Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ऑयली स्किन पर मेकअप करते समय ध्यान रखें ये 8 बातें
तेल ग्रंथियों के अत्यधिक क्रियाशील रहने पर त्वचा में सीबम और अतिरिक्त तेल का उत्पादन होने लगता है। इस कारण तैलीय त्वचा पर मेकअप करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
तैलीय त्वचा पर कुछ देर बाद ही मेकअप खराब होने लगता है क्योंकि तेल के साथ सब कुछ बहने लगता है और चेहरा धूल-मिट्टी से भरा लगता है।
वैसे तो तैलीय त्वचा के लिए कई घरेलू नुस्खे और कॅस्मेटिक्स उपलब्ध हैं लेकिन जब मेकअप की बात आती है तो स्थिति थोड़ी मुश्किल हो जाती है।


अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको मेकअप करते समय कुछ टिप्स का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
इन ट्रिक्स की मदद से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। तो चलिए जानते हैं कि ऑयली स्किन पर किस तरह से मेकअप को लंबे समय तक टिकाया जा सकता है।

प्राइमर से करें शुरुआत
तैलीय त्वचा पर मेकअप करते समय आपको सबसे पहले प्राइमर लगाना चाहिए। प्राइमर त्वचा पर अतिरिक्त ऑयल को आने से रोकता है। मैट फिनिश का प्राइमर ऑयली स्किन के लिए बैस्ट रहता है। प्राइमर ऑयली त्वचा को बदलकर उस पर लंबे समय तक मेकअप को टिकाए रखने में मदद करता है। आंखों के लिए अलग प्राइमर का इस्तेमाल की जिससे आई मेकअप अच्छी तरह से सैट हो पाए।

मिनरल मेकअप
अगर आपकी ऑयली स्किन है और आप बहुत ज्यादा मेकअप करने की सोच रहीं हैं तो आपको मिनरल मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए। मिनरल मेकअप में ऑयल फ्री अजैविक पदार्थ होते हैं जिन पर त्वचा से निकलने वाले आयॅल का असर नहीं पड़ता है। जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम ऑक्साइड से मिलकर बना होता है मिनरल मेकअप और ये त्वचा के लिए सनस्क्रीन का काम भी करता है। मिनरल मेकअप में आपको ये डर नहीं रहता कि कुछ समय बाद ये मेकअप ऑयल की वजह से खराब हो जाएगा साथ ही आपको सनस्क्रीन लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आपको आसानी से ऑनलाइन और मेकअप स्टोर्स पर मिनरल मेकअप मिल जाएगा।

फेस पाउडर – लंबे समय तक मेकअप को टिकाए रखता है
ऑयली स्किन पर लंबे समय तक मेकअप टिकाए रखने के लिए फेस पाउडर लगाना ना भूलें। तैलीय त्वचा पर मेकअप करते समय फेस पाउडर सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आप चाहें जितना भी मेकअप लगा लें लेकिन नैचुरल स्किन ऑयल उसे ग्लॉसी और चिपचिपा बना ही देता है। मेकअप के आखिर में फेस पाउडर जरूर लगाएं। ये फाउंडेशन को भी लंबे समय तक टिकाए रखता है।

ह्यालयूरोनिक एसिड वाला मॉइश्चराइज़र
ऑयली स्किन पर बड़ी आसानी से रोमछिद्र ब्लॉ़क हो जाते हैं। वहीं मेकअप करने पर तैलीय त्वीचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं या उनमें धूल-मिट्टी घुस जाती है। इससे बचने के लिए मेकअप शुरु करने से पहले ह्यालयूरोनिक एसिडयुक्त मॉइश्चराइज़र लगाएं। ये आपकी त्वचा में नमी को बनाए रखता है और रोमछिद्रों को सिकुड़ देता है जिससे उनमें मेकअप नहीं घुसता और वो बंद भी नहीं होते हैं।

तैलीय त्वचा के लिए बैस्ट है ये कॉम्पैक्ट
ऑयली स्किन के लिए कॉम्पैक्ट चुनना काफी मुश्किल का काम होता है। कई ब्रांड्स ऑयल कंट्रोल करने का दावा तो करते हैं लेकिन असल में वो ऐसा कर पाने में पूरी तरह से सक्षम नहीं होते हैं। इनसे त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और चेहरा भद्दा लगने लगता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको मैट कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। ये तैलीय त्वचा पर लंबे समय तक टिका रहता है। कुशन कॉम्पैक्ट और ल्युेमिनस कॉम्पैक्ट का प्रयोग बिलकुल ना करें।

ब्लॉटिंग पेपर जरूर रखें
मेकअप करते समय जब कभी भी आपको लगे कि स्किन पर ऑयल बहुत ज्यादा निकल रहा है तो ब्लॉटिंग पेपर से उसे सैट कर दें। ब्लॉटिंग पेपर त्वचा से अतिरिक्त तेल को साफ कर उसे मुलायम बना देता है। आपको ब्लॉटिंग पेपर को त्वचा पर सिर्फ थपथपनाना है, उसे रगड़ना नहीं है।

कंसीलर लगाना ना भूलें
आपकी स्किन टाइप चाहे जो भी हो, कंसीलर तो आपको जरूर लगाना चाहिए। कंसीलर से मुहांसे, झुर्रियां और दाग-धब्बों को भी छिपाया जा सकता है। मार्केट में आपको कंसीलर की कई तरह की वैरायटियां मिल जाएंगीं। ऑयली स्किन के लिए स्पॉट करेक्टर कंसीलर पेन वाला कंसीलर उपयुक्त रहता है। अगर आपकी तैलीय त्वचा है तो अपको ऑयल बेस्ड लिक्विड कंसीलर बिलकुल नहीं लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
