Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन मेकअप टिप्स से दिखाएं अपने होंठो को फुल और बड़ा
होंठो को महिलाओं की खूबसूरती का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। सुंदर से होंठो पर जब आप लाल रंग की लिपस्टिक लगाती हैं, तो हजारों की नज़रे केवल आप पर ही टिक जाती होंगी। वैसे तो काफी महिलाएं अपने होंठो के शेप से खुश ही रहती हैं लेकिन उनमें से भी काफी ऐसी लोग हैं, जिन्हे मोटे और उभार वाले होंठ अच्छे लगते हैं।
मोटे या फिर कहें की भरे हुए होंठ दिखने मे काफी सुंदर लगते हैं। इनकी वजह से चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर कर आती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर किसी को भगवान ने भरे हुए होंठो के साथ भेजाहो लेकिन अगर आप भी हिरोइनों की तरह फुलर लिप्स चाहती हैं, तो आप अकेली नहीं हैं।

वैसे भी आज के समय में बाजार में ऐसे कई साधन उपलब्ध है जिसकी सहायता से आप अपने फेस को मनचाहा लुक प्रदान कर सकती है। बहुत सारी सेलेब्रिटीज़ ने भरे हुए होंठ पाने के लिये लिप जॉब्स या फिरफिलर्स का इस्तेमाल करवाया है। लेकिन अगर आप इन सब चीजों के हक में नहीं हैं, तो कुछ मेकअप ट्रिक्स आजमा कर आप अपने होंठो को सेक्सी लुक दे सकती हैं। यदि सही तरीके से मेकअप किया जाए तोआप अपने होंठो की कमी को छुपा सकती हैं।

1. स्क्रब करें
स्क्रब के द्वारा हमारी त्वचा की मृत कोशिकाएं अलग हो जाती है। जिससे त्वचा साफ होकर निखार प्राप्त करती है। इसी तरह से होठों को सुंदर गुलाबी बनाने के लिए होठों पर स्क्रब करना काफी जरूरी होता है।इसके लिए आप शक्कर के साथ नीबू को मिलाकर होठों पर लगाये और हल्के हाथों से रगड़ते हुए होठों के ऊपरी परत को निकाल लें। इससे आपके होंठ गुलाबी, मोटे और आकर्षक दिखने लगेंगे। स्क्रब करने से होठोंपर किया गया मेकअप भी ज्यादा देर तक टिका रहता है।
2. अपने होंठों को कंसील करें
एक कंसीलर आपको होंठों में बहुत अंतर आ सकता है। अपने होंठो पर कंसीलर लगाएं और उसे लिप लाइन तक फैलाएं। इससे आपके होंठ भरे हुए दिखते हैं।

3. लिपलाइनर का इस्तेमाल करें
होंठो को बड़ा दिखाने के लिये लिप लाइनर जरुर लगाएं। होंठो पर एक परफेक्ट बनाएं जो कि बाहर की ओर होना चाहिये। यह अंतर केवल कुछ मिलीमीटर का ही होगा लेकिन यह आपके होंठों को काफी बड़ा दिखासकता है।
4. लिप ग्लॉस को बीच में लगाएं
होंठो पर मन पसद लिप ग्लॉस लगाएं मगर यह लिप ग्लॉस होंठो के बीच में लगाएं। इससे आपके पाउट थोड़े उभरे हुए दिखेंगे। आप चाहें तो लिपस्टिक लगा सकती हैं लेकिन एक सैटिन फिनिश वाली लिपस्टिक हीलगाएं। गहरे रंग के लिपस्टिक से आपके होंठ पतले दिखाई देते हैं और आपको एक पाउट नहीं मिलता।

5. लिप्स को हाइलाइट करें
आप थोड़ा हाइलाइटर लगाकर आपको होंठों को थोड़ा फिनिशिंग टच दे सकती हैं। बस एक अच्छा रिफ्लेक्टिंग हाइलाइटर लगाएं, जिससे आपके लिप्स को थोड़ी अतिरिक्त गहराई मिल सकती है और लिप्स फुलर दिखसकते हैं।

6. मैट कलर का प्रयोग
जिन लड़कियों के लिप्स पतले होते हैं, उनके ऊपर मैट कलर की लिपस्टिक काफी अच्छी लगती है। ये होंठो के फीचर्स को उभार देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
