Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पार्टी में दिखना है एकदम जुदा तो ऐसे करें सनसेट आई मेकअप
सूर्यास्त का समय दिन का सबसे सही समय होता है। सबकुछ इतना सुन्दर लगता है और आकाश कई रंगों से भरा होता है। प्रकृति अपनी सुन्दरता से हमेशा हमें विस्मय में डालती है। यह कई कलाकार और प्रकृतिवादी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।
क्या ऐसा संभव है कि हम प्रकृति के इस जादू को फिर से उत्पन्न करें? जी हाँ, सूर्यास्त के सुन्दर रंगों को आप अपने मेकअप में सनसेट आईज की बदौलत शामिल कर सकते हैं।
आँखों के मेकअप में सनसेट आईज आजकल ट्रेंड कर रहा है जहाँ ऑय शैडो से लिए गए रंग बिलकुल सूर्यास्त के समय के रंगों की तरह होते हैं। नारंगी, पीला और थोड़ा बरगंडी रंग को लेकर सबको एक साथ मिलाया जाता है। अगर सही ढंग से लगाया जाए तो यह बहुत सुन्दर दिखता है।
नीचे सनसेट आईज पाने के स्टेप का वर्णन किया गया है। सनसेट आईज पाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रुरत होगी:
1) ऑय शैडो पैलेट जिसमें नारंगी, पीला और बरगंडी शेड हों।
2) ऑय शैडो पैलेट जिसमें न्यूड शेड हों।
3) ऑय शैडो ब्रश
4) प्राइमर
5) लूज़ पाउडर
6) लिक्विड लाइनर
7) मस्कारा

1) प्राइमर:
अपनी पालक पर अच्छे प्राइमर का इस्तमाल करें। इससे आपके आँखों पर मेकअप लम्बे समय तक रहेगा।

2) आँखों को वर्गों में बांटें:
मन ही मन आँखों को तीन भागों में बाँट लें। पहला भाग आपकी आँखों के किनारे से लेकर आँखों की पुतली के शुरुआत तक। दूसरा भाग आपकी पूरी आँखों की पुतली होगी और आखिरी भाग होगा तीसरा सेक्शन।

3) बेस:
पूरी पालक पर उजला बेस लगायें। इससे रंग और उभर कर बाहर आयेंगे।

4) पहला भाग:
आँखों के पहले भाग में पीली रंग के ऑय शैडो का इस्तमाल करें।

5) दूसरा भाग:
दूसरे भाग में नारंगी रंग लगाना चाहिए। यह याद रखें कि यह आँखों की पुतली पर ही लगायें। मुलायम ब्रश से दोनों रंगों को अच्छी तरह से मिलाएं। इससे ओंब्रे जैसा प्रभाव आता है।

6) तीसरा भाग:
आँखों के बाहरी हिस्से में बरगंडी रंग लगायें। फिर से नारंगी और लाल रंग के संगम वाली जगह को अच्छी तरह से ब्रश की मदद से मिलाएं। पालक के बिलकुल किनारे पर बैगनी या मैजंटा का डार्क शेड भी लगा सकते हैं। इससे आपके लुक में गहराई आएगी। आप शाम की पार्टी में भी ऐसा कर सकती हैं। अगर आपको दिन के लिए मेकअप चाहिए तो आप मैजंटा को छोड़ भी सकती हैं।

7) आखिरी टच देना:
आखिरी में काले लाइनर का इस्तमाल करें और मस्कारा से अंत करें। हालांकि, यह लुक ज्यादा नाटकीय नहीं है, फिर भी इसे ख़ास मौके पर ही करें। बचे हुए मेकअप में हल्के शेड का इस्तमाल करें ताकि आप ही सबके बीच अजीब ना दिखने लगें।



Click it and Unblock the Notifications
