Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
क्रोम नेल पॉलिश का है ट्रेंड
आपने अपने दोस्तों से क्रोम नेल्’ यानि नाखूनों के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आपने कभी इस नेल आर्ट पर ध्यान दिया है। ब्यूटी इंडस्ट्री के इस हॉट ट्रेंड के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्रोम नेल्स के बारे में।
अगर आपको हमेशा फैशन के साथ चलना और अपडेट रहना पसंद है तो आपको इस क्रोम ट्रेंड के बारे में जरूर पता होना चाहिए। क्रोम नेल्स काफी सेक्सी लगते हैं। इन्हें चमकदार, मटैलिक नेल पेंट और इसे बाहरी प्रकृति से सुरक्षित रखने का इंतजाम भी किया गया है।

अब क्रोम सिर्फ मटैलिक सिल्वर तक ही सीमित नहीं रहा है। कॉपर, बीज, गोल्ड और शैंपेन लुक मटैलिक शेड आते हैं। सिल्वर और ब्लैक सबसे ज्यादा क्लासिक क्रोम कलर हैं।

होलोग्राफिक कलर
चमक, रंग और स्टाइलिश होने कारण होलोग्राफिक क्रोम को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। होलोग्राफिक नेल्स पाने के लिए मार्केट में कई सारे उपकरण मौजूद हैं जैसे कि होलोग्राफिक सैलोफेन और फॉइल।

पिंक क्रोम नेल्स
ये रंग तो लड़कियों का पसंदीदा रंग है साथ ही ये रंग किसी भी तरह के आटफिट के साथ जंच जाता है। अपने रेग्युलर पिंक नेल पेंट को क्रोम ग्लिटी के साथ अपडेट जरूर करें।

रोज़ गोल्ड
रोज़ गोल्ड क्रोम नेल्स काफी क्लासी लुक देते हैं और इन्हें आप किसी भी मौके पर करवा सकती हैं। इसमें कुठ स्टोंस का 3डी इफेक्ट भी बहुत बढिया लुक देगा।

ऑम्ब्रे क्रोम
अगर आप गोल्ड और सिल्वर में से किसी एक को नहीं चुन पा रहीं हैं तो आपको ऑम्ब्रे ट्राई करना चाहिए। गोल्ड के साथ शुरु होकर नाखूनों के टॉप पर सिल्वर रंग किया जाता है। किसी भी मौके पर आप ये स्टाइल करवा सकती हैं।

कॉपर क्रोम
सभी क्रोम कलर्स में ये रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कॉपर क्रोम पर बहुत ज्यादा मेहनत लगती है लेकिन से बनने के बाद बहुत खूबसूरत लगता है। शीशे की तरह चमकता हुआ ये रंग आपके आसपास की हर चीज़ को फीका कर देगा। साथ ही आप इसे हर आउटफिट के साथ ले सकती हैं।

मटैलिक रैड विद राइनस्टोंस
अगर आप ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो आपको मटैलिक रैड विद राइनस्टोंस अपनाना चाहिए। इसमें रैड क्रोम में सिल्वर और सजावट के लिए कुछ राइनस्टोंस का प्रयोग किया जाता है। लाल रंग तो वैसे ही आकर्षित करता है। उस पर राइनस्टोंस का होना उनकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

मटैलिक ब्लू
ब्ले नेल पेंट के बेसर पर छोटे समुद्री जीवों के स्टिकर्स चिकपाएं जाते हैं। ये वाकई काफी खूबसूरत और आकर्षित लगता है। इसे आप किसी भी पार्टी या थीम के साथ मैच कर सकती हैं और जब आप नीले रंग की ड्रेस पहनें तो इसे जरूर ट्राई करें।

होलोग्राफिक टिप
अगर आप बिना कोई ज्यादा मेहनत किए क्रोम नेल्स लुक पाना चाहती हैं तो आपको होलोग्राफिक टिप करवाना चाहिए। इस प्रक्रिया में आपके नाखूनों को ट्रांसपेरेंट बेस से ढका जाता है और नाखूनों के टिप पर V आकार में 3डी ग्लिटर लगाई जाती है। कम मेहनत में परफैक्ट लुक पाने का ये सबसे आसान और बढिया तरीका है। इसे बनवाते समय अपने हाथों को बिलकुल सीधा रखें तभी ये परफैक्ट बन पाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
