Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
करवा चौथ पर साड़ी पहने या सूट... मेकअप करें कुछ ऐसा
करवा चौथ पर हर सुहागिन का सपना होता है कि वह इस दिन बहुत सुंदर दिखे। अगर आपकी शादी नई-नई हुई है तो जाहिर सी बात है कि आपने इस दिन की तैयारी एक महीने से ही शुरु कर दी होगी।
इस दिन कौन सा आउटफिट पहनना है और उस पर किस तरह की ज्वैलरी जचेगी, इन सब चीजों की तैयारी कर ली होगी।

यदि आप इस बात को ले कर थोड़ा परेशान हैं कि आपके आउटफिट और ज्वैलरी के साथ किस तरह का मेकअप जचेगा तो आप बिल्कुल भी परेशान ना हों।
हम आपको बताएंगे कि आप अपने लुक को किस तरह से बैलेंस कर सकती हैं, जिससे की आप ना तो ज्यादा भड़कीली लगें और ना ही फीकी।
इसके अलावा आपका हेयरस्टाइल कैसा होना चाहिये इस बात की भी जानकारी हम यहां देंगे। अब आइये जानते हैं...


हैवी आउटफिट के साथ ऐसा करें मेकअप
इस मौके पर आप हैवी आउटफिट के साथ हल्का मेकअप कर सकती हैं। अपनी आंखों को काजल और मस्कारे से सजा सकती हैं। गालों पर ब्लश और लिप कलर से होंठो को डिफाइन कर सकती हैं।

लाल रंग की साडी के साथ ऐसा लुक रखे
अगर आप लाल रंग का आउटफिट पहन रही हैं तो लाल रंग की लिपस्टिक लगाना बिल्कुल ना भूलें। इसके साथ ज्वैलरी थोड़ी हल्की ही पहनें।

हैवी ज्वैलरी के साथ ऐसा लुक रखें
अगर आप हैवी ज्वैलरी पहन रही हैं तो उसके साथ हल्का मेकअप ही करें। आंखों पर आईलाइनर, लाइट लिपकलर और चेहरे पर बीबी क्रीम लगाएं। आप चाहें तो सोनम कपूर की तरह गजरा भी पहन सकती हैं।

भारी नेकपीस के साथ
हैवी नेकपीस के साथ प्यारा सा जूड़ा बना सकती हैं।

अगर हो स्मोकी आइज़ वाला लुक
अगर आप हैवी स्मोकी आईज़ बनाने वाली हैं तो लाइट लिपस्टिक लगाएं और कम से कम ज्वैलरी पहनने की सोंचे।



Click it and Unblock the Notifications
