Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मेकअप के दौरान ब्लश लगाने का सही तरीका
अगर आप अपने गालों को हाईलाइट करना चाहती हैं तो बेशक ब्लश का इस्तमाल कर सकती हैं क्यूंकि इससे आप सबसे अलग दिखेंगी।
ब्लश को सिर्फ रंग का धब्बा नहीं कह सकते। इसे चेहरे पर मेकअप के साथ मिल जाना चाहिए। अगर आपका ब्लश अलग से दिख रहा है तो आपका मेकअप सही नहीं हुआ।
अगर ब्लश सही तरह से लगा है तो आपके गाल सही दिखेंगे और यह आपके चेहरे के साथ मिला हुआ दिखेगा।

अगर आपको ब्लश इस्तमाल करना पसंद है तो यह ध्यान रखें कि इसे सही तरीके से लगाना काफी ज़रूरी है।
इस आर्टिकल में हम कुछ स्टेप बताने वाले हैं जिससे आप मेकअप के दौरान सही तरीके से ब्लश का इस्तमाल कर पाएंगी और इससे आपकी सुन्दरता में चार चाँद लग जायेंगे।

चेहरे के अनुसार ब्लश का इस्तमाल
ब्लश लगाने के शौक़ीन लोगों के बीच यह सवाल ज़रूर उठता है कि आखिर ब्लश का इस्तमाल करते कैसे हैं। ब्लश को लगाने का एक फार्मूला है और ब्लश का इस्तमाल चेहरे के अनुसार होता है। अगर आपका चेहरा चौकोर है तो नाक से कुछ दूर से लेकर गाल के किनारे तक ब्लश का इस्तमाल करें। गोल चेहरे के लिए अपने गाल पर तिकोन बनाएं। अंडाकार चेहरे के लिए अपने गाल पर गोल गोल ब्लश चलायें। दिल आकार के चेहरे के लिए चीकबोन के बाहरी भाग के साथ साथ अपने सर के बीच भी थोड़ा ब्लश लगायें और आपको फर्क साफ नज़र आएगा।

ब्लश कैसे लगायें?
मेकअप के दौरान ब्लश का इस्तमाल सिर्फ गाल तक ही सिमित रहता है। जैसा कि हमने पहले कहा कि चेहरे के आकार के हिसाब से आपको चेहरे पर ब्लश का इस्तमाल करना चाहिए। हालांकि, दिल आकार के चेहरे के लिए ब्लश का इस्तमाल सर पर भी किया जाता है।

ब्लश लगाने के लिए कैसे ब्रश का इस्तमाल करें?
इसका जवाब आसान है , आपको ब्लश ब्रश का इस्तमाल करना है जिसका आकार गोलाई में या डोम के आकार का होना चाहिए। इसका किनारे का हिस्सा लंबा पतला होना चाहिए ताकि ब्लश का रंग सिर्फ चेहरे तक ही सिमित रहे। हालांकि, कई लोग ब्लश को उँगलियों से लगाने का सुझाव देते हैं और इसके लिए ज़रूरी नहीं कि आप मेकअप करने में उस्ताद हों।

ब्लश लगाने का आसान तरीका क्या है?
ब्लश लगाने का आसान तरीका है ब्रश पर अच्छे तरीके से ब्लश कलर लगायें। इसे अपने गाल पर लगायें और फिर ब्रश के इस्तमाल से अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आपका चेहरा गोल है तो यह ब्लश लगाने का सबसे सही तरीका है। जिनके चेहरे का आकार अलग है उन्हें ब्लश लगाकर गोलाई में ब्रश घुमाना पड़ेगा तभी चेहरे पर ब्लश का सही असर दिख सकेगा।

ज़्यादातर इस्तमाल किये जाने वाले ब्लश के रंग कौन से हैं?
भारतीय त्वचा के लिए सबसे ज़्यादा इस्तमाल किये जाने वाले ब्लश के रंग हैं पिंक, बेज और प्लम। मेकअप के उस्तादों द्वारा इन तीन रंगों के इस्तमाल की सलाह दी गई है। इसका सबसे मुख्य कारण यह है कि यह रंग सारे कमप्लेक्सन के साथ सही बैठते हैं और सभी कपड़ों के साथ भी जाते हैं।

ब्लश के इस्तमाल को आखिरी टच कैसे दें?
मेकअप के दौरान ब्लश लगाने के बाद अगर आप एक पारभासी पाउडर लगाते हैं और आपको लगता है कि आपका मेकअप पूरा है तो यह गलत है क्यूंकि इससे आपके ब्लश का रंग बदल जाता है और पाउडर ज़्यादा दिखने लगता है। अगर आपके चेहरे पर ब्लश ज़्यादा हो गया है तो आप ब्लॉटिंग पेपर का इस्त्माल कर सकती हैं। अगर आप ब्लश को ब्लॉट करते हैं तो आपको पाउडर की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।

आपका पसंदीदा ब्लश कलर क्या है?
पसंदीदा ब्लश कलर आपके चेहरे के रंग पर भी निर्भर करता है। चेहरे के रंग के अनुसार पीली त्वचा के लिए सही रंग हैं गुलाबी या कोरल, एवरेज त्वचा के लिए रोस या एप्रीकॉट और काली त्वचा के लिए लाल या पल्म।

कैसे ब्लश का इस्तमाल करें?
बाज़ार में कई तरह के ब्लश मौजूद हैं जैसे पाउडर ब्लश, क्रीम ब्लश, जेल ब्लश, टिंट ब्लश और शिम्मर। एक तरीके के ब्लश के इस्तमाल से आपको सही असर नहीं दिख सकता। पाउडर, क्रीम और जेल ब्लश के साथ साथ टिंट और शिम्मर ब्लश के इस्तमाल के बाद आपके गालों को सही हाईलाइट किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
