Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
लड़कियां इस तरह लगाएं ओंब्रे लिपस्टिक
आजकल फैशन ट्रेंड में ओंब्रे लिपस्टिक का चलन भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें होठों पर दो रंग की लिपस्टिक लगाई जाती है। ओंब्रे लिपस्टिक में एक ही रंग के दो टोन या फिर दो अलग रंगों का इस्तेमाल किया जा
आजकल फैशन ट्रेंड में ओंब्रे लिपस्टिक का चलन भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें होठों पर दो रंग की लिपस्टिक लगाई जाती है। ओंब्रे लिपस्टिक में एक ही रंग के दो टोन या फिर दो अलग रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।
ओंब्रे लिपस्टिक ट्रेंड में एक रंग से होठों की आउटलाइन की जाती है और दूसरे रंग से उसे अंदर से भरा जाता है। ये कलर कॉम्बिनेशन बहुत आकर्षक लगता है।
ओंब्रे लिपस्टिक में आप अपने होठों पर कई रंगों का एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। कभी ये कलर कॉम्बिनेशन बढिया लगता है तो कभी आपको धोखा भी दे सकता है।
अगर आप किसी स्पेशल फंक्शन या पार्टी में जा रहीं हैं और वहां पर आप ओंब्रे लिपस्टिक लगाकर जाना चाहती हैं तो इससे पहले एक बार घर पर ही इसे ट्राई जरूर करें।
आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह आसानी से मिलने वाले प्रॉडक्ट्स के साथ आप घर पर ही ओंब्रे लिपस्टिक लगा सकती हैं।

1. ट्यूटोरियल : कैसे एप्लाई करें ओंब्रे लिप कलर
इन चीज़ों की है जरूरत :
- लिप लाइनर
- लिप ब्रश
- लिप कंसीलर
- लिपस्टिक की काफी लाइट शेड
- उसी लिप कलर का डार्क शेड

2. प्रक्रिया :
लिप कंसीलिंग
ओंब्रे लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले काम आता है कंसीलर जो आपके होंठों के सभी दाग-धब्बों को छिपाकर उन्हें खूबसूरत दिखाने में मदद करता है। इसके लिए आप लिप कंसीलर का ही प्रयोग करें। जो कंसीलर आप चेहरे पर लगा रहीं हैं उसे होंठों पर लगाने की गलती ना करें। सबसे पहले कंसीलर लगाने से ओंब्रे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है। ब्रश से लिप कंसीलर का नैचुरल शेड एप्लाई करें और इसे होंठों के बीच से शुरु करें।

3. लिप लाइन बनाएं
होंठों पर कंसीलिंग करने के बाद आपको लिप लाइनर से होठों पर एक बॉर्डर लाइन बनानी है। जो लिपस्टिक आप लगाने वाली हैं उससे लिप लाइनर दो शेड गहरा ही होना चाहिए। लिप लाइनर का इस्तेमाल सिर्फ बॉर्डर लाइन के लिए ही करें।

4. अब करें शेडिंग
ओंब्रे लिपस्टिक लगाने में ये स्टेप काफी महत्वूपर्ण होता है। होठों के बीच में हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं। इसे लगाने के बाद एक से दो बार अपने होठों को अंदर की तरफ दबाएं जिससे लिपस्टिक का कलर पूरी तरह से होठों पर लग सके। इस स्टेप के दौरान लिपस्टिक को फैलने ना दें।

5. ओंब्रे इफेक्ट को ब्लेंड करें
ओंब्रे लिपस्टिक में आखिरी स्टेप है सभी रंगों को ठीक तरह से ब्लेंड करने का ध्यान रहे ओंब्रे लिपस्टिक में होठों की आउटलाइन गहरे रंग से और बीच में हल्का रंग लगाया जाता है। अब ब्रश की मदद से हल्के रंग की लिपस्टिक को होंठों पर फैलाएं। इससे आपकी आउटलाइन खराब नहीं होनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
