Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
घर पर ऐसे बनाएं आंखों के लिये काजल, देंखे तरीका
घर के बने हुए काजल में ठंडक पहुंचाने का गुण होता है जो आँखों को आराम पहुंचाता है और दृष्टि को भी मज़बूत बनाता है।
पहले के दिनों में काजल घर पर ही बनाया जाता था क्योंकि यह बाज़ार में आसानी से उपलब्ध नहीं था। घर के बने हुए काजल में ठंडक पहुंचाने का गुण होता है जो आँखों को आराम पहुंचाता है और दृष्टि को भी मज़बूत बनाता है।
होम मेड काजल को ऑर्गेनिक काजल भी कहा जाता है क्योंकि इसे बनाने में किसी भी तरह के केमिकल्स का उपयोग नहीं किया जाता।
यह आँखों से अशुद्धियों को निकालता है और आँखों को लम्बे समय तक ठंडा रखता है। तो यदि आप घर पर काजल बनाना चाहते हैं तो आप इस आसान तरीकों से विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके इसे बना सकते हैं।

तरीका 1. (बादाम का उपयोग करके)
मिट्टी का एक दीपक लें और उसे जमीन पर रखें। ध्यान रहे कि आप दीपक में तेल डालें घी नहीं। अब इस दीपक पर प्लेट रख दें और ध्यान रहे कि इससे दीपक बुझ न जाए। अब इस प्लेट पर कुछ बादाम रख दें (एक समय में 1-2) और बादाम को पूरी तरह जलने दें। अब बादाम के पूरी तरह जलने के बाद 3-4 मिनिट बाद बादाम को निकाल दें। यही प्रक्रिया अन्य बादामों के साथ दोहरायें। उसके बाद यही प्रक्रिया दोहराते रहें जब तक कि सभी बादाम पूरी तरह न जल जाएँ। जब सारे बादाम जल जाएँ तो चाकू से कालिख को निकाल लें और अपने होममेड काजल को डिब्बे में बंद करके रखें।

तरीका 2 (कपूर का उपयोग करके)
कपूर के 2-3 टुकड़े लें और उसे प्लेट के बीच में रखें। अब दोनों तरफ कटोरी रखें। अब माचिस की सहायता से कपूर को जलाएं और इसे पूरी तरह जलने दें। जब कालिख प्लेट पर इकट्ठी हो जाए तो चाकू की सहायता से इसे निकाल ले और इसे एक बॉक्स में रख दें। कपूर से बना हुआ काजल आँखों को आराम पहुंचाता है और आँखों से धूल के कणों को भी निकालता है। ध्यान रहे कि कपूर पूरी तरह जले। इससे 10 मिनिट में काजल बन जाता है।

तरीका 3 (कैस्टर ऑइल का उपयोग करके)
एक दीपक लें और इसे कैस्टर ऑइल से भरें। अब रुई की बत्ती इसमें डुबायें और लौ जलाएं। इस लौ पर प्लेट रखें और इसके दोनों ओर कटोरे रखें। दीपक से प्लेट को जलने दें ताकि कालिख प्लेट पर एकत्रित हो जाए। इसमें बहुत समय लगता है और इसलिए सलाह दी जाती है कि इसे रात के समय करें। इसमें कालिख जमा होने के लिए 10-14 घंटे का समय लगता है। एक बार कालिख एकत्र हो जाने के बाद आप इसे निकालकर बॉक्स में रख सकते हैं। इसमें बादाम के तेल की कुछ बूँदें मिलाएं और इसे प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।

तरीका 4 (एलो वेरा जैल का उपयोग करके)
एक दीपक लें और इसे कैस्टर ऑइल से भर लें। अब प्लेट पर कुछ एलोवेरा जैल फैलाएं और इसे तरह रखें कि लौ से एलो वेरा जैल वाला भाग जले। एलो वेरा जैल के पूरी तरह जलने तक इंतज़ार करें। जब जैल पूरी तरह जल जाए तब चाक़ू की सहायता से कालिख को निकाल लें और बॉक्स में रख दें। इसमें 5-8 घंटे का समय लगता है अत: अच्छा होगा कि आप इसे रात में या दोपहर में करें। एलो वेरा जैल युक्त काजल का उपयोग करने से आँखों को आराम मिलता है और आँखों में धूल भी नहीं जाती।



Click it and Unblock the Notifications
