Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
इन 25 मेहंदी की डिजाइन से दुल्हन के हाथ देखते ही रह जाएंगे बाराती
हम सभी ये अच्छे से जानते है कि वेडिंग सीजन दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। और ये धूम धड़ाके और ग्लैमर के बिना फीका है। इंडियन वेडिंग मेहंदी या हिना के बिना अधूरी है। मेहंदी सेरेमनी किसी भी वेडिंग सेरेमनी का बेस्ट पार्ट है। क्यूंकि मेहंदी को इंडियन वेडिंग कल्चर का अत्यधिक महत्वपूर्ण और पुराना ट्रेडिशन माना जाता है।
पिछले कुछ सालों में मेहंदी की डिजाइनस अधिक पारंपरिक और जटिल बनती जा रही है। मेहंदी की डिजाइनस पहले से अधिक खूबसूरत बन गई है। वेडिंग सीजन के लिए बहुत सारी मेहंदी की डिजाइनस है जो ब्राइडस के हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी का रंग ये दर्शाता है कि दूल्हा दुल्हन से कितना प्यार करता है। इस आर्टिकल में हम हर प्रकार की मेहंदी डिजाइनस के बारे में बता रहे है।

पेज्ली प्रिंट
पेज्ली प्रिंट सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है जिसे अधिकतर ब्राइड पसंद करती है। ये डिजाइन खूबसूरत और क्लासिक है। इसमें घुमावदार डिजाइन जटिल है और इसे विभिन्न प्रकार से उकेरी जाता है। ये छोटी पेज्ली डिजाइन के रूप में फेमस है जो कि अंगुलियों पर बनाई जाती है। बड़ी पेज्ली की डिजाइन हथेलियों को कवर करती है। जिससे डिजाइन बढ़ती है। इसमें जिस तरह हाथ का घुमाव कर डिजाइन उकेरी जाती है वो जटिल प्रक्रिया है और इसका उपयोग डिजाइन को दिलकश रूप देने के लिए किया जाता है।

फूलों की डिजाइन
ये डिजाइन सबसे बेस्ट होती है क्यूंकि ये दुल्हन की ड्रेस से पूरी तरह मैच होती है। इस पैटर्न में फूलों की खूबसूरती छोटे पत्तों के साथ और बढ़ जाती है। हथेली के बीच में जो फूल बनाया जाता है उससे ये पूरा पैटर्न जुड़ा होता है। जो बेल और पत्ते अलग-अलग आकारों में बनाए जाते है, वो पूरी डिजाइन को बेहद डेलीकेट और साथ ही मोहक बनाते है।

रॉयल आर्किटेक्चर
मेहंदी की ये डिजाइन दुल्हन को देश के मुगल स्थानों की खूबसूरती और आर्किटेक्चर डिजाइनस की याद दिलाता है। जिसमें फूलों की डिजाइन और गुंबज शाही स्थानों के नक्काशीदार स्तंभो के समान है। इस डिजाइन का मुख्य फोकस चेकर पैटर्न है। ये डिजाइन काफी हद तक टेपेस्ट्रीज से मेल खाती है। ये डिजाइन बहुत ही आकर्षक है।

राजा और रानी
दुल्हन के हाथ में लगाई जाने वाली मेहंदी की ये डिजाइन सबसे आम और जटिल डिजाइनों में से एक है। जिसमें मुगल सम्राटों के युग से राजा-रानी की खूबसूरती कलाकृति उकेरी जाती है। जो कि बेहद आकर्षक नजर आती है।

हाथी की आकृति
इंडियन ब्राइडस के लिए हाथी के डिजाइन वाली मेहंदी फेवरेट डिजाइन समझी जाती है। जिसमें दिए जाने वाले घुमाव इस डिजाइन को विशिष्ट बनाते है। इसमें कोई शक नहीं कि ये डिजाइन बहुत यूनिक है। ये फूलों और मोर के पैटर्न को दर्शाती अन्य डिजाइनों की तुलना में अलग है।

मोर की डिजाइन
अदभुत और मनोहर मोर की डिजाइन को भी ब्राइडल डिजाइनस में शामिल किया गया है। इस डिजाइन में मोर के पंखों की खूबसूरती को भी उकेरा जाता है। इस डिजाइन को खूबसूरत पेटर्न में शामिल किया जा सकता है। इस डिजाइन में जो ग्रेस है वो वाकई उल्लेखनीय है और इसकी तुलना किसी अन्य डिजाइन से नहीं की जा सकती।

स्वर्ल डिजाइन
इस डिजाइन को ब्राइड की अंगुलियों में और अंगुलियों और हथेली के बाएं भाग के खाली स्थान में बहुत ही खूबसूरती से लगाया जाता है। पेज्ली पेटर्न के साथ ये डिजाइन डॉटस के साथ बहुत ही क्लासी दिखती है।

कलर्ड मेहंदी डिजाइन
मेहंदी की डिजाइन जो कलर्ड होती है वो डिजाइन के कांसेप्ट को उभारने में मदद करती है जो कि डिजाइन को और अधिक खूबसूरत बनाती है। ये कोई पारंपरिक डिजाइन नहीं है लेकिन कई औरतें इस खास दिन पर यूनिक दिखने के लिए इस डिजाइन के साथ एक्सपीरियमेंट करती है।

सिंगल मंडला
ये डिजाइन आम डिजाइनस में से एक है, जो कि ना सिर्फ पारंपरिक है बल्कि खूबसूरत भी। इसमें बहुत बड़ा सर्कल बनता है जो कि अलग-अलग पैटर्न के साथ बेस बनाने में मदद करता है। इसमें पत्तियों को अनूठे तरीके से व्यवस्थित किया जाता है जो कि खूबसूरत लुक देने में मदद करता है। ये डिजाइन लोगों को सूर्य की किरणों की याद दिलाता है।

स्पिल्ट मंडला
ये डिजाइन भी बहुत फेमस है और ये मेहंदी की डिजाइन का केन्द्र बिंदु मानी जाती है। इसमें आधा सर्कल एक हाथ से और दूसरा आधा सर्कल दूसरे हाथ से बनता है, जो कि पूरी डिजाइन को एक-सा सुडौल बनाता है।

कॉफटेड कफस
इस डिजाइन में, आकर्षण का केन्द्र कलाई पर थिक कफ होता है, जिसे हाथ के घुमाव की मदद से उकेरा जाता है। ये मॉडर्न लुक देता है और इसकी डिजाइन को देखकर ऐसा लगता है कि कलाई चूड़ियों से ढकी हुई है। कुछ इसी तरह की आकृति भुजाओं पर भी उकेरी जाती है।

टिवस्ट
ये सबसे बेस्ट मेहंदी डिजाइनस में से एक है जिसे अधिकांश महिलाएं पसंद करती है। ये डिजाइन बेहद यूनिक है। ये डिजाइन दुल्हन की ज्वैलरी की ओर ध्यान आकर्षित करने में मदद करती है। जिसे स्पिल्ट मंडला के साथ उकेरा जा सकता है।

चेकर्ड पैटर्न
मेहंदी डिजाइन को पॉपअप करने के लिए चेकर पैटर्न सबसे बढ़िया तरीका है। ये पैटर्न दुल्हन को नीरस पैटर्न से ब्रेक दिलाता है। इस डिजाइन का यूज खाली जगह को भरने के लिए किया जाता है।

लेस ग्लोव
मेहंदी की ये डिजाइन बाकी सबसे अलग है और ये ब्राइडस के लिए लेटेस्ट डिजाइन मानी जाती है। इसमें सेंट्रल डिजाइन नहीं होती लेकिन कई सारे पैटर्न को इस डिजाइन के साथ फिनिशिंग लुक दिया जाता है। ये पैटर्न सामान्यतः हथेलियों और कलाई पर केन्द्रित है।

ब्लैंक फिंगरटिप्स
इस डिजाइन का यूज अंगुलियों के पोर के खाली बचे स्थान को सुसज्जित ढंग से सजाने के लिए किया जाता है। यह डिजाइन उन हाथों पर सूट करते है जो सुव्यवस्थित है। ये डिजाइन मुख्य रूप से हाईलाइट होती है क्यूंकि टिप्स की खूबसूरती बढाने वाली बहुत ही कम डिजाइनस है।

टिप्स एंड कफस
ये डिजाइन दुल्हन की अंगुलियों के निकट कम से कम डिजाइन दिखाने के लिए जानी जाती है। जो कि बहुत ही खूबसूरत लुक देती है। इस पैटर्न को वास्तुकला और फूलों की आकृति के साथ मिलाकर उकेरा जाता है।

लैसी फ्लोरल डिजाइन
फूलों को फैमिनिटी का सबसे बड़ा सिंबल माना जाता है। ऐसे में जब फ्लोरल डिजाइन लैसी डिजाइन के साथ मिलता है तो ये यूनिक और जटिल डिजाइन का रूप लेता है।

मरोकन मेहंदी डिजाइन
ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन मिडल ईस्ट की है। ये डिजाइन जियमैट्रिक है जो कि ट्रेडिशनल ब्राइडल डिजाइन से पूरी तरह अलग है। जिसका यूज दुल्हन की हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

बैंगल स्टाइल
इस डिजाइन का यूज खासकर बैंगल्स को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है। ये डिजाइन भी बहुत हैवी है जिसमें कलाई से कोहनी के बीच कुछ गैप रखा जाता है ताकि ब्राइड जो बैंगल्स पहने वो हाईलाइट हो। इस डिजाइन को कई महिलाएं पसंद करती है।

इंडियन मेहंदी डिजाइन
इस डिजाइन में मोर, फूलों और मानव आकृतियों के खूबसूरत पैटर्न शामिल होते है। अगर ये डिजाइन हाथ पर उकेरे जाए तो शायद ही कोई खाली स्थान बचता है। क्यूंकि ये डिजाइन अपने आप में संपूर्ण है।

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन
ये डिजाइन इंडियन और अरेबिक डिजाइन का एलीगेंट और क्लासी कॉम्बीनेशन है। ये डिजाइन फ्लोरल डिजाइन, पेज्ली पैटर्न की तरह बैलेंस डिजाइन है।

इंडो-अरेबिक डिजाइन
ये डिजाइन पारंपरिक पैटर्न के साथ उकेरी जाती है जो कि बहुत ही डेलीकेट और क्लासी लुक देती है। ये डिजाइन सभी इंडियन ब्राइड के लिए बेस्ट डिजाइन मानी जाती है।

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
इस डिजाइन में मोर, खूबसूरत फूल इत्यादि पारंपरिक डिजाइनें शामिल होते है। ये डिजाइन बहुत हेवी होती है जो कि इंडियन ब्राइड पर पूरी तरह सूट करती है। ये डिजाइन पूरे हाथ को कवर करती है जिससे दुल्हन के हाथ बेहद खूबसूरत दिखते है।



Click it and Unblock the Notifications