Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आईलाइनर : अट्रेक्टिव आई लुक के लिए ये कलर जरुर लगाएं
हम आपको कुछ ऐसे आई लाइनर शेड्स के बारे में बता रहे हैं जो कि सामान्य ब्लैक आई लाइनर से अलग हैं और डिफरेंट हैं।
हम जानते हैं गर्ल्स को ब्लैक आई लाइनर बहुत पसंद आता है, हर गर्ल्स की मेकअप किट में यह जरुर मिल जाएगां । क्लासिक विंग्ड आई लाइनर लुक से अच्छा कुछ नहीं। लेकिन कभी कभार आप कुछ अजीब या फनी आई लाइनर शेड ट्राई कर सकती हैं। जो आपके लुक में चार चांद लगा सकते है। हम आपको कुछ आई लाइनर शेड्स बता रहे हैं जो कि सामान्य ब्लैक आई लाइनर से अलग हैं। जब आप अपनी आई शेडो को कुछ ख़ास लुक देना चाहें तो ये एक अच्छा विकल्प है। हम आपको कुछ ऐसे ही आई लाइनर कलर्स बता रहे हैं।

1. ऑरेन्ज -
क्या कभी ऐसा कलर सोचा है? शायद नहीं। लेकिन हॉट नियोन ऑरेन्ज आई लाइनर से आप डिफरेंट लुक पा सकती हैं।

2. ब्लू -
यदि आप ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहती और एक अच्छा लुक चाहती हैं तो ब्लू ट्राय कर सकती हैं। कई कलर आपको सूट कर सकते हैं जैसे कि रॉयल ब्लू या इलेक्ट्रिक ब्लू।

3. पिंक -
शायद आप सोचती हैं कि गुलाबी कलर तो होठों के लिए होता है आँखों के लिए नहीं। ऐसा नहीं है। यदि आप अच्छे मेकअप के साथ इसको मैच करेंगी तो यह शानदार लुक देगा। आप बार्बी की तरह फुल पिंक मेकअप कर सकती हैं।

4. ग्रीन -
ग्रीन भी हर मौकों पर चलने वाला सेफ आई लाइनर है। लाइट ब्रॉन्ज़ मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ ये बढ़िया काम करेगा।

5. गोल्ड -
सुनहरा कलर ऐसा कलर है जो भारतीय लोगों के कलर टोन पर बढ़िया सूट करता है। इस कलर की आई लाइनर शादी और त्योंहारों पर शानदार जचेगी।

6. सिल्वर -
जिनका रंग गोरा या पीला सा है उन पर ये शेड ज्यादा जमेगी। हल्की गुलाबी या लालिमा ली हुई लिपस्टिक के साथ ये कलर सही मैच करेगा।

7. रोज़ गोल्ड -
इस शानदार कलर को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। ये कलर हमें आईशैडो पर, आई लाइनर पर, घड़ी और लिपस्टिक पर खूब जमता है। इसलिए इन कलर्स को ज़रूर आजमाए क्यों कि अपने लुक में चार चाँद लगाने में शर्माना कैसा!



Click it and Unblock the Notifications
