Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन टिप्स के जरिए गर्मियों में अपने मेकअप को पसीने से बचाएं
इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप गर्मियों में अपने मेकअप को पसीने से बचा सकते है।
गर्मी का मौसम खूबसूरती के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं होता। गर्मियों के मौसम में हम हमेशा ही अपने लुक को लेकर चिंतित रहते हैं। इस मौसम की तपती धूप त्वचा को झुलसा देती है, तो दूसरी तरफ पसीने से मेकअप को बहते देर नहीं लगती।
गर्मियों में चेहरे पर मेकअप टिकाने में महिलाओं के पसीने छूट जाते है। लेकिन कुछ महिलाओं को मेकअप बहुत पसंद होता है जिसके चलते वो मेकअप करना नहीं छोड़ सकती है।
इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप गर्मियों में अपने मेकअप को पसीने से बचा सकते है।

1. अच्छा बेस
मेकअप करने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे आपका मेकअप पसीने की वजह से उतरेगा नहीं। प्राइमर लगाने से अच्छा बेस तैयार होता है जिससे आपका मेकअप वाटरप्रूफ रहता है। इसके अलावा, मेकअप करने के लिए हमेशा वाटरप्रूफ प्राइमर ही लगाएं जिससे त्वचा पर मेकउप भरी नहीं लगता है। साथ ही अगर आपको प्राइमर नहीं मिल रहा है तो आप बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

2. ऑइल कंट्रोल फेस वॉश इस्तेमाल करे।
गर्मियों के दिनों में ऑइल कंट्रोल फेस वॉश बेहद जरुरी है, इससे आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल निकल जाता है। जिससे आपकी त्वचा तारो ताज़ा रहती है। इसके अलावा, ऑइल कंट्रोल फेस वॉश इस्तेमाल करने से टी-जोन पर तेल नहीं आता जो की मुख्य कारण है मेकअप उतरने का।

3.बर्फ
चेहरे पर बर्फ लगाने से आपका मेकअप लंबे समय तक रहेगा साथी ही इससे आपका मेकअप छूटेगा नहीं। इसके लिए बर्फ के क्यूब लें और अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। इसके साथ आप आंखों से आस पास भी मसाज करें। इससे डार्क सर्किल कम दिखेंगे। इसे कुछ देर करें और अपने आप सूखने दें।

4. सेटिंग स्प्रे
किसी भी मेकअप करने से पहले से पहले अपने चेहरे पर मेकअप सेटिंग स्प्रे लगा सकती है। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें इसे लगाने से चेहरे और गर्दन से पसीना गायब हो जाता है और ये पसीना को आने से रोकता है। इसे स्प्रे करने के बाद ही अपना मेकअप शुरु करें।

5. हल्के फॉउंडेशन का इस्तेमाल करें
हमेशा हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल करें क्योंकि यह लंबे समय तक आपके चेहरे पर लगा रहता है। ज्यादा भारी या क्रीमी फाउंडेशन ना लगाएं, क्योंकि यह चेहरे पर ठीक से फैलता नहीं है और बहुत तरह की परेशानियां देने लगता है। भारी फाउंडेशन बहुत जल्दी पिघल कर छूटने लगता है साथ ही त्वचा के रोम छिद्र में जमा होने लगता है। इसलिए हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।

6. ऑयल फ्री सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
गर्मियों के दिनों में आयल फ्री सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें इससे आपका मेकअप चेहरे पर बना रहेगा। आयल फ्री सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ज्यादा तेल नहीं आता है , साथ ही यह आपकी त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों बचता है।

7. वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें
हमेशा वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें, इससे आपका मेकअप धुप में भी ज्यादा देर तक टिका रहेगा। इसमें आप वाटरप्रूफ ऑय मेकअप, वाटरप्रूफ लिप बाम, और हाँ वाटरप्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपका मेकअप पसीना आने पर भी साफ़ नहीं होगा।

8. चेहरा पर तेल का प्रयोग करें
चेहरा पर तेल लगाएं इससे आपकी त्वचा मॉइस्चराइज़ रहेगी और इससे सूर्य की हानिकारक किरणों से भी लंबे समय तक सुरक्षा करने में मदद मिलेगी। इसेन्शल आयल के इस्तेमाल से आपकी त्वचा मॉइस्चराइज़ और हाइड्रेटेड रहेगी। इसके लिए आप नारियल पानी ले और चेहरे पर अच्छे से मालिश करे , थोड़ी देर रुके और सादे पानी से धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
