Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
लिपस्टिक लगाने के दौरान न करें ये गल्तियां
आइए जानते हैं कि लिपस्टिक को लेकर अक्सर कौन-कौन सी चूक लड़कियां या महिलाएं कर बैठती हैं:
चेहरे पर लिपस्टिक लगाने से ढेर सारी रौनक आ जाती है और बिना मेकअप के भी चेहरे पर रंगत और सुंदरता झलनकने लगती है।
हर लड़की को ऐसा लगता है कि मेकअप में लिपस्टिक लगाने के बाद उसका मेकअप पूरा हो जाता है। पर कई बार मेकअप के इस स्टेप में लड़कियां धोखा खा बैठती हैं।
अगर आप हाई-मेंटीनेंस लड़की हैं तो आपके पास कई मंहगी लिपस्टिक का कलेक्शन होगा। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आपको मेकअप या लिपस्टिक के लिए सही सेंस और च्वाइस भी हो।
Snapdeal Unbox India Sale! Upto 65% Cashback on Fashion Products (Last Day Today)
आइए जानते हैं कि लिपस्टिक को लेकर अक्सर कौन-कौन सी चूक लड़कियां या महिलाएं कर बैठती हैं:

1. फटे होंठो पर लिपस्टिक लगा लेना -
कई बार फीमेल फटे होंठो पर ही लिपस्टिक लगा लेती हैं जो कि बेहद भद्दी लगती है और उनके पूरे मेकअप की धज्जियां उड़ जाती हैं। अगर आपके होंठ फटे हों तो उन पर अच्छे से मसाज करें। रूखी त्वचा को हल्के हाथों से निकाल दें। उस पर सुगर से स्क्रब करें और उसके बाद लोशन से मसाज करें। इससे होंठो में मुलायमपन आ जाएगा और उसके बाद आप आसानी से लिपस्टिक को लगा सकती है।

2. होंठो को हाईड्रेट न रखना -
लिपस्टिक लगाने के बाद लड़कियां एकदम से सतर्क हो जाती हैं। इस चक्कर में वो पानी तक नहीं पीती हैं। जिसकी वजह से उनके होंठ सूख जाते हैं और डिहाईड्रेशन की वजह से उनके होंठ फटने लग जाते हैं। साथ ही कुछ-कुछ देर में प्राइमर भी लगाते रहें।

3. लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर न लगाना -
अगर आप लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं तो मेकअप की स्टेप ही कम हो गई। आपको बता दें कि लिपलाइनर, मेकअप में गेमचेंजर की तरह काम करता है। ये होठों को सही शेप देता है और उनके सुंदर दिखाता है।

4. सही शेड का इस्तेमाल न करना -
ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि अगर आपकी फ्रैंड पर लिपस्टिक का वो शेड अच्छा लगता है तो आप पर भी लगेगा। आप अपने शरीर की रंगत और चेहरे के हिसाब से लिपस्टिक लें। साथ ही अपनी ड्रेस को भी ध्यान में रखें।

5. अपनी लिपस्टिक को सही से न लगाना -
कई फीमेल्स को लिपस्टिक सही तरीके से एप्लाई करना नहीं आता है। वो उनको सही से सेट नहीं कर पाती हैं। मेकअप के दौरान यह सबसे महत्वपूर्ण बात होती है कि अगर आपने उसे सही तरीके से लगाया तो वह ज्यादा देर तक टिकता है। ऐसा ही लिपस्टिक के साथ होता है। अगर आप लिपस्टिक के ऊपर से पाउडर को लगा सकते हैं तो यह ज्यादा मददगार साबित होगा और वो जल्दी छूटेगी भी नहीं।

6. बहुत ज्यादा ग्लॉस से बचें -
कई बार लड़कियों को लगता है कि ज्यादा ग्लॉसी लुक सेक्सी लगते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बहुत ज्यादा ग्लॉसी लुक देखने में गंदा लगता है। साथ ही लिपस्टिक फैल भी जाती है।

7. किनारे छूट जाना -
कई बार लिपस्टिक को लगाते समय फीमेल्स किनारे पर उसे लगाना जरूरी नहीं समझती हैं लेकिन इससे लिपस्टिक का सही लुक नहीं आता है। इसलिए, लिपस्टिक लगाने के दौरान पतले ब्रश का इस्तेमाल करें और सही से पूरे होंठ पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
