Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मेहंदी लगाने से पहले इन उपायों पर ध्यान दें, मेंहदी को ऐसे सुखाएं, ये ना करें..
मेहंदी को हवा से सुखाएं या उसे प्राकृतिक तरीके से सूखने दें। मेंहदी को जल्दी सुखाने के लिए कई महिलायें हेयर ड्रायर या पंखे का उपयोग करती हैं। इससे आपकी मेहंदी का रंग ख़राब हो सकता है। मेहंदी लगाने के बाद महिलाओं को धैर्यपूर्वक इंतज़ार करना चाहिए क्योंकि मेहंदी अपने आप ही सूख जाती है। इस समय में हाथ या पैरों को चलाने से मेहंदी का डिज़ाइन बिगड़ सकता है।

मेहंदी लगाने के पूर्व इन सलाहों पर ध्यान दें
गंदे हाथों या पैरों पर मेहंदी लगाना बुरा लगता है और इससे स्किन में इंफेक्शन भी हो सकता है। अत: मेहंदी लगाने के कम से कम आधे घंटे पहले हाथ धो लें। पहले अपने हाथों को टॉवेल से पोछें। फिर हाथों के पूरी तरह सूखने तक प्रतीक्षा करें। हाथों को सुखाने के बाद मेहंदी लगाने से पहले हथेलियों और पैरों पर कोई भी तेल या क्रीम न लगायें। अत: मेहंदी लगाने से पहले आपके हाथ और पैर सूखे (पानी से धुले हुए) होने चाहिए ताकि करवा चौथ पर आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा रहे।


किसी एसेंशियल ऑइल का उपयोग करें
मेहंदी लगाने के पहले एसेंशियल ऑइल लगाने से मेंहदी का रंग अच्छा गहरा होता है। इसके लिए आप यूकेलिप्टस ऑइल (नीलगिरी का तेल) का उपयोग कर सकती हैं। नीलगिरी के तेल की तीन बूँदें लें और इससे अपने सूखे हाथों पर पांच मिनिट तक मसाज करें। इससे आपकी त्वचा मेहंदी लगाने के लिए तैयार हो जाती है और इससे रंग भी गहरा आता है। नीलगिरी का तेल लगाने के बाद 15 मिनिट तक इंतजार करें और उसके बाद ही मेहंदी लगाना प्रारंभ करें।

मेहंदी लगाने के लिए पर्याप्त समय रखें
मेहंदी का रंगमनचाहा नहीं आने का एक कारण यह भी है कि हम इसे सही समय नहीं देते। मेहंदी लगते समय धैर्य रखना बहुत ज़रूरी है ताकि डिज़ाइन सही बने और कुछ भी आवश्यक बातें छूटे नहीं। आपके मेहंदी शानदार, सुंदर और गहरे रंग की हो, इसके लिए आपको इसे थोडा समय देना होगा।

मेहंदी लगाने से पहले ब्यूटी ट्रीटमेंट लें
करवा चौथ के पहले महिलायें मेहंदी के अलावा अन्य स्किन ट्रीटमेंट जैसे वेक्सिंग, मैनीक्योर या पैडीक्योर भी करवाती हैं। आप सैलून के सारे काम पहले करवाएं और सबसे अंत में मेहंदी लगवाएं। मेहंदी तब लगानी चाहिए जब आपकी त्वचा पूरी तरह तैयार हो और इसे करवा चौथ के कम से कम दो दिन पहले लगवा लेना चाहिए।

प्राकृतिक हिना पाउडर का ही उपयोग करें
महिलायें अक्सर सैलून या स्टेशनरी स्टोर से मेहंदी के कोन खरीदती हैं जहाँ करवा चौथ के पहले मेहंदी के सस्ते कोन बेचे जाते हैं। ये मेहंदी के कोन केमिकल्स का उपयोग करके बनाये जाते हैं जो न केवल मेहंदी के रंग पर असर डालते हैं बल्कि आपकी त्वचा को भी प्रभावित करते हैं। मेहंदी चुनने का सही तरीका यह है कि प्राकृतिक हिना या मेहंदी पाउडर को चुनें जो गहरा ब्राउन कलर देने की गारंटी रखता हो। हिना या मेहंदी पाउडर में नीलगिरी का तेल, चीनी, चाय की पत्ती और इमली का सार मिलाएं। इन सबको मेहंदी में मिलाने से मेहंदी का रंग अच्छा आता है।

तरल पदार्थों का सेवन कम मात्रा में करें
जी हाँ, यह सुनने में थोडा अजीब लग सकता है परन्तु मेहंदी लगाने से पहले आपके द्वारा पीये गए पानी की मात्रा ही आपकी मेहंदी का रंग निर्धारित करती है। इसका अर्थ यह नहीं कि आप कम पियें बल्कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही पीयें। अधिक पानी पीने से मेहंदी का रंग ख़राब हो सकता है अत: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए तरल पदार्थों का सेवन कम मात्रा में करें।

बाम या ऑइल (तेल) लगायें
जिस तरह मेहंदी लगाने से पहले कुछ चीज़ों का ध्यान रखना आवश्यक है उसी तरह मेहंदी लगाने के बाद कुछ चीजों का पालन करना चाहिए। मेहंदी लगाने के बाद सबसे पहले मेहंदी को सूखने दें और सूखने के बाद उस पर बाम लगायें। बाम लगाने से मेहंदी का रंग गहरा होता है।

नीबू और चीनी
मेहंदी के रंग को गहरा बनाने के लिए नीबू और चीनी का उपयोग भी किया जा सकता है। चीनी घुलने नहीं चाहिए। सूखी हुई मेहंदी पर नीबू और चीनी के इस मिश्रण की गाढ़ी परत लगायें और इससे निश्चित ही मेहंदी का रंग गहरा ब्राउन आएगा।

मेहंदी पर फॉइल पेपर लगायें
अक्सर महिलाओं को चिंता रहती है कि वे पूरी रात मेहंदी को कैसे संभालेंगी। यदि आप पूरी रात मेहंदी को पानी से दूर और दैनिक गतिविधियों से अलग रख सकती हैं तो निश्चित ही आपकी मेहंदी का रंग गहरा आएगा। यह दिखने में बहुत सुंदर दिखता है। यहाँ एक उपाय बताया गया है। मेहंदी सूखने के बाद अपने हाथों में फ़ॉइल लपेट लें और बाद में इसे निकाल दें। फ़ॉइल पेपर से मेहंदी का रंग अच्छा आता है।



Click it and Unblock the Notifications