Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या आपके पास है ये 2017 के टॉप ट्रेंडिंग परफ्यूम्स?
यदि आप टॉप ट्रेंडिंग परफ्यूम ब्रांड्स देख रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। हम आपको ऐसे ही परफ्यूम ब्रांड्स बता रहे हैं। आगे पढ़ें।
मानव सभ्यता के उदय से ही परफ्यूम हमारी सभ्य सोसाइटी का एक हिस्सा रहा है। दुनिया की हर मानव सोसाइटी का यह कल्चरल फैब्रिक रहा है। परफ्यूम शब्द लेटिन शब्द 'पर फुमस' से बना है जिसका मतलब 'बाय फ्यूम्स' यानि धुए से बना।
अपनी खोज के समय से ही यह सामाजिक बनावटीपन का पर्याय रहा है और शायद यही इसकी खोज का कारण रहा है। शानदार खुशबू हमें खुश करती है, हर कोई अपने आपको अन्य किसी परफ्यूम लगाने वाले से अलग दिखाना चाहता है, यही कारण है कि आज यह आज हमारे रोज़ाना के जीवन का हिस्सा बन चुका है।
ज़्यादा से ज़्यादा प्रगतिशील विकास और सामाजिक मूल्यों के साथ परफ्यूम एक निश्चित वर्ग तक सीमित नहीं है, इसे कोई भी खरीद सकता है और इस्तेमाल कर सकता है। आज यह सौंदर्य का प्रतीक बन चुका है। कोई भी परिधान सुगंध के बिना नहीं जमता है।
आपके लिए परफेक्ट खुशबू आपके व्यक्तित्व, सीजन और आपकी अपने सूंघने की क्षमता पर निर्भर करती है। इसके साथ ही यह आपके लुक पर भी मैच होना चाहिए जो कि आपने किसी खास उत्सव या समय पर किया है। हम आपको बताते हैं 2017 के टॉप ट्रेंडिंग परफ्यूम ब्रांड्स।

1. फ्लॉवरबॉम्ब बाय विक्टर और रॉल्फ
इस परफ्यूम में फूलों की खुशबू है और एक शानदार एशियन सौंदर्य है। इसके नोट्स बसंत में चमेली, गुलाब और पैचौली की खुशबू से प्रभावित है। गार्डन पार्टी और गर्लफ्रेंड के साथ लंच डेट के लिए यह शानदार है। इसका मतलब है आपका स्वभाव चंचल है और सूरज की धूप में छुईमुई की तरह आनंद ले रहे हैं।

2. हर्मीस इउ डेस मेरविइल्स ब्लाई
क्रिस्टीन नागल द्वारा बनाया गया, यह सेंट कंकरों पर गिरते पानी से प्रेरित है। इसमें समुद्र की शांति का नोट, पचौली और वुडी टोन का बेस नोट है। यह धरती का प्रभाव दिखाने में आदर्श है। आप इसे रोजाना के घूमने फिरने में या दोस्तों के साथ मौज मस्ती में लगा सकते हैं।

3. वीवा ला ज्यूसी बाय ज्यूसी कुटुर
यह लाउंजवीअर के साथ सही जमता है क्यों कि इसे इसी तरह के सौंदर्य के साथ लॉन्च किया गया है। इस फ्रूटी और फूलों की खुशबू वाले परफ्यूम के साथ अपने अंदर के जंगली बच्चे को जगा सकते हैं। बेरीज़ और वनीला बेस की सुगंध के साथ यह पूलसाइड पार्टी के लिए खास है। बीच-बीच में चमेली की खुशबू इसे महिलाओं के लिए खास बनाती है।

4.निर्वाण रोज़
ओलसेन ट्विन्स द्वारा बनाया यह परफ्यूम, अपनी कामुक खुशबू के कारण आपके रोमांस को नए लेवल पर ले जाएगा। यह दिन, रात या दोपहर हर समय की पार्टी में जमेगा। इसकी पैकेजिंग इसकी इन्स्पिरेशन के अनुसार है। लाल बोतल में गोल्ड एसेंट के साथ यह रोमांटिक है। जैसा कि नाम से पता चलता है इसका टॉप और मिडल नोट रोज डे माई और जेरियम का है। बेस नोट वेटिवर का है। इस साल इसे ज़रूर खरीदें।

5. इओ डे परफ्यूम बाय च्लोए
परिष्कृत अंग्रेजी गार्डन खुशबू के साथ यह एक फूलों वाला परफ्यूम है। यह ज़्यादा तेज नहीं है और इसमें एंबर की महक है। टॉप नोट गुलाब और पीओनी के हैं। इसका मिडल नोट शहद का है और सेडरवुड के सुगंध पैदा करता है। इसकी खुशबू टी पार्टीज़ और बुक रीडिंग के लिए खास है।

6. लाइट ब्लू बाय डोल्से गब्बाना
यह शानदार इटेलियन खुशबू है, इसके नोट्स एक ऐसा एहसास कराते हैं जिसके लिए इटालिया जाना जाता है। इसकी प्रेरणा इटेलियन महिला खुशबू है। सेडर और एप्पल की मिली हुई खुशबू इसका टॉप नोट है, बांस, चमेली और गुलाब का मिडल नोट और कैरोट्रॉन, एम्बर और कस्तूरी का का अंतिम नोट है जो मन में बस जाता है। यह शादी के लिए बेहतर है लेकिन इसे ऑफिस पार्टी में भी लगाया जा सकता है।

7. ब्लैक ओपियम बाय यवेस सैंट लॉरेंट
जैसा कि इसका नाम बताता है, यह नशीला है। कॉफी के शुरुआती नोट और बाद में वनीला और नशीले सफ़ेद फूलों की खुशबू के साथ यह औरों से अलग है। एक प्राकृतिक एहसास कराता है। इसमें सब चीजें संतुलित मात्रा में है जो इसे एक शानदार फ़ीमेल परफ्यूम बनाती हैं।

8. चांस बाय चानेल
यह आकस्मिकता और इत्तेफाक का एहसास कराता है, यह शानदार और उत्तेजक है। चार खुशबूएन एक साथ आती है, जैसे यह एक इत्तेफाक हो। चांस ईव विवे उत्तेजक और प्रेरणादायक है, चांस ईए तेंद्रे रिफ्रेसिंग है, चांस ईओ फ्रैचिस फूल और हवा की खुशबू लिए है और चांस बच्चे जैसी चंचलता लिए है। इस साल कुछ अलग कीजिये और आप भी लीजिये एक चांस।

9. डेजी ड्रीम्स बाय मार्च जैकब्स
यह गर्मियों के लिए है। नीला आसमान और डेज़ी की शानदार खुशबू इसकी प्रेरणा है। यह फ्रूटी और फ्लोरल सेंट का मिश्रण है। इसके ओपनिंग नोट में अंगूर और जामुन की शानदार खुशबू है वहीं मिडिल नोट में ब्लू विस्टीरिया, चमेली, और लीची के खुशबू है। ये खुशबूयें कस्तूरी, व्हाइट वुड्स और नारियल पानी की खुशबू को भी समाये हुये हैं। संडे पार्टी के लिए ये खुशबू खास रहेगी।

10. वर्सेस ब्राइट क्रिस्टल
लगातार साल दर साल इस ब्रांड के परफ्यूम ने परफ्यूम बाज़ार में अपनी धाक कायम की है। यह हर अवसर पर चलने वाली कस्तुरी और फूलों की खुशबू लिए है। इसके टॉप नोट में अनार और यूजू हैं, इसके अलावा इसमें कमल और अकाजू हैं और इसके फाइनल नोट में कस्तुरी और एंबर हैं। ऑफिस पार्टी और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए यह शानदार है।



Click it and Unblock the Notifications
