Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मेकअप किट में रखने के लिये चूज़ करें इतने कंसीलर
लड़कियों के मेकअप में कंसीलर बहुत ही अहृम होता है। हर लड़की, मेकअप करने के दौरान कंसीलर का इस्तेमाल अक्सर चेहरे के स्पॉट छुपाने के लिए करती है।
लड़कियों के मेकअप में कंसीलर बहुत ही अहृम होता है। हर लड़की, मेकअप करने के दौरान कंसीलर का इस्तेमाल अक्सर चेहरे के स्पॉट छुपाने के लिए करती है।
मेकअप किट में कंसीलर कई तरीके के आते हैं। आइए हम आपको कंसीलर के कुछ प्रकार के बारे में बताते हैं। कंसीलर की मदद से आप अपने उन डार्क सर्कल को भी छुपा सकती हैं जो देर रात जागने या काम करने की वजह से हुए हैं।
बस आपको अपनी स्कीन के हिसाब से कंसीलर का चयन करना होता है जिससे आपके चेहरे के सारे स्पॉट छुप जाते हैं। कंसीलर को कितना लगाना है यह जानना भी जरूरी है।
कंसीलर को चेहरे के किस हिस्से में कितना लगाना है, यह भी जानना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कंसीलर के कुछ प्रकार के बारे में; जिनमें से कुछ को आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से मेकअप किट में शामिल कर सकती हैं।

1. क्रीम कंसीलर -
क्रीम कंसीलर, हाई कवरेज वाला होता है और जिन लोगों के चेहरे पर ज्यादा पैच होते हैं उनके लिए सही रहता है। इसे लगाने मात्र से डार्क सर्कल कवर हो जाता है। आप इसे ब्रश या उंगली की मदद से लगा सकती हैं।

2. लिक्विड कंसीलर -
लिक्विड कंसीलर, थोड़ा पतला होता है और इसे स्पंज से लगाया जाता है। ये मध्यम डार्क सर्कल को ही कवर कर पाते हैं। ड्राई स्कीन के लिए ये सही विकल्प हैं।

3. पेन कंसीलर -
इस प्रकार के कंसीलर में पेन यानि एक ब्रश साथ में आता है जो मार्कर की तरह होता है। आप इसे चेहरे पर बिना किसी टूल के डायरेक्ट ही लगा सकती हैं। हल्के डार्क सर्कल या स्कीन पैचेस के लिए ये सही रहते हैं। लेकिन इन्हें कुछ समय बाद रिमूव करना न भूलें, वरना और ज्यादा पिम्पल हो सकते हैं।

4. कलर करेक्टर्स -
कई बार ये मायने नहीं करता है कि कंसीलर कितना मोटा है और ये स्कीन पर कितना टिकता है। लोगों को कुछ ऐसा चाहिए होता है जो उनके चेहरे की स्कीन को एकसमान कर दे और दानों या दागों के धब्बे को दूर कर दें। ये मुहांसों के धब्बे, डार्क सर्कल, डल स्कीन आदि के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
