Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
एलर्जी वाली त्वचा के लिए मेकअप टिप्स और ट्रिक्स
जिन लोगों की त्वचा में जल्दी एलर्जी होती है उनके लिए मेकअप एक समस्या की तरह हो जाती है।
त्वचा, होंठ, आँखों या बालों पर कुछ भी लगाने से पहले ही रिएक्शन होने लग जाता है और इसका परिणाम काफी खतरनाक हो सकता है। पर एलर्जी के कारण ऐसा नहीं है कि आप अच्छा मेकअप नहीं कर सकते।

यहाँ पर कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आप एलर्जी वाली त्वचा के लिए कर सकती हैं। ऐसा करने से यह तय हो जाएगा कि आप जो भी उत्पाद इस्तमाल कर रहे हैं वह आपकी त्वचा पर रियेक्ट नहीं करेगा और आप अपने चेहरे पर असर भी देख पाएंगी।
आगे पढ़िए और मेकअप टिप्स के बारे में जानिये जो आपकी एलर्जी वाली त्वचा के लिए वरदान की तरह साबित हो सकती हैं।

एलर्जिक चेहरे के लिए मेकअप रेमेडी
एलर्जिक त्वचा वाले लोगों को मेकअप की शुरुआत क्लींजिंग और मॉइस्चराइज़िंग से करनी चाहिए। उसके बाद वह अपने चेहरे पर फाउंडेशन की एक पतली परत डाल सकती हैं।
फाउंडेशन के ऊपर चीकबोन के नीचे, नाक के दोनों तरफ और सर के बाहरी किनारों पर ब्रोंज़र लगा लें और अपने चेहरे पर तुरंत ग्लो महसूस करें। अगर आपको लग रहा है कि नाक कुछ ठीक नहीं लग रही है तो इसके किनारों को कंटूर करें।

आँखों के लिए मेकअप उत्पाद खरीदते समय विशेष ध्यान दें
जिन महिलाओं की एलर्जी वाली त्वचा होती है उन्हें आँखों के मेकअप में परेशानी आती है क्यूंकि उनकी आँखें जल्द ही लाल हो जाती है और पानी से भर जाती है। इसका उपाय है कि उन उत्पादों को खरीदें जिनकी आँखों के हिसाब से जांच हो रखी हो। अगर आपका कोई विशेष ब्रांड है जिसे आप इस्तमाल कर रही हैं तो वही करें और उत्पाद बदलने से बचें। इससे आँखों को कम नुकसान पहुंचता है।

टिश्यू और मेकअप ब्रश का इस्तमाल ना करें
जिनकी त्वचा एलर्जिक है उन्हें टिश्यू और मेकअप ब्रश के इस्तमाल से बचना चाहिए क्यूंकि इससे रिएक्शन हो सकता है। कॉटन या सिल्क के रुमाल का इस्तमाल करें या फिर अपनी ऊँगली के ऊपरी भाग का इस्तमाल शरीर के संवेदनशील जगहों पर करें।

आँखों के नीचे के काले घेरे को छुपाएं
एलर्जी से आपके आँखों के नीचे काले घेरे पड़ सकते हैं और इसका उपाय है अच्छे आई क्रीम का इस्तमाल। रात को सोते समय रोज़ ऑय क्रीम का इस्तमाल करें इससे मेकअप का चेहरे पर ज़्यादा असर दिखेगा। इसके लिए ऐसी क्रीम खरीदें जिसमें ह्यलुरॉनिक एसिड हो। इससे त्वचा जलयोजित रहती है और इसका असर मेलेनिन पर भी पड़ता है।

त्वचा विशेषज्ञ से जँचे उत्पाद का इस्तमाल करें
आप मेकअप के लिए जिस भी उत्पाद का इस्तमाल कर रही हैं वह त्वचा विशेषज्ञ से अच्छी तरह जँचे होने चाहिए क्यूंकि ऐसे उत्पाद आपके चेहरे पर काफी कम गलत असर करेंगे। अगर आप किसी नए उत्पाद का इस्तमाल कर रही हैं तो पहले इसे त्वचा के छोटे हिस्से पर लगा कर देख लें। अगर यह प्रयोग सही रहता है है तो, आप इसे इस्तमाल कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि पाउडर में माइका ना हो
जिन महिलाओं को एलर्जी की समस्या है उन्हें ऐसे पाउडर का इस्तमाल करना चाहिए जिनमें माइका ना हो क्यूंकि माइका से चेहरे पर एलर्जी बढ़ जाती है। यह ध्यान रखें कि त्वचा और शरीर पर एलर्जी ना हो इसके लिए पाउडर का ध्यान रखें। आजकल प्रमुख ब्यूटी ब्रैंड ऐसे ब्रोंज़र मार्किट में लाये हैं जिनमें माइका नहीं होता।

अपने उत्पाद को दूसरों के साथ शेयर ना करें
जिन महिलाओं को एलर्जी की समस्या रहती है उन्हें अपने मेकअप उत्पाद दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। आप लोगों से उत्पाद देते हैं या उनको देते हैं, दोनों ही समय आप या तो बैक्टीरिया ले रहे हैं या दे रहे हैं। इसलिए कंघी से लेकर क्रीम तक अपने मेकअप उत्पाद किसी को ना दें ताकि आपके एलर्जी की समस्या ना बढ़े।



Click it and Unblock the Notifications