Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
घर पर बनाएं ब्रोंज़र- प्राकृतिक रूप से चेहरे पर ग्लो लाएं
मेकअप के दौरान ब्रोंज़र का इस्तमाल काफी ज़रूरी होता है। इसका इस्तमाल कंटूरिंग के लिए होता है। हाइलाइटिंग और कंटूरिंग साथ साथ की जाती है।
हाइलाइटिंग से आपके चेहरे के अच्छे भाग उभरकर बहार आते हैं और जिस भाग को आप उभारना नहीं चाहते उनपर हल्के रंगों का इस्तमाल किया जाता है। कंटूरिंग इसका उल्टा होता है।
गाढ़े रंगों का इस्तमाल कर आपके चेहरे की समस्या को ढ़का जाता है। अगर सही ढ़ंग से किया जाए तो इन दोनों की मदद से आपका चेहरा काफी सुन्दर बन सकता है।
स्टोर से ब्रोंज़र ना खरीद कर आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। स्टोर से खरीदे जाने वाले ब्रोंज़र से आपके चेहरे पर जलन भी हो सकती है। यहाँ पर ब्रोंज़र घर पर बनाने का आसान तरीका दिया गया है।

सामग्री:
1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर
1 छोटा चम्मच कोको पाउडर
1 छोटा चम्मच जायफल पाउडर
2 छोटा चम्मच कॉर्न स्टार्च
1/4 छोटा चम्मच गुड़हल पाउडर
10-15 बूँद लैवेंडर का तेल

तरीका:
1) एक छोटे बाउल में सारी सूखी सामग्रियों को एक साथ मिला लें।
2) इसमें तेल डालें और अच्छे से मिलाएं।
3) अब इस मिश्रण को एक साफ कॉम्पैक्ट में डालें।
4) अगली बार जब आप मेकअप लगाएं तो इस ब्रोंज़र का इस्तमाल कंटूरिंग के लिए करें।
5) अगर आपको पाउडर ब्रोंज़र इस्तमाल करने में परेशानी है तो सूखी सामग्री में एलो वेरा जेल मिला लें। इससे आपका ब्रोंज़र क्रीम की तरह बन जाएगा और आपको इस्तमाल करने में सहूलियत होगी।

ब्रोंज़र इस्तमाल करने के टिप्स:
1) ब्रोंज़र आपकी स्किन टोन से कम से कम दो शेड गाढ़ा होना चाहिए। जो सामग्रियां ऊपर बतायी गयी हैं वह सिर्फ ब्रोंज़र बनाने के लिए बेस का काम करती हैं। कोको पाउडर से ब्रोंज़र में गाढ़ा रंग आ जाता है। कोको पाउडर की मात्रा बढ़ाकर या घटाकर आप इसे अपनी स्किन टोन के अनुसार बना सकती हैं।
2) हाइलाइटिंग से पहले कंटूरिंग करनी चाहिए। ब्रोंज़र को फाउंडेशन के बाद और हाइलाइटर से पहले इस्तमाल करना चाहिए।
3) ब्रोंज़र को अपने चीकबोन के गड्ढे में लगाने से आपके चीकबोन को एक अच्छा लुक मिलेगा।
4) ब्रोंज़र को अपने नाक के दोनों तरफ लगाएं ताकि परछाई जैसी बने। इस तरीके का इस्तमाल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट द्वारा किया जाता है ताकि आपकी नाक लम्बी और अच्छी दिखे। आपका चेहरा इससे बिल्कुल नए लुक में दिखेगा।
5) जिन सामग्रियों का इस्तमाल किया गया है वह आपकी त्वचा पर काफी सौम्य रहेंगी। जायफल से चेहरे पर कोई जलन और परेशानी भी नहीं होगी।
सामान्य किचन की सामग्रियों का आप इतना बेहतरीन इस्तमाल कर सकती हैं और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब यह सामग्रियां आपके लिए सामान्य से बढ़कर हो जाएंगी।
ऐसे ही आप अपने कई रोजमर्रा की सामग्रियों को प्राकृतिक सामग्रियों से बदल सकती हैं। आपको बस अपने आस पास देखना है और सोचना है। आप हमारे ब्लॉग को भी देख सकती हैं और अपना जीवन प्राकृतिक तरीके से जी सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications