Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दिवाली पर दिखना है स्पॉटलेस तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स
दीवाली क त्योहार कुछ ही दिनों में है। ऐसे में आप चाहती होंगी कि आपकी स्किन पर चमक समान दिनों से ज्यादा बनी रहे। दीवाली पर आपके पास ज्यादा समय होता है कि आप अपनी त्वचा पर ठीक तरह से ध्यान दे पाएं क्योंकि इन दिनों ऑफिस की छुट्टियां चल रही होती हैं।
अगर आपने दीवाली के लिये कपड़े खरीद लिये आपका बड़ा मन होगा कि आप इस दिन थोड़ा ग्लैमरस दिखें। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स बताएंगे, जिसे आप चाह कर भी नज़र अंदाज नहीं कर सकती।

अगर आपको कुछ ऐसी क्रीम चाहिये जो बिल्कुल हैंडी हो तो हम आपको एक अच्छी BB Cream लेने की सलाह देंगे। यह बहुत ही लाइट, नॉन ऑइली और दाग-धब्बों को अच्छी तरह से ढंक सकती है।
तो अगर आपको इस फेस्टिवल पर चमकना है तो हम लाए हैं कुछ चीट कोड़। इन सुझावों को अपनाकर आप भी दिवाली की जगमगाहट के बीच चमक सकती हैं-
स्टेप 1: स्किन को तैयार करें
मेकअप के लिये अपने चेहरे को तैयार करना है तो सबसे पहले उस पर BB+ क्रीम लगाएं क्योंकि इसमें थोड़ा सा फाउंडेशनर मिला होता है। इसका फॉर्मूला आपके स्किन पर पड़े स्पॉट को ऊपर से ढंक देगा और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो देगा। यह बड़ी ही लाइट होती है तथा पोर्स को ब्लॉक भी नहीं करती। इससे आपकी स्किन ढंग से सांस ले पाती है।

स्टेप 2: आंखों को दें एक आकर्षक लुक
चाहे आप आंखों पर विंग आई बनाएं या फिर सिंपल काजल ही क्यूं ना लगाएं, काजल पेंसिल आपकी बेस्ट फ्रेंड के रूप में काम करती है। अपनी आंखों को अच्छी तरह से आउटलाइन करें, जिससे वह बोल्ड दिखे। अपनी आईशैडो पैलेट से थोड़ा सा न्यूड शिमर ले कर आंखों पर लगाएं और फिर देंखे कमाल। इसके साथ ही मस्कारा लगा कर अपनी आंखो का मेकअप पूरा करें।
स्टेप 3: ब्लश कैसे लगाएं
यह मौसम त्येाहार का है तो ऐसे में क्यूं ना अपनी लाइफ में थोड़ा शिमर भरा जाए। अपनी चीकबोन को खूबसूरत लुक देने के लिये उस पर शिमर लगाएं जिससे आपका फीचर निखर सके।

स्टेप 4: अपने पाउट को बनाएं परफेक्ट
फेस्टिव सीज़न में न्यूड मेकअप करने की बजाए, होंठो पर एक रेड लिपस्टिक लगाएं। एक बात हमेशा ध्यान रखें कि लिपस्टिक से आप अपने चेहरे को काफी अच्छा लुक प्रदान कर सकती हैं इसलिये इसे हमेशा सावधानी से चूज़ करें।

स्टेप 5: इयररिंग्स भी होनी चाहिये खास
आज कल बाजार में काफी अच्छी इयररिंग्स आ रही हैं। आप चाहें तो कानों के लिये चांदबाली या पॉम पॉम खरीद सकती हैं। इवनिंग पार्टी में जाने के लिए ड्रेस पर ये काफी स्टनिंग लुक दे सकते हैं, बशर्तें बाकी सारी एक्सेसरीज का चुनाव भी थोड़ी सावधानी के साथ हो। स्टोन वाली ईयररिंग भी खूबसूरत लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
