Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
10 तरह के मेकअप ब्रश से ना हों परेशान, पढ़ें इसकी पूरी गाइड
मेकअप ब्रश कई तरीके के होते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं:
मेकअप करना एक आर्अ है जोकि हर किसी के बस की बात नहीं है। मेकअप में सबसे कमाल का आइटम, ब्रश होता है जो कि चेहरे को परफेक्ट दिखाने में सबसे ज्यादा सहायक होता है।
हर तरह के मेकअप के लिए अलग ब्रश होता है। अगर आप हाथों से मेकअप करें तो आपको आसानी रहेगी और अच्छा लगेगा लेकिन जब आप ब्रश से मेकअप को टच देते हैं या करते हैं तो आपको मेकअप में परफेक्शन नज़र आएगा। लुक में सफाई आ जाती है।
मेकअप ब्रश कई तरीके के होते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं:

फाउंडेशन ब्रश -
यह एक फ्लैट राउंड एज़ ब्रश होता है जोकि आपको लिक्विड और क्रीम फाउंडेशन एप्लाई करने में मदद करता है। एक अच्छे फाउंडेशन ब्रश की मोटाई अच्छी खासी होती है और इसे ब्रिसल्स मुलायम व लचीले होते हैं।
इस ब्रश को मैजिक बैंड कहना गलत नहीं होगा। ये चेहरे के सभी दाग-धब्बों को छुपा देता है और त्वचा को ग्लो प्रदान करता है। क्योंकि त्वचा के हर छिद्र को भर देता है ताकि स्कीन एकसमान लगे। आप इस तरह एप्लाई हुए फाउंडेशन को मेकअप रिमूवर से आसानी से छुड़ा सकते हैं।

कंसीलर ब्रश -
ये ब्रश कंसीलर लगाने के काम आता है और ये थोड़ा छोटा और कम चौड़ा होता है। इसका आगे का हिस्सा हल्का नुकीला होता है और इसे चेहरे के गहरे गड्डों और धब्बों को छुपा देता है।

कॉन्टृूयनर ब्रश -
ये ब्रश सेट का अहृम ब्रश होता है जो कि चेहरे के मेकअप को एक्ट्रा लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे चेहरे को फीचर्स को उभारा जाता है। ये गोलाकार और प्वाइंट एज वाला ब्रश होता है।

एंगल्ड ब्रश -
यह नैरो फ्लैट ब्रश होता है जो आईब्रो को परफेक्ट बनाने के लिए और आईशैडा लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस ब्रश को अपनी मेकअप किट में जरूर रखें।

आईलाइनर ब्रश -
ये बहुत महीन ब्रश होता है जिसकी मदद से आंखों के ऊपर आईलाइनर लगाया जाता है। इसमें सिलिकॉन के ब्रिसेल्स होते हैं और ये एकसमान होता है। ये ब्रश आईमेकअप के लिए जरूरी होता है।

ब्लेंडिंग ब्रश -
यह राउंडेड नैरो ब्रश होता है जिसके बाल बहुत मुलायम होते हैं। ये आईशैडो को फाइन टच देने के काम आता है।

ब्लश ब्रश -
ये मीडियम साइज ब्रश होता है, जो गालों पर ब्लश लगाने के काम आता है इससे चेहरे के पिग्मेंटेशन आदि छुप जाते हैं।

लिप ब्रश -
यूं तो लिप ब्रश की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन हाई क्लास मेकअप में ये चाहिए होता है ताकि आपका मेकअप पूरा होने के बाद ब्रश की मदद से लिपस्टिक लगाई जाये और आसपास ये न फैले। आप इस ब्रश से ही अन्य ब्रश को चलाना सीख सकते हैं। इसमें बेहद बारीकी की जरूरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications