Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
BB, CC और DD क्रीम्स में ऐसे पहचाने फर्क
हम यह तय नहीं कर सकते कि आपके ब्युटी किट में क्या होना चाहिए और क्या नहीं, लेकिन आज हम आपको मार्केट में मौजुद कुछ क्रीम्स में फर्क करना जरूर बताएंगे जो इन दिनों बाजार में धड़ल्ले से बिक रहीं है।
बात जब ब्युटी कि आती है तो, महिलाएं ऐसा हर ब्युटी प्रॉडेक्ट इस्तेमाल करने से नहीं चूकती जो उन्हें और खूबसूरत बनाए।

बाजार में नित दिन महिलाओं कि जरूरत के मुताबिक नए ब्युटी प्रॉडेक्ट्स कि भरमार होती है। लेकिन ऐसे में अक्सर वह यह जांचना भूल जाती है कि आखिर यह कैसे काम करेगा, इसका क्या इफेक्ट होगा? और इन सब नए ब्युटी प्रॉडेक्ट्स के चक्करों में औरतें अक्सर मात खा जाती हैं।
अधिकतर महिलाएं तो मार्केट में आया नया प्रॉडेक्ट तो सिर्फ ट्राई करने के नाम ही खरीद लेंती है। जबकि जब बात हमारी सुदंरता और त्वचा कि होती है तो हमें थोड़ा सर्तक रहना होता है।
हालांकि हम यह तय नहीं कर सकते कि आपके ब्युटी किट में क्या होना चाहिए और क्या नहीं, लेकिन आज हम आपको मार्केट में मौजुद कुछ क्रीम्स में फर्क करना जरूर बताएंगे जो इन दिनों बाजार में धड़ल्ले से बिक रहीं है।
जैसे कि बीबी क्रीम, सीसी क्रीम और डीडी क्रीम यह तमाम नाम आपने सुने-सुने लग रहें है, लेकिन इनकी चॉइस में आप अक्सर कंफ्युज रहती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपका यही कंफ्युजन दूर करने कि कोशिश कर रहें है, ताकि अगली बार आप सोच समझकर इन क्रीम्स का इस्तेमाल कर सके।

1. बीबी क्रीम
ब्युटी बाम या फिर ब्युटी बेनिफिट के नाम से पहचाने जाने वाली यह क्रीम अब मार्केट में बहुत कॉमन हो चुकी है। स्किन को मीडियम व लाईट करवरेज देने वाली यह क्रीम स्किन टोन को भी बनाए रखती हैं। साथ ही डेली मॉइश्चराइजर कि तरह काम करने वाली यह क्रीम त्वचा का सूरज से भी बचाव करती है। जिन्हें ज्यादा मेकअप लगाना का रास नहीं आता उनके लिए यह क्रीम बिलकुल सही चॉइस है। इन दिनों कुछ बीबी क्रीम्स ऐसी भी है जो स्किन को लाइट इफेक्ट भी देती है। लास्ट मिनट में फिक्स हुई डेट या मिटिंग में यह क्रीम आपको परफेक्ट लुक दे सकती है। बस अच्छे से मुंह धोकर बीबी क्रीम लगाकर पसंदीदा लिपस्टिक लगाकर लुक को पूरा कर सकती हैं।

2. सीसी क्रीम
भारतीय बाजार में धीरे-धीरे पैर जमाती सीसी क्रीम में सी सी का मतलब है कवरेज कंट्रोल या फिर कलर कंट्रोल। यह नेक्स्ट जनरेशन क्रीम मल्टीपर्पज है, क्योंकि यह फेस के लिए फाउंडेशन, प्राइमर, ब्राइटनर कि तरह काम करने के साथ ही, फेस को सन प्रॉटेक्शन देती है और स्किन को एंटी एजिंग जैसे स्किन समस्याओं से बचाती है। कुछ सीसी क्रीम्स में तो फ्री रेडिकल फाइटर्स होते है, जो आपकी त्वचा को झाईयों के साथ ही सूरज से भी रक्षा करते है। ऐसे में यह क्रीम उनके लिए परफेक्ट है, जिन्हें रोज मेकअप करना पसंद है।

3. डीडी क्रीम
डीडी का यहां मतलब है डेली डिफेंस, हालांकि यह क्रीम अभी इंडियन मार्केट के लिए बिलकुल नई है। भले ही यह क्रीम सूरज से रक्षा नहीं करती, लेकिन यह चेहरे, हाथ और पैरों में नमी बनाएं रखती है। इस क्रीम को खासकर शरीर के रूखे अंगों के लिए ही बनाया गया है, जैसे कि कोहनी, अंगुलियां, पैर, घुटने इत्यादि। इतना ही नहीं विदेशी बाजार में तो कुछ एडवांस डीडी क्रीम्स भी उपलब्ध है, जो त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही स्किन के एंटी एंजिंग से भी लड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
