Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
टेल्कम पाउडर को इन 10 तरीकों से भी काम में ले सकते हैं
हालांकि टेल्कम पाउडर हम सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं, पर इसका इतना अच्छा इस्तेमाल हमें कभी नहीं किया जितना होना चाहिए। यह सुगंधित और स्मूथ पाउडर खुशबू देने और पसीना सोखने के साथ ही बहूत कुछ कर सकता है। तो आप जानना चाहते हैं कि पाउडर के साथ आप क्या-क्या कर सकते हैं? आइये देखें...

ड्राई शैंपू का रिप्लेस्मेंट
ऑयल का अवशोषण करने के गुणों के कारण यह आपके बालों के लिए एक अच्छा शैंपू हो सकता है। यदि आपके बाल चिकने और छितराए हुये से हैं तो आप पाउडर को इनकी जड़ों में लगाइए। थोड़ा रगड़ें और ज़्यादा मात्रा को हटा दें। यह पाउडर बालों का अतिरिक्त ऑयल सोख लेगा और बालों को तुरंत रिफ्रेश करेगा।

बरौनी के लिए खास
आँख की बरौनी पर बेबी पाउडर छिडकने से ये लंबी और मोटी दिखाई देंगी। क्यू-टिप को काम लेते हुए टेल्कम पाउडर को बरौनी पर मसकरे की परत के ऊपर लगाएँ। इससे मसकरा इकट्ठा नहीं होगा।

लिपस्टिक को सेट करने के लिए
टेल्कम से ना केवल आपकी लिपस्टिक सेट होती है बल्कि यह ज़्यादा देर तक भी टिकी रहती है। लिपस्टिक लगाने के बाद, टिश्यू की छोटी सीट लगाएँ, अब इस टिश्यू पर हल्का पाउडर छिड़क लें। इसके ऊपर अब वापस से लिपस्टिक लगा लें। अब देखना यह ज़्यादा देर तक आपके होंठों को रंगीन रखेगी।

वेक्स को स्मूथ रखता है
वेक्स करने से पहले त्वचा पर टेल्कम पाउडर छिड़कने से त्वचा मुलायम होती है और दर्द नहीं होता है। पाउडर की परत त्वचा की अतिरिक्त नमी को सोख लेती है और वेक्स सही तरह बाल हटा पाता है। चूंकि यह त्वचा और वेक्स के बीच एक परत बनाता है इसलिए इससे दर्द भी कम होता है।

चिकनाई रहित त्वचा
अक्सर गर्मियों और नमी के दिनों में पसीना हमारे मेकअप को खराब कर देता है। क्या आपको पता है कि टेल्कम पाउडर से आप इस पसीने से निजात पा सकते हैं। यह मेकअप को सेट करता है और त्वचा को स्मूथ फिनिश देता है।

पसीने से आज़ादी
आप टेल्कम पाउडर से तुरंत पसीने से मुक्ति पा सकते हैं। आप इसे अंडरआर्म्स, घुटनों के पीछे, स्तनों के अंदर और बीच में लगा सकते हैं और पसीने से दूर स्मूथ और फ्रेश त्वचा पा सकते हैं।

मिट्टी को आसानी से हटाएँ
यदि आप किसी बीच से आते हैं तो आपके शरीर पर जगह-जगह पर मिट्टी लगी हो सकती है। त्वचा पर टेल्कम पाउडर रगड़ना इस मिट्टी को उतारने का बेहद अच्छा तरीका है। बस पाउडर छिड़कें और मिट्टी हटाएँ।

खुजली या त्वचा की रगड़ कम करना
त्वचा पर खुजली होती है जब आप में सूखापन होता है और आप इसे रगड़ लेते हैं। यह पसीना इकट्ठा होने के कारण होता है और यह दर्दभरा भी हो सकता है। इस जगह को आप सुगंध रहित पाउडर छिड़ककर ड्राई रख सकते हैं। इससे त्वचा घर्षण रहित व मुलायम रहेगी।

बदबूदार जूतों को फ्रेश करने के लिए
आप टेल्कम पाउडर से जूतों की बदबू से मुक्ति पा सकते हैं। आप इनके अंदर रात को पाउडर छिड़क दें और सुबह इसे झाड़ लें। यह रातभर में नमी और बदबू को सोख लेगा और सुबह जूते फ्रेश मिलेंगे।

कपड़े आसानी से आएंगे
कई बार गर्मियों के दिनों में स्किन फिट जींस को पहनने में बड़ी परेशानी होती है। ऐसा खास तौर पर पसीने के कारण होता है। आप इससे मुक्ति पाने और कपड़ों को सही खिसकाने के लिए त्वचा पर पहले टेल्कम पाउडर छिड़क सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
