएं।
फिर इसे धीरे धीरे पूरे चेहरे पर गोलाई में फैलाते हुए लगाएं। जब यह काम पूरा हो जाए तब फाउंडेशन वाला ब्रश ले कर इसे लास्ट फिनिशिंग दें। अगर आप चाहती हैं कि आपकी क्रीम लंबे समय तक चेहरे पर टिकी रहे तो चेहरे पर बाद में सेटिंग पावडर लगाएं।

पर इसकी भी हैं कुछ सीमाएं
इस क्रीम में कई सारी सामग्रियां होती हैं जो कि एन्ने और ऑइली त्वचा वाली लड़कियों को कम ही सूट करती है। इसके अलावा यह जरुरी नहीं कि इसका रंग आपकी स्किन टोन से मिल ही जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
