Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
अनुष्का का ‘ऐ दिल है मुश्किल’ वाला लुक कैसे पायें
यह लुक हर उम्र की भारतीय महिलाओं की लिए बेहतरीन है। चाहे वो कॉलेज में पढ़ती हों या नौकरी करती हों। यह अपनाना बहुत आसान है और हर किसी पर अच्छा लगता है।
यह लुक हर उम्र की भारतीय महिलाओं की लिए बेहतरीन है। चाहे वो कॉलेज में पढ़ती हों या नौकरी करती हों। यह अपनाना बहुत आसान है और हर किसी पर अच्छा लगता है।
इस लुक के साथ सबसे अच्छी बात है कि यह कैजुअल और फॉर्मल दोनों कपड़ों पर अच्छा लगता है। फिल्म में अनुष्का ने भारी कुरतियां और अनारकली के साथ जींस पहनी हैं जिसके कारण यह लुक फॉर्मल कम और ज्यादा कैजुअल लगने लगा जो फिल्म में अनुष्का के रोल के साथ मेल खाता था। इसीलिए इस लुक को अपनाने के लिए आगे पढ़ें।

1. त्वचा:
अनुष्का की त्वचा बहुत साफ़ और सुंदर है। त्वचा का रंग हल्का गुलाबी है जिस कारण फिल्म में यह बहुत प्राकृतिक लगा है। इसके लिए मैट फाउंडेशन लगायें और त्वचा की कमियां छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं। कंसीलर लगाये हुए हिस्से पर पाउडर लगायें।

2. आँखें:
पूरी फिल्म में अनुष्का की आँखें सबसे खूबसूरत हिस्सा थीं। आँखें स्मोकी हैं फिर भी बहुत अधिक भड़कीली नहीं लगतीं। अपनी पलकों के उठे हुए हिस्से पर भूरे रंग का ऑयशैडो लगायेंजिससे आँखों को गहराई मिले। उसके बाद आँखों पर ऊपर और नीचे ऑयलाइनर लगायें और लाइनर को आँखों से थोड़ा सा बाहर लगाएं। उसके बाद ऑयशैडो ब्रश से आँखों के ऊपरी हिस्से पर स्मोकी एहसास लायें। उसके बाद आँखों के अंदरूनी हिस्से पर बेज शिमर ऑयशैडो से अपना लुक पूरा करें।

3. ऑयब्रो:
अपनी ऑयब्रो को आकार दें और उसमें अपने बालों से मिलता-जुलता भूरा, काला या ग्रे रंग भरें।

4. ब्लश:
कोरल रंग का ब्लश लगायें और प्राकृतिक भारतीय त्वचा से मिलता जुलता एहसास पायें।

5. होंठ:
होंठों का रंग प्राकृतिक लगता है लेकिन असल में यह कोरल पीच रंग है। पूरा मेकअप बहुत प्राकृतिक सा लगता है और लीजिये आपका ‘ऐ दिल है मुश्किल' वाला अनुष्का का लुक तैयार।



Click it and Unblock the Notifications
