Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
काफी ट्रेंड में चल रहा है अनुष्का की शादी का मेकअप, जानें कैसे करें
आज जब आप इंस्टाग्राम या ट्विटर देखती होंगी तो उसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की धूम धड़ाके वाली शादी ही नज़र आती होगी। अनुष्का के लहंगे से लेकर उनके मेकअप तक खूबसूरती पूरे शोशल मीडिया पर वायल हो रही है। अनुष्का का मेकअप काफी मिनिमल था जो कि Puneet B Saini दृारा किया गया था।
अनुष्का की स्किन काफी साफ है जिसक चलते यह मेकअप लुक उन पर काफी सूट कर रहाथा। जहां हर ब्राइड लाल रंग के जोड़े और लाल रंग के मेकअप में नजर आती हैं वहीं अनुष्का शर्मा पूरी गुलाबी नज़़र आईं। इनका ये मेकप लुक काफी खूबसूरत, डिसेंट और क्लासी था।

क्या आप नहीं चाहेंगी कि आप भी अपनी शादी में अनुष्का जैसा ही मेकअप करें और उन्हीं की तरह डीसेंट दिखें। अगर हां, तो आइये स्टेप बाई स्टेप जानते हैं कि उन्होंने यह लुक कैसे पाया....

1. मेहंदी पर अनुष्का ने बालों को खुला छोड़ा था
मेहंदी के वक्त अनुष्का ने बोहो लुक कर रखा था, जिसके साथ ही उनके कपड़े काफी रंगीन दिखे। उन्होंने ऑरेंज और पिंक लहंगे के साथ फ्लोरल टाप पहना था। अगर मेकअप की बात की जाए तो उन्होंने बहुत ही कम मेकअप में यह लुक पाया था। मिनिमल मेकअप के साथ आंखों पर आईलाइनर और न्यूट्रल लिप शेड की लिपस्टिक लगा रखी थी।

2. फ्लोरल ब्लाउज़ और हॉट पिंक लहंगा पहना मेहंदी पर
मेहंदी पर अुनष्का ने फ्लोरल ब्लाउज़ और हॉट पिंक एंड येल्लो सिल्क लहंगा पहना। मेहंदी में अनुष्का को ब्राइट कलर्स वाला बोहो लुक चाहिए था। इसीलिए उन्होंने ये हॉट पिंक रंग चुना।

3. Engagement में बोल्ड आई मेकअप
सगाई पर अनुष्का ने सब्यासाची सिग्नेचर गुलकंद बरगंडी रंग की वेलवेट साड़ी चुनी। Puneet B Saini ने उनका मेकअप किया था जिसमें स्मोकि आई और बंबी जैसी लैश ने उनका लुक काफी निखार दिया था।

4. वेडिंग डे पर किया काफी कम मेकअप
मेहंदी की ही तरह अनुष्का ने शादी पर भी काफी कम मेकअप करने की सोंची थी। उन्होंने पोल्की ज्वेलरी के साथ embroidered लहंगे का चुनाव किया था। आपको यह समझना चाहिये कि नो मेकअप लुक आपकी खूबसूरती पर काफी प्रभाव डालता है। आपको अनुष्का शर्मा का मेकअप बिल्कुल भी पेंट किया हुआ नहीं लगेगा। बल्कि उन्होंने तो बस ब्लश और काजल लगा रखा था।

5. खूबसूरत फूलों से सजाया जूड़ा
इसके अलावा उन्होंने अपने बालों में खूबसूरत सा जूड़ा बना रखा था। इस जूड़े में उन्होंने ढेर सारे फूल लगा रखे थे, जिसको देख कर काफी अच्छा लग रहा था।

6. माथे की बिंदी
अनुष्का ने माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगा रखी थी। यह बिंदी उनके एथनिक लुक के साथ काफी सूट कर रही थी।

7. शादी का जोड़ा बना था कीमती रत्नों से
अनुष्का ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। अनुष्का का ये आउटफिट डिज़ाइनर सब्यासाची के 2016 के समर वेडिंग कलेक्शन में से था। लहंगे पर सिल्वर-गोल्ड मेटल के धागों का वर्क था। इसके साथ ही इस लहंगे पर पर्ल और बीड्स का काम भी था।

8. ऐसी थी जूलरी
अनुष्का ने हैंडक्राफ्टिड अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पाइनल और बरोक जैपनीज़ मोतियों से जड़ी जूलरी पहनी। ये जूलरी सब्यासाची के हेरिटेड जूलरी कलेक्शन से थी। जिसमें अनुष्का किसी रानी से कम नही दिखाई दें रही है। अनुष्का ने कुंदन ज्वैलरी मे नाक मे एक खूबसूरत सी बड़ी नथ पहनी हुई थी, जो उन पर खूब जंच रही है।



Click it and Unblock the Notifications
