Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
न्यूड मेकअप की क्वीन करीना की देंखे ये 7 मस्त तस्वीरें
करीना कपूर खान, बॉलीवुड की एक ऐसी एक्टेस हैं, जिनके भारत में लाखों फैंस हैं। खूबसूरत हुस्न की मलिका करीना को बाखूबी पता है कि अपने लुक्स को कैसे निखारा जाए। करीना को स्मोकि आइज और रेड लिप्स की क्वीन कहा जाता है क्योकि इन्हें परफेक्ट मेकअप का आर्ट करना आता है।
आज कल न्यूड मेकअप लुक काफी चलन में है और यह काफी सारी लड़कियों दृारा पसंद किया जा रहा है। एक खूबसूरत न्यूड मेकअप लुक के लिये आंखों पर मस्कारे का प्रयोग किया जाता है और साथ ही स्किन पर नैचुरल शेड्स और होंठो पर लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई जाती है। न्यूड मेकअप आपके चेहरे पर चार-चांद लगा सकता है।
यदि आप करीना की तरह न्यूड मेकअप करना चाहती हैं तो अपने चेहरे के रंग से हल्का फाउंडेशन चुनें। वैसे अगर बात करें कि बॉलीवुड में और कौन सी एक्ट्रेस न्यूड मेकअप के लिये मशहूर है तो कंगना का नामसबसे पहले ज़हन मे आता है।

आप चाहें तो उनके मेकअप टिप्स भी फॉलो कर सकती हैं। करीना की स्किन का रंग काफी साफ है इसलिये इन्हें कम से कम मेकअप करना काफी पसंद है। कभी कभार मौको पर तो करीना मेकअप ही नहीं करती और जब करती हैं तो काजल, लाइनर जिसमें से स्मोकीआई इन्हें काफी पसंद है।
करीना को न्यूड शेड की लिपस्टिक जैसे पेल पिंक या पीच कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद है। अब देखते हैं करीना की कुछ तस्वीरें जिसमें उन्होंने न्यूड मेकअप कर रखा है।

1. साड़ी के साथ करें ऐसा मेकअप
दिल्ली के एक इवेंट में करीना कपूर को स्मोकी आईज़ के साथ पाउट रेडी लिप्स के साथ देखा गया था। इनका मेकअप बिल्कुल न्यूट्रल था जिस पर इन्होंने बड़ा ही प्यारा सा जूड़ा बना रखा था।

2. कॉलेज की लड़कियो जरुर ट्राई करें
इस तस्वीर में करीना कपूर खान बिल्कुल फोटो रेडी दिख रही हैं। करीना ने एक पोनी टेल बांध रखा है और न्यूट्रल मेकअप कर रखा है। इसके साथ साफ्ट पिंक पाउट उनके होठो की शान बढ़ा रहा है।

3. परफेक्ट मेकअप के साथ करीना
करीना की उम्र 36 साल की है लेकिन ये आज भी किसी कम उम्र की एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती। इसकी एक खास वजह है इनका न्यूड मेकअप। इस तस्वीर में करीना ने स्मोकी आईज के साथ न्यूड लिप्स वाला मेकअप कर रखा है।

4. रैंप वॉक के दौरान
इस तस्वीर में करीना एक रैंप पर वॉक कर रही हैं, जिसमें उन्होंने पूरा न्यूड मेकअप कर रखा है। स्मोकी आइज़, गालो पर ब्रोज़र और पीच कलर की लिपस्टिक लगा रखी है। अगर आप चाहें तो शादी या पार्टी पर बिल्कुल ऐसा ही मेकअप कर के अपने हुस्न में चार-चांद लगा सकती हैं।

5. नेचुरल कलर में करीना
करीना इस तस्वीर में मेकअप करवा रही हैं। इस तस्वीर को देख कर आपको अब तक अंदाजा हो ही गया होगा कि न्यूड मेकअप की क्वीन करीना ही हैं। करीना ने न्यूड शेड का फाउंडेशन और होंठो पर लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है। इस मेकअप में करीना की आंखों को एक स्मोकी लुक दिया गया है।

6. साड़ी के साथ ऐसा करें मेकअप
करीना ने आंखों पर स्मोकी आईज़ मेकअप, न्यूड लिप्स और बड़ा ही कम मेकअप करवाया है। साथ ही बालों में जूड़ा बनाया है। इसके अलावा नेकलेस और इयरिंग पहनी है जो कि मिरारी ज्वेल्स दृारा डिजाइन की गई है। करीना वाइट रंग की साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं।

7. गाउन के साथ ऐसा करें मेकअप
शिफॉन गाउन मे बेबो ने अपनी स्किन टोन से मैच करते हुए मेकअप किया है।



Click it and Unblock the Notifications
