Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जब चेहरे को दिखाना हो स्लिम तो ये मेकअप ट्रिक्स आएंगी काम
यहाँ मेकअप के कुछ ऐसे तरीके बताये गए हैं जिससे आपका चेहरा स्लिम दिखने लगता है।
मेकअप से केवल नाक नक्श को ही नहीं उभारा जाता बल्कि यह इससे चेहरे की दिखावट में भी परिवर्तन लाया जा सकता है। आपको स्लिम दिखाने में मेकअप की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
किसी भी सेलिब्रिटी को देखिये। यहाँ मेकअप के कुछ ऐसे तरीके बताये गए हैं जिससे आपका चेहरा स्लिम दिखने लगता है।

त्वचा पर प्राइमर लगाना
मेकअप से पहले त्वचा को उजला और टाईट बनाने वाला प्राइमर लगाने से त्वचा कसी हुई दिखती है और इससे चेहरे की सूजन भी कम होती है। इससे बड़े छिद्र और रुखी त्वचा से भी राहत मिलती है।

आइब्रो के सही आकार को चुनें
आपका चेहरा कितना स्लिम या कितना मोटा दिखता है इसमें आइब्रो बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइब्रो सही मात्रा में होनी चाहिए परन्तु ये बहुत अधिक मोटी नहीं होनी चाहिए और बीच में आर्क होना चाहिए। वक्राकार आइब्रो से चेहरा उठा हुआ और पतला दिखता है। मेकअप से अपनी आइब्रो को थोडा शेड करें ताकि ये अपने प्राकृतिक रंग से थोड़े गहरे रंग की और हटकर दिखें।

आँखों के घेरों को कवर करें
आँखों के घेरों का आपके लुक पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। आँखों के नीचे के घेरों को कंसीलर से छुपायें और और पलकों को बाकी के मेकअप के साथ मिलाएं। आप आँखों के कोनों पर अन्दर और बाहर की तरफ सफ़ेद आईशेडो या हाईलाइटर भी लगा सकते हैं। जब आपकी आँखे डार्क सर्कल के कारण नहीं बल्कि आँखों के मेकअप के कारण अलग दिखती हैं तो आपका चेहरा अपने आप ही स्लिम दिखने लगता है।

शिमर
इसे अपने कॉलरबोन और चीक बोन्स पर लगायें। हाईलाइटर के समान ही यह आपकी बोन संरचना को प्रतिबिंबित करता है जिससे आप स्लिम दिखती हैं।

प्ले अप आईज़
आप आँखों को जितना बढ़ा चढ़ाकर दिखाएंगी आका चेहरा उतना ही स्लिम दिखेगा। यह सच है कि जब आपकी आँखें सुंदर दिखें तो शरीर के अन्य भागों पर ध्यान नहीं जाता। आँखों को बड़ा दिखाने के लिए आईलाइनर और मस्कारा का उपयोग करें और ऐसे आईशेडो का उपयोग करें जो आपकी त्वचा और आँखों के रंग से मेल खाए। नीली आँखों पर गोल्ड या पिंक आई शैडो बहुत सुंदर दिखता है। हरी आँखों पर कॉपर या पाम शैडो अच्छा दिखता है। भूरी आँखों पर नीला, टील और बैंगनी रंग का शैडो अच्छा दिखता है।

बालों का रंग
आप अपने चेहरे के आसपास के बालों को गहरा रंग दे सकते हैं और सिर के क्राउन वाले भाग के बालों को हल्का रंग दे सकते हैं।

उजागर करें
आँखों के नीचे हल्का हाईलाइटिंग पाउडर लगाने से और नाक के नीचे उजला प्रभाव दिखाने से ब्रोंज और कांट्यूर वाला भाग अलग से दिखाई देता है। इससे चेहरे का आकार प्राकृतिक, पतला और प्रशंसनीय दिखता है।

ब्रोंज़र सही तरीके से लगायें
पतला दिखने का एक तरीका यह है कि आप ब्रोंज़ेर सही तरीके से लगायें। जॉ लाइन पर ब्रोंज़ेर की हल्की परत लगायें ताकि यह भाग थोडा गहरा दिखे। ब्रोंज़ेर को मेकअप के साथ मिलाएं ताकि ऐसा न लगे कि आपकी दाढी आ रही है। जॉ के नीचे ब्रोंज़ेर की थोड़ी गहरी परत लगायें।

गुलाबी होंठ
गहरे रंग के लिपस्टिक से आपका चेहरा भारी दिखता है। हलके गुलाबी रंग के लिपस्टिक के उपयोग से आपका चेहरा पतला दिखता है और होंठ भरे हुए दिखते हैं। न्यूड कलर्स से होंठ पतले दिखते हैं। पतला दिखने के लिए गुलाबी रंग की लिपस्टिक का उपयोग करना सबसे अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
